Latest Updates
-
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं
31 अक्टूबर राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
आज का यह नया दिन आपके जीवन में क्या लेकर आया है- अच्छा या बुरा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों के जवाब।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। यदि आपके जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सब कुछ शांत हो जाएगा और आप दोनों के बीच फिर वही प्रेम देखने को मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर को कोई खास तोहफा दे सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप पूरी मेहनत से काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आप बस अपनी योजना अनुसार काम करते रहें। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आर्थिक मामलों में किसी तरह की जल्दबाजी ना करें। आपको बड़ा आर्थिक फायदा मिलने का योग बन रहा है लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 45
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज परिजनों को आपसे कुछ शिकायते रहेंगी, विशेष रूप से आपके माता पिता नाखुश रहेंगे। आपका लापरवाह रवैया उनकी चिंता और नाराजगी का कारण हो सकता है। अगर आप अपनों की खुशी चाहते हैं तो आपको अपनी गलती सुधारनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप महसूस करेंगे कि कठिन परिश्रम के बाद भी आपको उचित परिणाम नहीं मिल पा रहा है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो किसी दूसरी जगह आप नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं। हालांकि इस समय आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आज जीवनसाथी के स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके वरिष्ठ आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आज पुराने किसी निवेश का लाभ मिलने के आसार हैं। जल्द आपका व्यापार आगे बढ़ाने का सपना पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर आज घर में कलह हो सकती है। ऐसे मामलों में जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत होती है। लड़ाई झगड़े से किसी का भला नहीं होता। आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। आज आप शौक मौज पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो मन कुछ परेशान रहेगा जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। जहां आप सबसे अच्छा दिखना चाहेंगे इसलिए आज आप खुद पर अधिक ध्यान देंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। पैसों को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। आज आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सबका प्रेम और समर्थन मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज आप दोनों अपने पुराने दिनों की यादों को एक बार फिर ताजा करेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। किसी खूबसूरत स्थान पर आप डेट के लिए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप दोनों खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 5:10 से दोपहर 12:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपके उग्र स्वभाव के कारण आज घर में कोई बड़ा बवाल हो सकता है। आपके कड़वे शब्द परिजनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपके संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। किसी बात को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। इस समय आपको अपना ध्यान अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर लगाना चाहिए। फालतू की बातें सोचकर आप अपना समय बर्बाद ना करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। हो सकता है आज दफ्तर में आपकी छोटी सी लापरवाही का बतंगड़ बन जाए जिससे उच्च अधिकारियों की काफी खरी खोटी आपको सुननी पड़ सकती है। अगर आप अपनी मानसिक शांति बनाए रखना चाहते हैं तो सबसे पहले नकारात्मक विचार मन में आने ना दें। अच्छा सोचेंगे तो सब अच्छा ही होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज का बोझ आज कुछ अधिक रहेगा। काम के तनाव के कारण आज आप खुद पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस समय आपको अपनी सेहत के बारे में भी सोचना होगा। शारीरिक थकान मानसिक रूप से भी आपको प्रभावित कर सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। इतना ही नहीं, अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आपकी गंभीरता को देखकर उन्हें बेहद प्रसन्नता होगी। हो सकता है आज उनकी ओर से आपको कोई खास तोहफा मिले जिसमें उनके प्यार के साथ उनका आशीर्वाद भी रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आप काफी रोमांटिक दिन गुजारेंगे। अपने दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आज आप किसी खास जगह पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने पार्टनर से किसी तरह का वादा करने से पहले ठीक से सोच विचार कर लें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 10:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर आज अटके हुए धन की प्राप्ति की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो काम का बढ़ता हुआ बोझ आपको गुस्सैल बना सकता है। आज आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है अन्यथा बिना बात के किसी से भी आपका विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। मुश्किल समय में अपनों का सहयोग ना मिलने से आपको काफी निराशा होगी। जीवनसाथी का आपको नजरअंदाज करना आपके दुख को बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप उनसे इस बारे में बात करें। इस तरह मन ही मन में बात को दबाए रखने से आपकी परेशानी कम नहीं होगी। सेहत का ध्यान रखें। आज आप पीठ दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखकर आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। अपनों के बीच समय बिताकर आप अपना सारा तनाव भूल जाएंगे। आज कुछ खास मेहमानों का घर पर आना हो सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। साथ ही अटके हुए मुनाफे की भी प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आज जीवनसाथी की ओर से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिलेगा। उनका रुखा व्यवहार आपको परेशान कर देगा। चुप रहने की जगह आपको उनसे इस विषय पर बात करनी चाहिए अन्यथा आप दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं विशेष रूप से व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। हाल ही में आपने अपनी योजनाओं में जो बदलाव किया था यह सब उसी का नतीजा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। इस बात की संभावना है कि आज काम के सिलसिले में आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़े। वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। जीवनसाथी आपका खास ख्याल रखेंगे। प्रेमी जोड़ों का भी दिन बहुत ही मजेदार बीतेगा। यदि हाल ही में आपके पार्टनर के साथ आपका झगड़ा हुआ था तो आज उनका गुस्सा शांत हो सकता है और आप दोनों पुरानी बातों को भूलकर आज के दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप खुद को कई चीजों में उलझा हुआ पाएंगे। आप महसूस करेंगे कि आप कोई भी काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं जिससे आपको झुंझलाहट महसूस होगी। इस तरह की परिस्थिति में आपको सबसे पहले अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। हड़बड़ाहट और जल्दबाजी की वजह से आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके पिता से आपकी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ कोई मामला आज आपके पिता की मदद से आखिरकार सुलझ सकता है। पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 10:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। आपकी यह सफलता आपकी मेहनत का ही फल है इसलिए अपनी जीत का खुलकर जश्न मनाएं। साथ ही उनका आभार व्यक्त करना ना भूलें जिन्होंने समय समय पर आपका मार्गदर्शन किया है या फिर आपका मनोबल बढ़ाया है, खासतौर पर आपके माता पिता और वरिष्ठ। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से आप मदद भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा। हो सकता है आज आप दोनों ज्यादा एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। आप सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं। सेहत का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 5:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। आप चिंतित ना हों, अपने प्रयास जारी रखें। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घर के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है जिस कारण आज आपको लंबे चौड़े मेडिकल बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। अगर आप लगातार काम करके बोर हो गए हैं तो आज छुट्टी लेकर थोड़ी मौज मस्ती पर भी ध्यान दें। दोस्तों के साथ समय बिताएं या घूमने फिरने का आनंद लें। इससे आप काफी तरोताजा रहेंगे और मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। यात्रा के लिए दिन शुभ नहीं है। आज आपको सफर करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 44
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











