Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
31 अक्टूबर राशिफल: इस माह का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा सुखद
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप अपने रिश्तों में सुधार चाहते हैं तो आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। आपके कटु शब्द अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो कानून के नियमों का पालन करें अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने काम के प्रति अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। आज उच्च अधिकारियों का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ते नज़र आ रहे हैं। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहें। सीढ़ियों पर चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। आप अकेलापन और बेचैनी महसूस करेंगे। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा जिसकी वजह से आप काफी उदास रहेंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। यदि मन में कोई भी दुविधा है तो बेहतर होगा कि आप खुलकर अपने प्रिय से बात करें। चुप रहने से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखेंगे और मुमकिन है वे आपके विचारों से सहमत रहें। व्यापारियों को आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन आप चिंतित न हो। व्यवसाय में अकसर ऐसे उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं। आप ईमानदारी और मेहनत से अपना काम करते रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। मानसिक तनाव बढ़ेगा और आप काफी सुस्त रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आपको अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लेनी चाहिए। साथ ही एक वक्त पर आप एक ही काम करने की कोशिश करें, खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपके बीच की कड़वाहट खत्म हो सकती है। बेहतर होगा आप भी अपना गुस्सा छोड़कर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 7:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। पुराने कर्ज़ों को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आर्थिक तंगी के कारण आपका कोई काम आज अधूरा ही रह सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। आपको उग्र होने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापारी वर्ग को आज ठीक ठाक मुनाफा हो सकता है। धीमी गति से ही सही लेकिन आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। निजी जीवन में तनाव रहेगा। परिजनों का सहयोग नहीं मिलेगा। इस समय आपकी सेहत सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए इसलिए छोटी सी भी लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से उलझा हुआ कोई व्यवसायिक मामला आज सुलझने से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातक अपनी कार्यकुशलता से उच्च अधिकारियों का भरोसा और दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको खूब मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। ज्यादा भागदौड़ न करें और आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन संबंधित चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप नए व्यापार में निवेश की सोच रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना निर्णय लेना होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज समय पर आपके सभी कार्य पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का कोई अवसर प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी का सम्मान करें। छोटी छोटी बातों पर अपने प्रिय के साथ बहसबाजी या मनमुटाव से बचें। यदि आपके प्रिय के स्वभाव में कुछ बदलाव नजर आ रहा है तो बातचीत के द्वारा उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको अपनी वाणी पर बहुत ही नियंत्रण रखना। आपके बिगड़े हुए बोल आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बहसबाजी से आपको बचना होगा। मिलजुल कर काम करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ निराशा लगेगी। आपको उम्मीद के अनुसार फायदा नहीं मिल पाएगा। मानसिक रूप से आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आपका मनोबल कमजोर पड़ सकता है। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों की आवक अच्छी रहेगी लेकिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कान से जुड़ी की तकलीफ हो सकती हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विपरीत परिस्थितियों से घबराने की जगह यदि आप इनका सामना हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। ज्यादा तनाव लेना आपके लिए ठीक नहीं है इसलिए इससे बचें। आने वाले कल की चिंता में आप अपना आज नष्ट न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम का भार अधिक रहेगा। आपको पूरी मेहनत और ऊर्जा के साथ अपने काम निपटाने होंगे। वहीं व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रतिद्वंदी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इस समय छोटी से चूक बड़ा नुकसान करा सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। अगर आप शांति से काम लेंगे तो आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। सबसे पहले आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करें। हालांकि आपको गलत तरीके अपनाने से बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका काम टारगेट बेस्ड है तो काफी मुश्किलों के बाद आपका टारगेट पूरा होगा। वहीं दूसरी ओर दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखना होगा। व्यापारियों को आज कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में शांति रहेगी। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो अगर आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें अन्यथा आंखों से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 17
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों को आज किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। बॉस आपके कार्यों की जांच कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। अगर आप व्यापार करते हैं तो काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आज की गई यात्रा से आपका बड़ा फायदा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई परेशानी हो सकती है। अचानक आपका तनाव बढ़ सकता है जिसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप नकारात्मकता से दूर रहें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अगर आप अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज करेंगे तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपको घर के सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है उचित समय आने पर फैसला आपके पक्ष में ही आएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके शानदार प्रदर्शन के लिए दफ्तर में आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपकी तरक्की के भी संकेत मिल रहे हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और आपका काम जनरल स्टोर, स्टेशनरी आदि से जुड़ा है तो आपको लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर नौकरी करने वाले लोगों की मेहनत सफल हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। यदि उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी को कोई बढ़िया सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। इससे आपके वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह बना रहेगा। सेहत की बात करें तो अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











