Latest Updates
-
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक
4 अप्रैल राशिफल: धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और खुलेंगे किसके लिए तरक्की के नए रास्ते, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें, जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई भी बड़ा व्यवसायिक फैसला लेने में जल्दबाजी न करें विशेष रूप से अगर आप किसी बदलाव की योजना बना रहे हैं तो अच्छी तरह सोच विचार कर लें। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। जरा सी चूक आपके घर की शांति भंग कर सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आप कोई कठिन कार्य बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है खासतौर पर अगर आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स का है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। हो सकता है आपके प्रिय आपसे कुछ नाराज रहें। बेहतर होगा आप वीकेंड पर उनके लिए कुछ अच्छा प्लान करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सुख सुविधाओं की चीजों पर आपको ज्यादा धन खर्च करने से बचने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बदलते हुए मौसम के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप बेरोजगार हैं और हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया है तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे के लिए प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। बच्चों पर आज आप काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों से बात करते समय आपको सौम्यता का ध्यान रखने की जरूरत है। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए उन्नति के द्वार खुलेंगे। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। अगर आप व्यापार करते और अपने नए कारोबार के लिए आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो आवेदन के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। मुमकिन है आपका आर्थिक प्रयास विफल हो जाए। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी इस समस्या का समाधान जरूर होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आंखों में दर्द की शिकायत हो सकती है। लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8: बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए कंबाइन स्टडी बहुत ही लाभकारी रहेगा। यदि जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आप लगातार अभ्यास करते रहें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। होटल रेस्टोरेंट का कारोबार करने वाले जातकों को आज थोड़ा संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। छोटी सी भूल का गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। आप खुद पर काबू रखें। सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह-सुबह घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आपका आज का दिन व्यर्थ की चीजों में ही चला जाएगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर नौकरी के साथ आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। स्वस्थ की बात करें तो आपको सीने में जलन, हाइपरएसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपको क्वॉलिटी बढ़ाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बड़े ग्राहकों के साथ डील करते समय पूरी सतर्कता बरतें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आपको उधार लेन-देन करने से बचने की जरूरत है। पैसों के मामले में आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। हो सकता है आज वे कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। यदि स्वास्थ्य संबंधित छोटी सी भी समस्या हो रही है तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा और परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है खासतौर पर छोटे भाई बहनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय के साथ सैर सपाटे पर जाने का भी अवसर मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और आपने कोई बड़ा कर्ज लिया है तो आज के दिन आपकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कार्यभार से घबराने से बच की जरूरत है। यदि वरिष्ठ आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आप अपनी ओर से खूब मेहनत करें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आज आप कम प्रयास में अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। यदि लंबे समय से आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जाता को कोई लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बहुत ही सुखद रहने वाली है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। हो सकता है ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिले। निजी जीवन की बात करें तो यदि कुछ समय से घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य को प्रति सजग रहें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अधिक तनाव लेने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। दफ्तर में अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। बॉस के साथ तालमेल बेहतर रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बड़े भाई की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। सेहत के प्रति अधिक लापरवाही करना आपके लिए ठीक नहीं है विशेष रूप से यदि हाल ही में आप किसी बीमारी से उभरे हैं तो काम के साथ आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले आप अच्छे से सोच विचार कर लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए भी तैयार रहें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच का प्रेम गहरा होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। हालांकि खर्चों में हुई वृद्धि आपको थोड़ा परेशान कर सकती है लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आज कुछ अटके हुए कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी है और पढाई में आपका मन कम लग रहा है तो आपको रोजाना ध्यान करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावना महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। साथ ही कार्यभार बढ़ने की वजह से आप थका हुआ महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। आपके अच्छे सितारे आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ करा सकतें है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही सब कुछ शांत हो जाएगा। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां अनुकूल रहेगी। अपने पार्टनर को कोई बढ़िया तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











