For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

4 अगस्त राशिफल: कर्क राशि वालों की दूर होगी चिंता, इन 3 राशियों को कम मिलेगा आज भाग्य का साथ

|

आज का यह दिन किन राशियों के जीवन मे लेकर आएगा उम्मीद की एक नई किरण और किसे मिलेगा भाग्य का साथ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। लंबित कार्यो को लेकर आपको गंभीर होने की जरूरत है। कोशिश करें कि आज आपसे कोई बड़ी गलती न हो अन्यथा बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ मंदा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। आपका ऐसा बर्ताव आपकी शादीशुदा जिंदगी में कलह बढ़ा सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप सोच समझकर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आज किसी तरह का दबाव वाला काम न करें और न ही कोई वजनदार चीज़ उठाएं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज के दिन कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको बड़ा लाभ होने के आसार हैं। आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा और आप अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दे पाएंगे। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट नहीं रहेंगे। ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप मन लगाकर अपना काम करें और अपनी गलतियों को न दोहराएं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन भाई बहनों के साथ बहुत ही मजेदार गुजरेगा। अपनों के साथ आप जी भरकर अपनी खुशियां बाटेंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा और आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं और हाल ही में आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिला है तो आज के दिन आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बड़े व्यापारियों को अपने संपर्कों का पूरा फायदा मिलेगा। आपकी सेहत की बात करें तो सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव करने होंगे। बाहर का खाना या बासी भोजन से बचें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

आज का राशिफल 04 अगस्त 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपकी मानसिक चिंता कुछ कम हो सकती है। कामकाज से जुड़ी किसी परेशानी के दूर होने से आपको काफी राहत मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग की सूचना आपको मिल सकती है। बेहतर होगा आप पहले से ही अपनी तैयारी रखें। वहीं दूसरी ओर थोक व्यापारियों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। आर्थिक रूप से मजबूती के लिए आपको पैसों के मामले में अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो इस समय बड़ा निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन के लिए दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। आपके जीवनसाथी आपसे नाराज रह सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज कोई बड़ा बदलाव संभव है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। अपना कारोबार बढ़ाने का मौका आपको मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती हैं। निजी जीवन की बात करें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करने वाले हैं। रोमांटिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि चारों ओर फैली हुई इस महामारी के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में यदि किसी नए और बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आप पर है तो आपको पूरी मेहनत और लगन से काम करने की जरूरत है। इसके अलावा आपको समय का भी ध्यान रखना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी वाणी की वजह से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने ग्राहकों से बात करते समय अपने शब्दों और व्यवहार का ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपने निजी मामलों में दूसरों को दखलंदाजी न करने दें अन्यथा बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आज अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी आर्थिक परेशानी दूर होती नजर आ रही है। आप किसी नए व्यवसायिक प्रस्ताव पर भी विचार कर सकते हैं। आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। दोस्तों के बीच हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर न लें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। आपके जो कार्य सरलता से पूरे हो सकते थे उन्हें भी पूरा करने के लिए आपको काफी परेशानियां उठानी पड़ सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर उधर की बातें करके अपना समय नष्ट न करें। यदि आज आप समय पर अपने काम पूरे नहीं करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारी कड़क रवैया अपना सकते हैं। पैसों के मामले में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। आपका आर्थिक प्रयास विफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन मे स्थिति सामान्य रहेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होने से मुश्किल वक़्त में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो ज्यादा चिंता करने से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है जिससे स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। परिवार के साथ आज आप खूब मौज मस्ती करेंगे। भाई बहनों के साथ दिन मजेदार गुजरेगा। आपके पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। कामकाज के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर समय पर पहुंचने की कोशिश करें। आपकी लेटलतीफी आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को इस समय सोच समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। अगर आप किसी नए व्यवसाय में बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। वहीं नौकरी करने वालों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप पर जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं। हालांकि आप अपनी ओर से पूरा प्रयास और मेहनत करेंगे। पारिवारिक जीवन मे स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण परिजनों से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आर्थिक मामले में आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस समय आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस समय आपको खुद की ओर ध्यान देने की जरूरत है। रोजमर्रा की भागदौड़ में आप स्वयं को भूलते जा रहे हैं। बेहतर होगा आप अपने परिवार के साथ आज ज्यादा समय बिताएं या अपने मनपसंद कार्य करें। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपके बॉस ने आप पर भरोसा करके आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आपको अपना काम बहुत ही सावधानी से करना होगा। काम पूरा होने के बाद एक बार रिचेक जरूर कर लें। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज अपने पार्टनर के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है इससे आपका काम एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको स्मोकिंग और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आपकी कई खट्टी मीठी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। कामकाज से जुड़ी चिंता कम होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार मुनाफा मिल सकता है। यदि आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपकी नौकरी पक्की हो सकती है। आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आपको उनके मन की बात जानने का प्रयास करना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो आपको आराम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 4 August 2020 Tuesday

What does your Tuesday, August 4, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, August 3, 2020, 14:38 [IST]
Desktop Bottom Promotion