Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
4 दिसंबर राशिफल: कर्क राशि वालों को मिलेगी आज कोई अच्छी खबर
अपने आज के दिन से जुड़ी हर छोटी बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सेहत में सुधार लाने के लिए आपको बाहर का खाना खाने से बचना होगा अन्यथा आपके लिए मुश्किल हो सकती है। लगातार काम करने से आज आप थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है। अगर दफ्तर में आपके किसी काम में बाधा आ रही है तो आपको अपने उच्च अधिकारियों से बात करनी चाहिए, मुमकिन है वे आपके पक्ष को समझेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का साथ और प्रेम मिलेगा। अपने परिजनों की जरूरतों पर आज आप अधिक ध्यान देंगे। अपने आसपास के लोगों के साथ ठीक से बर्ताव करें अन्यथा आज आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते है। संतान की शिक्षा में बाधा आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 8:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके काम और मेहनत को काफी सराहा जाएगा। आज काम कुछ ज्यादा रहेगा लेकिन आप सब कुछ संभाल लेंगे। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है जिससे आपका व्यापार और आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। गुस्से में वे आपसे कुछ ऐसा कह सकते हैं जिसकी आपको उम्मीद ना हो, ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अपनी योजनाओं के अनुसार ही हर काम करेंगे। सेहत के लिहाज से आज दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान रह सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: प्रातः 5:05 से शाम 6:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। परिजन आपसे नाराज रहेंगे। ऐसे में आपको खुद में बदलाव लाने की जरूरत है। आप बातचीत के द्वारा मसले को हल करने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर बेहतर परिणाम की प्राप्ति के लिए आपको और अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। दफ्तर में आपको जो भी काम सौंपा जाए उसे ध्यान से करें। आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती का कोई अवसर मिल सकता है। मुमकिन है आप अपने दोस्तों के साथ सैर सपाटे के लिए जाएं, इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जो आर्थिक तौर पर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आज आपको अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 5:20 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आज आप अपनी समझदारी से बिगड़े मामलों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आपके जीवनसाथी भी आपकी बात को समझेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कोई दिक्कत हो सकती है। आप खुद को अकेला पाएंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। ऐसे में आपको काफी समझदारी से काम लेना होगा। शांत मन से विचार करें, आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपने लव पार्टनर के साथ कुछ अच्छे पल बिताएंगे। उन्हें कोई बढ़िया तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। कामकाज के मोर्चे पर आपकी मेहनत सफल होगी। आज दफ्तर में आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। शाम को आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे घर का माहौल काफी बढ़िया हो जाएगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रयासों में सफलता ना मिलने के कारण आपका तनाव बढ़ेगा। दफ्तर में आज काम अधिक रहेगा और आपका मन काम में नहीं लग पाएगा। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट होगी। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी होने ना दें वरना आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों से परेशान रहेंगे। परेशानियों से घबराने के बजाय उसका सामना दृढ़ता से करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। बेहतर होगा आप सोच समझ कर खर्च करें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आप किसी खूबसूरत स्थान पर डेट के लिए जा सकते हैं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज कामकाज को अलग रखकर आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने सामाजिक जीवन पर आज ज्यादा ध्यान देंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा भी ले सकते हैं। लंबे समय बाद कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार चलेंगे तो आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। वित्तीय लेन देन के लिए दिन अच्छा नहीं है। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में किसी विपरीत परिस्थिति का सामना आपको करना पड़ सकता है। हो सकता है बात को संभालना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाए। सेहत से जुड़ी छोटी मोटी परेशानी आ सकती है। खान पान और आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 45
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:10 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज का दिन शुभ है। आज आप दिल खोलकर खर्च करने के मूड में रहेंगे। आज आपका कोई आर्थिक प्रयास भी सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप अपने परिजनों के लिए कुछ तोहफे खरीद सकते हैं। अपने माता पिता को आप कोई खास उपहार दे सकते हैं। जीवनसाथी से आपको भरपूर प्रेम व सहयोग की प्राप्ति होगी। आपके संबंध पहले के मुकाबले और अधिक प्रगाढ़ होंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आप दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। अपने पार्टनर की ईमानदारी पर शक करने से बचें। दफ्तर में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जिसे पूरा करने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। आज आप कोई बड़ा और ठोस निर्णय ले सकते हैं।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 38
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और कामकाज में भी आपका मन लगेगा। आप व्यापार करते हैं तो आज आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आज आप दोनों मिलकर घरेलू मुद्दों को सुलझाने की कोशिश भी करेंगे। आर्थिक मामलों में अपने फैसले सोच समझकर लें, आज कोई आपका फायदा उठा सकता है। वित्तीय लेन देन करते समय अधिक सावधानी बरतें। आप अपने समय का सदुपयोग कर कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिससे आपकी आमदनी में इजाफा हो। घर में आज कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेहतर होगा आप समय रहते मामले को गंभीरता से लें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उचित परिणाम मिलने का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। आपकी काबिलियत देखकर आज आपके वरिष्ठ आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहने से घरेलू मामलों को सुलझाने में आपको काफी आसानी होगी। आप अपने प्रिय से सलाह लेकर ही आज अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आज दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलनाजुला हो सकता है। लंबे समय के बाद आपको अपनों के बीच अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और आप इसका भरपूर आनंद उठाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप मौज मस्ती और खरीदारी पर खूब धन खर्च कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है और आपको किसी तरह की समस्या से दो चार होना नहीं पड़ेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 32
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान की प्रगति होने से आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। शिक्षा में उनका पूरा ध्यान रहेगा और आज उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी माता को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। यदि उन्हें रक्तचाप से जुड़ी शिकायत है तो उनका विशेष ध्यान रखें। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। आप दोनों का तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही, आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को पूर्ण सहयोग व समय दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपकी वेतन वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक परशानियों के चलते आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आज भाई-बहनों से मतभेद संभव है। यदि वे आपकी बात से सहमत ना हों तो उन पर किसी तरह का दबाव डालने से बचें, इससे रिश्तों में दूरियां और बढ़ जाएगी। कामकाज की बात करें तो आज आप मेहनत तो बहुत करेंगे मगर परिणाम उम्मीद से कम मिलने की संभावना है। हो सकता है आपके वरिष्ठ इसपर गौर ना करें। रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या आ सकती है। गलतफहमी के कारण आप दोनों के बीच तकरार हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं है। मन में असंतोष का भाव रहेगा और आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको कम मेहनत में अच्छे लाभ मिलने के आसार हैं। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सकता है। निजी व्यापारियों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। आपके पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। रोमांटिक लाइफ में आज कुछ बढ़िया देखने को मिल सकता है। आप खुलकर अपने पार्टनर के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप पहले के मुकाबले काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश करने से पहले सारी जानकारी हासिल कर लें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











