4 फरवरी राशिफल: पैसों के मामले में आज इन राशियों को रहना होगा संभलकर

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में यदि आप समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। उग्र होने से बचें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कानूनी नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपके जीवनसाथी आपको खास होने का एहसास दिलाएंगे। वहीं प्यार मोहब्बत के मामले में भी आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन की समस्याओं का आज अंत होगा। आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के सबसे रूमानी दिनों में से एक हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई ऐसा तोहफा मिल सकता है जिसे पाकर आप काफी भावुक महसूस करेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि संभव है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन आपको उचित परिणाम भी मिलेगा। आपका रुका हुआ काम बन सकता है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। माता पिता का सहयोग मिलेगा और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या को नियमित कर लें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। आपके मार्ग में जो बाधा आ रही थी आज वह दूर हो सकती है। अपने वैवाहिक जीवन का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कितना प्रेम करते हैं। वहीं रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। आपके प्रिय के स्वभाव में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। निजी जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़ों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। पैसों की बात तो आमदनी से अधिक खर्च होने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप आर्थिक मामलों में जरा संभल कर रहें। इस तरह बिना सोचे समझे पैसे खर्च करने से आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सेहत की बात करें तो आपको अपने बढ़ते वजन पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आपको कोई गंभीर रोग घेर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आपका बजट भी संतुलित रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया काम करने से बचना होगा, नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आप अच्छा समय गुजारेंगे। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। हालांकि आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें और अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर भी नजर बनाकर रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आर्थिक समस्याओं के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति पर जरूर गौर करें। इस समय जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। घर का माहौल ठीक रहेगा। किसी बात को लेकर आपके जीवनसाथी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

बेवजह के खर्चे पर अंकुश लगाएं अन्यथा आप पर भारी आर्थिक संकट आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है। इससे जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपका अटका हुआ कोई सरकारी काम आज बन सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने से कलह हो सकती है। मुमकिन है घर के कुछ सदस्य आपकी बातों से सहमत न रहें। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की जरूरत है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़े। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपका तनाव काफी बढ़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

04 February 2021 Rashifal | आज का राशिफल 04 फरवरी 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में आज काम कुछ अधिक रहेगा जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। हालांकि आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। आपकी इस मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिल सकता है। कामचोरी और आलस्य से आपको बचना होगा। पेशेवर हो या निजी जीवन आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप पर कई सारी जिम्मेदरियों को पूरा करने का दबाव रहेगा जिस कारण आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप नए वस्त्रों और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। आज किसी अपने की वित्तीय रूप से मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। इससे आपका मन काफी शांत और संतुष्ट रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके प्रिय की राय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। प्यार मोहब्बत की बात करें तो किसी तीसरे की दखलअंदाजी आपके बीच दूरियां बढ़ा सकती हैं। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। व्यापार हो या नौकरी आज अचानक आपको कोई बड़ा फयादा हो सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी और आप काफी उत्साहित रहेंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिलेगा। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आज परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। काफी दिनों बाद परिजनों के साथ ऐसा समय बिताकर आपको काफी प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग पाकर आप खुद को भाग्यशाली समझेंगे। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके प्रेमी/प्रेमिका से अनबन बड़े झगड़े में बदल सकती है। बेहतर होगा आप अपनी बात साफ दिल से रखें, किसी तरह के झूठ का सहारा न लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आसानी से आप अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छी सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक रूप से मजबूत बने रहने के लिए आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करने की जरूरत है। सोच समझकर ही अपने आर्थिक फैसले लें। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और मधुरता बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वे आपसे कोई बड़ा झूठ बोल सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट संभव है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 38

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। अगर आप शांति और सूझ बुझ से काम लेते हैं तो कई परेशानियों से आप बच सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। आपसी तालमेल बिगड़ने से घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपने काम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां बांटने से बचें। आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को आज बड़े मुनाफे की प्राप्ति नहीं होगी। इसके अलावा अगर आप साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप एक साथ कई कार्यों को निपटा सकेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7:25 से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अपने किसी करीबी को कोई तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। हालांकि अगर आप अपने बजट अनुसार खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपनी गति पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आज आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि सफर करते समय आप पूरी सावधानी बरतें। इस वैश्विक महामारी के प्रति आप अलर्ट रहें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कतें आ सकती हैं। आपको उनका खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके प्रेम में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। साथ ही पैसों को लेकर किसी से वाद विवाद होने की भी आशंका है। आप गुस्से में आकर कोई काम न करें। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी आपके काम में कई कमियां निकाल सकते हैं। इतना ही नहीं, आज आप स्वयं भी अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। गंभीर घरेलू मुद्दों को सुलझाने के लिए आज आप कोई ठोस कदम उठा सकते हैं जिसका आपको बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी से बहसबाजी करने से बचें। आपका जिद्दी स्वभाव आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा रहा है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन अशांत रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

Story first published: Thursday, February 4, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion