Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
4 जनवरी राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए लेकर आएगा बड़ी राहत
आज आपके जीवन में कौन कौन से उतार चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। आप थका हुआ महसूस करेंगे। लगातार काम करने से बचें और खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालने की कोशिश करें। आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। आपका खर्चीला स्वभाव आपके प्रिय की मुश्किलें बढ़ा सकत है। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज मन कुछ अशांत रहेगा जिसका प्रभाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें, आप महसूस करेंगे कि चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 9:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। काफी समय से लंबित कार्यों को आज आप पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं और कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। निजी जीवन की बात करें तो आज पूरे परिवार के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप ऐशो आराम की चीजों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और मधुरता रहेगी। आपके प्रिय का मूड आज कुछ काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आज आप हर काम तेजी से पूरा कर पाएंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों को अपने शानदार काम के लिए दफ्तर में तारीफें और सम्मान मिलेगा। आपको अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापारी आज जो भी निर्णय लेंगे उसका उचित परिणाम उन्हें मिलेगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ ठीक से व्यवहार करें क्योंकि आपका गलत रवैया आपके बीच मनमुटाव का कारण बन सकता है। परिवार से जुड़ी कुछ बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आपको आराम से बैठकर परिजनों के साथ इस विषय पर चर्चा करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 4:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
निजी जीवन की कुछ परेशानियां दिमाग पर हावी रहेंगी। मन बेचैन रहेगा और आप काफी उदास रहेंगे। घर में बढ़ता कलह आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप पूरी हिम्मत और धैर्य से इन कठिन परिस्थितियों का सामना करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति कुछ ज्यादा ही सख्त रहेगा। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द उनकी सारी शिकायतें दूर करने की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो दिन के दूसरे हिस्से में आपको कुछ राहत मिल सकती है। आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिससे आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक संभव है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च करने से बचें। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में दिन शुभ है। आपकी आमदनी में वृद्धि संभव है। इसके अलावा आज आप कुछ जरूरतमंदों की वित्तीय रूप से सहायता भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुधार संभव है। आपके प्रिय के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या आ रही है तो आपको अपने वरिष्ठों से बात करनी चाहिए। आप हिम्मत से काम लें क्योंकि ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका हल न हो। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही आज आपकी मुसीबतें बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 34
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आप दोनों के आपसी समझ में इजाफा होगा, साथ ही आपके संबंध में मधुरता और घनिष्ठता बढ़ेगी। आज आप समझ पाएंगे कि आप एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। एक दूसरे के सामने खुलकर आप खुलकर अपने दिल की बात कह पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। यह सब आपके निरंतर प्रयासों का ही नतीजा है। आज आप कुछ नयी आर्थिक योजनाएं भी बना सकते हैं। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। घर में चल रहा तनाव शांत होगा और आज आप अपने परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा दिन बिताएंगे। आपके कामकाज की बात करें तो आपकी सकारात्मक सोच आपको कोई बड़ी जीत दिला सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आपके किसी प्रयास में सफलता मिलने से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। पैसों की बात करें तो आज आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो बहुत ही सोच समझकर अपना फैसला लें क्योंकि आपका यह फैसला आपकी जिंदगी बदल सकता है। ज्यादा भागदौड़ करने से बचें अन्यथा आज आपकी सेहत खराब हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 11:45 से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों से जुड़ी समस्या गहरी हो सकती है। यदि आपने कोई कर्ज ले रखा है तो आज लेनदार आप पर काफी दबाव बना सकते हैं। आज आप स्वयं की असमंजस की स्थिति में पाएंगे। ऐसे में आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर के काम में यदि कोई बाधा आती है तो सहकर्मियों और वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगी। निजी जीवन की बात करें तो आज आपको किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। गलतफहमी की वजह से घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आप अपना दिमाग शांत रखें और समझदारी दिखाएं। अगर आप अपने घर में सुख और शांति चाहते हैं तो आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी बराबर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर बात आपकी सेहत की करें तो मानसिक तनाव के कारण आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। मेहनत ही सफलता का एक मात्र मंत्र है। बेहतर होगा आप और कड़ा परिश्रम करें। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, जल्द ही उचित फल की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लगेगा। पारिवारिक जीवन में आज स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 32
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप जोश और उत्साह से भरे हुए रहेंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप काफी कठिन परिश्रम करेंगे। आज काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ काफी रोमांटिक दिन गुजारेंगे। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 11:55 से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपके अपने आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे, विशेष रूप से पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज संतान से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने शानदार प्रदर्शन से आज भी आप शीर्ष पर बने रहेंगे। उच्च अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे और आने वाले समय में इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज उम्मीद से अच्छा फायदा मिलने के आसार हैं। पैसों को लेकर आज कोई समस्या नहीं होगी। आज अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों की स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। आप लंबे समय से जिस आर्थिक मुनाफे का इंतजार कर रहे थे आज वो आपको मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी प्रेम और लगाव बढ़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में से आपका किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आप समझदारी दिखाएं और मामले को तुरंत खत्म करने की कोशिश करें अन्यथा आप कोर्ट कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। दफ्तर में आज आपको मन लगाकर काम करने की जरूरत है। अगर आप तरक्की चाहते हैं तो आपको अपने वरिष्ठों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए। विद्यार्थियों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











