For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

4 जून राशिफल: स्वास्थ्य के मामले में आज इन राशियों को रहना होगा सावधान

|

अपने दिन भर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी है जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। तो आइए जानते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। हालांकि आपको तय समय पर अपने काम पूरे करने होंगे। सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। इसके अलावा उनके काम में भी ज्यादा दखलअंदाजी न करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज बड़े सौदेबाजी से आपको बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो काम के साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। बेहतर होगा आप अपनों के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य आपका कुछ कमजोर रहेगा। आज आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी किसी बड़ी समस्या का अंत होने से आपको राहत मिल सकती है। अगर आप व्यापारी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज आपको निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेगी। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको किडनी से जुड़ी बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि आर्थिक लेन देन करते समय पूरी सावधानी बरतें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप मन लगाकर अपने काम पूरे करेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। घर का वातावरण प्रफ्फुलित रहेगा। परिजनों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज शारीरिक और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। हो सकता है आज आपको बॉस की नाराजगी भी झेलनी पड़े। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी कहासुनी हो सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर फोकस करें। इसके अलावा मिलजुल कर काम करने में ही आपका फायदा है। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आपके बीच सब कुछ शांत हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कानूनी नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपका कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। इसके अलावा बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बेवजह के खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करना होगा। इसके अलावा आप नियमित रूप से योग और ध्यान करते रहें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर तनाव संभव है। आपके पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिस वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। इस समय आपको अपने पिता का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज कड़े संघर्ष के बाद आप धन कमा पाएंगे। दफ्तर में यदि आपके बॉस ने आपको कोई बड़ा काम सौंपा है तो अपना काम आज समय पर पूरा करने की कोशिश करें इसके अलावा अपने सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप पीठ का कमर के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपके द्वारा लिए हुए किसी सही आर्थिक फैसले का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। आर्थिक संकट दूर होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो कठोर परिश्रम के बावजूद आपके हाथ निराशा लगेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके बॉस आपकी मेहनत पर गौर नहीं कर रहे हैं। आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज फायदा हो सकता है। आपका रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच एकता रहेगी। स्वास्थय की दृष्टि से दिन अनुकूल है। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक नहीं है। कमजोर सेहत की वजह से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि इस समय आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। पैसों को लेकर किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। आपको किसी भी परिस्थिति में अपना आपा खोने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। इसमें आपका ही फायदा है। वहीं व्यापारियों को आज यात्रा से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको खुद पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह की बातों से दूर रहें और अपनी सोच सकारात्मक रखें। अगर आपको जीवन में आगे बढ़ना है तो नकारात्मकता से दूर रहें। कामकाज की बात करें तो ओवर कॉन्फिडेंस में कोई भी फैसला न लें। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले कुछ अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आपका कड़क रवैया अपनों को नाराज कर सकता है विशेष रूप से आपके घर के बड़े आपके स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत में सुधार संभव है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 10:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज मानसिक तनाव कम होने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो समय से पहले आपके सारे काम पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा कोई लंबित काम भी आप पूरा करने में सफल रहेंगे। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बीच की अनबन कारोबार में नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लेने की जरूरत है खासतौर पर ऑनलाइन क्लासेज का आप पूरा लाभ उठाएं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको बहुत ही सोच समझकर और समझदारी से अपना हर कदम बढ़ाना होगा। जरूरत से ज्यादा दूसरों से उम्मीद न रखें अन्यथा आज यह आपके लिए दुख का कारण बन सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत को देखते हुए आपके बॉस कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में अगर आप खुद को शांत नहीं रखेंगे तो मुश्किल हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज अचानक आप का बीपी गड़बड़ हो सकता है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप काफी उत्साहित और उर्जावान रहेंगे। दफ्तर में अपने सभी काम आप तेजी से पूरे करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कोई छोटा मोटा निवेश करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अपनी राय परिजनों पर थोपने से बचें। आपको उनकी भी पसंद नापसंद का पूरा ध्यान रखना चाहिए खासतौर पर छोटे भाई बहनों के साथ तालमेल ठीक करने की कोशिश करें। अगर आप शादीशुदा है तो आज जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। वहीं रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। आपके पार्टनर के बर्ताव में रुखापन रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

English summary

Daily Horoscope for 4 June 2021 Friday

What does your Friday June 4, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, June 3, 2021, 15:39 [IST]
Desktop Bottom Promotion