Latest Updates
-
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
4 मार्च राशिफल: कर्क राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, मिलेंगे आज सकारात्मक परिणाम
क्या आज किस्मत देगी आपका साथ और बनेंगे आपके बिगड़े काम या आज भी लगेगी निराशा आपके हाथ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज काफी दिनों बाद आप अपनों के साथ एक शांत भरा दिन बिताएंगे। आज पूजा पाठ में आपका ध्यान कुछ ज्यादा ही रहेगा। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं या हवन अनुष्ठान कराएंगे। आज अचानक घर पर किसी खास मेहमान का आना हो सकता है और आप जमकर उनकी खातिरदारी करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज बहुत ही सोच समझकर खर्च करें। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी रूकावट के पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आप अपने गृहस्थ जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। उनके साथ मौज मस्ती का भी मौका मिलेगा। प्यार मोहब्बत के लिहाज से आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपकी आज की मुलाकात कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपके प्रयास रंग ला सकते हैं और आपको अच्छे नतीजे मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है। इससे भविष्य में आप आर्थिक तंगी से बचे रहेंगे। कामकाज के क्षेत्र में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको एक बेहतर योजना की जरूरत है। आप नौकरीपेशा हैं तो समय पर अपना टारगेट पूरा करने का दबाव आप पर रहेगा। ऐसे में आपको कुछ झुंझलाहट महसूस हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। आज वे काफी रोमांटिक अंदाज में आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन बेहतर साबित होगा। यदि आप किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आज आपको कुछ आराम मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 12:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। आज आप कुछ चीजों को लेकर असंतुष्ट रहेंगे और मन भी काफी बेचैन रहेगा। दफ्तर में आपका ध्यान काम में कुछ कम लगेगा जिससे आप बड़ी गलतियां कर सकते हैं, मुमकिन है इससे आपके उच्च अधिकारी काफी नाखुश रहेंगे। आज काम को अलग रखकर घर पर ही आराम करें। इससे आपको स्वयं के लिए भी कुछ समय मिल जाएगा और आप बेहतर भी महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। हालांकि आपके परिजन आपकी उदासी से थोड़े परेशान रहेंगे। यदि आप अपने दिल की बात उनसे साझा करेंगे तो मुमकिन है आपकी समस्या का अंत हो जाए। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। कठिन परिस्थिति में वे आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपना कोई पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 40
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप जिस भी काम को चुनेंगे उसे पूरा करने के लिए काफी मेहनत करेंगे और आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप पर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आपके उच्च अधिकारी आपकी काबिलियत को देखकर काफी प्रसन्न होंगे और आपके काम से भी संतुष्ट रहेंगे। लंबे समय से आपके मन में यदि कोई इच्छा दबी थी तो वो भी आज पूरी हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। पैसों से जुड़ी चिंता खत्म होगी क्योंकि जिस आर्थिक मुनाफे के लिए आप काफी वक़्त से प्रयास कर रहे थे वो आज आपको मिलने की संभावना है। घर में शांति का वातावरण रहेगा और सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज माता पिता आपके किसी फैसले से सहमत हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम की मिठास बनी रहेगी। कुलमिलाकर आज का दिन आपका है इसलिए जमकर इसका आनंद उठाएं।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 6:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। परिजनों के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं जिससे घर का माहौल बिगड़ने की संभावना है। यदि आप गुस्से की जगह शांति से काम लेंगे तो आने वाली कई परेशानियों से आप बच सकते हैं। पैसों को लेकर भी आज आपकी चिंता बढ़ेगी। अचानक कोई पुराना कर्ज आपको परेशान कर सकता है। आप जल्द इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो बचत पर अधिक ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में आज कुछ सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी का बदला हुआ व्यवहार आपको सहज महसूस कराएगा। आज किसी उलझे हुए मसले को सुलझाने में आपके प्रिय आपकी पूरी मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। कामकाज को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। अपनी निजी परेशानियों को अलग रखकर आप मन लगाकर काम करेंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आप स्वयं के लिए भी निकालें आपको थोड़ी राहत मिल सके।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही रहेगा। आज दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी वाला काम निपटाना पड़ सकता है जिसे लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे जिसका असर आपके काम पर दिखेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको दूसरों से आगे रखेगी। पैसों के मामले में दिन शुभ रहेगा। आज आपकी अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। रोमांटिक लाइफ सामान्य रहेगी। आपकी आज की मुलाकात ज्यादा लंबी नहीं होगी। हो सकता है आपके पार्टनर आज कुछ ज्यादा ही व्यस्त हों। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप ध्यान का सहारा लें, आपको जरूर लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
एक समय पर एक ही काम निपटाने का प्रयास करें। एकसाथ कई काम निपटाने का प्रयास किया तो आप उलझ कर रह जाएंगे। साथ ही आपसे गलतियां भी हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आज घर में तनाव का माहौल रहेगा। छोटे भाई या बहन से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। बात बात पर उग्र होना या दूसरों पर अपना दबदबा बनाना आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आपकी यह आदत लोगों को आपसे दूर कर रही है। आप अपने बर्ताव में थोड़ा बदलाव लाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आज आप खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो आपको इससे बचना होगा। जरूरत से ज्यादा खर्च आपका बजट बिगाड़ देगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ परेशानी आ सकती है। पिछले कुछ दिनों से आप अपने कार्यों को टालते आ रहे थे जिस कारण आज काम का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 6:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको आपकी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आपके सारे काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे जिससे मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है जिससे आपका काम एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अच्छे तालमेल का फायदा आज आपको मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में वे आपकी मदद कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपका है। आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आज बिना किसी झिझक के वो अपने दिल की बात कह सकते हैं। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। शाम को आप सुस्ती और आलसपन महसूस कर सकते हैं। खुली हवा में सैर करें आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज मन कुछ अशांत रहेगा। आप किसी दुविधा में रहेंगे। दिमागी उथल पुथल के कारण आज आप अपने महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। कामकाज की बात करें तो इस समय आपको दिल दिमाग से सोचने की जरूरत है। अगर कठिन परिश्रम के बाद भी आपको अच्छी सफलता नहीं मिल पा रही है तो हो सकता है आप गलत दिशा में मेहनत कर रहे हैं। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से इस पर विचार करें। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आपके संबंध भी मजबूत होंगे। माता पिता का आशीर्वाद आपको एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आज जीवनसाथी के साथ अनबन खत्म होने से आप दोनों के बीच की नजदीकियां एक बार फिर बढ़ेगी। एक यादगार दिन गुजारने के लिए आप दोनों किसी खूबसूरत स्थान पर सैर सपाटे के लिए जाएं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप वित्तीय रूप से किसी अपने की मदद कर सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
रोमांटिक लाइफ में आज कोई अच्छी बात हो सकती है। आप दोनों के बीच कुछ तनाव चल रहा है तो आज उसका अंत होगा। आपके पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेंगे और अपनी गलती भी स्वीकार करेंगे। आज वे आपको शादी के लिए प्रोपोज भी करेंगे। आप बिना समय गवाएं हां भी कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आपका मन काफी संतुष्ट रहेगा। अपने प्रिय को खुश करने के लिए आज आप उन्हें कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। पिता से आज लाभ संभव है। पैसों की बात करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। व्यापरियों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपका कोई बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। जल्द ही इसका फायदा आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और वे आपको और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से आपको संतुष्टि मिलेगी। पैसों के मामले में आज आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। जल्दबाजी में पैसों से जुड़े निर्णय आज न ही लें तो बेहतर होगा। आपके जीवन में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो ऐसे में आपको हिम्मत और धैर्य से काम लेना होगा। आपको समझना होगा कि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। आज बुरा है तो कल जरूर अच्छा होगा। आप बस अपनी मेहनत करें और सकारात्मक सोचें। यदि आपने अपनी सेहत के साथ लापरवाही की तो भविष्य में आपको काफी पछताना पड़ सकता है। आपको शराब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक तंगी के कारण मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं और आपका मन किसी भी काम में नहीं लगेगा। आज जीवनसाथी के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। बेवजह आपका गुस्सा आपके प्रिय पर निकल सकता है। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने से घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आज किसी से आपकी बहसबाजी होती है तो ऐसे में आपको अपने शब्दों का अधिक ध्यान रखना होगा। क्रोध में आप ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े या फिर किसी अपने का दिल दुखे। दफ्तर में आप अपने काम से काम रखें। दूसरों की गलतियां निकालने से पहले आप खुद की गलतियों से सबक लें। स्वास्थ्य का मामला आज गड़बड़ रहेगा। चिंता और खानपान में लापरवाही आज आपकी सेहत में गिरावट का कारण बन सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications
