Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड में गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है सिंगर की दुल्हन -
Mango Varieties In India: तोतापुरी से लेकर बंगीनापल्ली तक, जानें भारत की प्रसिद्ध आम की किस्में और इनकी पहचान -
Heatwave Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें भीषण गर्मी का सेहत पर असर और बचाव के टिप्स -
Guru Bhairavaikya Mandira: कर्नाटक का गुरु भैरवैक्य मंदिर क्यों है इतना खास? जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी -
डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट -
Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा तुला और कुंभ का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल -
Akshaya Tritiya पर किस भगवान की होती है पूजा? जानें इस दिन का महत्व और पौराणिक कथा -
Parshuram Jayanti 2026 Sanskrit Wishes: परशुराम जयंती पर इन संस्कृत श्लोकों व संदेशों से दें अपनों को बधाई -
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता?
4 मार्च राशिफल: गुरुवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा लकी
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में सौंपी गई सभी जिम्मेदारियों को आप पूरी ईमानदार के साथ पूरा करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। यदि आपका कारोबार लोहे का है तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने के आसार हैं। बेहतर होगा आप अपने तय बजट से ज्यादा दूर न जाए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। हालांकि आपको आराम पर भी पर्याप्त ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अतीत में लिया हुआ आपका कोई फैसला आज लाभदायक साबित होगा। दफ्तर में सभी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आज छोटी सी भी गलती करने से आपको बचने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। यदि आप किसी नए कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं तो इसके लिए दिन उत्तम है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप अच्छा खासा बचत करने में सफल रहेंगे। माता पिता के साथ आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। क्रोध में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आज बात काफी बिगड़ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की जगह आप धैर्य से काम लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन आपको अपने बजट के अनुसार ही चलना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके किसी पुराने संपर्क का अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। सेहत की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर से निकलने से पहले आज आप अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। उनका आशीर्वाद आपके लिए बेहद लाभप्रद रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आपका काम जनरल स्टोर या स्टेशनरी का है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आपको तेज करना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज शारीरिक और मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इस समय पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपके उज्जवल भविष्य के सपने पर पानी फेर सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ बड़े बदलाव संभव है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। परिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। हो सकता है आपके प्रिय की ओर से आज आपको कोई अच्छी सलाह भी मिले। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पेट में गड़बड़ी हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर का वातावरण सुखद रहेगा और अपनों के साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। बड़ी बहन का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार बढ़ सकता है। हालांकि आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप ऑफिस अकसर लेट पहुंचते हैं तो आज आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा। आपकी लेटलतीफी आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी आर्थिक सौदेबाजी करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की जरूरत है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा। हो सकता है आज आपका कोई कठिन कार्य आसानी से पूरा हो जाए। दवाइयों का व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। वहीं शेयर बाजार से जुड़े जातकों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। एक अच्छी शाम बिताने के लिए आप डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप स्वयं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के बीच अनबन हो सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो नई नौकरी तलाश शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों के मामले में जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें अन्यथा आज बड़ा नुकसान हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापार करते हैं और निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको अपना फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। झुंझलाहट में आपको कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करना चाहिए। अपने प्रिय के साथ आज ज्यादा समय बिताएं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप सिंगल हैं तो नया रिश्ता बनाने में ज्यादा उत्तेजित न हो। यदि आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिलता है तो सोच समझकर ही अपना फैसला लें। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन में आप ठहराव महसूस करेंगे। आपके प्रिय के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी खुशगवार रहेगा। लंबे समय से चला रहा आपका आर्थिक सफल हो सकता है। इसके अलावा आज आप किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। आज आप स्वयं को चिंतामुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। कुछ समय से आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय आपको उन्हें तनाव से दूर रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन जल्द ही आपके भी सब कुछ सामान्य हो जाएगा। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में में वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको आलस्य और सुस्ती महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहें। इससे आप काफी तरोताजा रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव या वाद-विवाद से बचें। इससे आपका काम और सभी दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के मार्ग में आज कोई बड़ी अड़चन आ सकती है। हो सकता है आपका बनता हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अचानक बिगड़ जाए। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो बात काफी बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 5:25 से दोपहर 2:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











