Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: आज इन 4 राशियों के बैंक बैलेंस में होगा इजाफा, क्या आपकी राशि लिस्ट में शामिल? -
जानें देसी घी खाने का सही समय और तरीका, वरना हो सकता है भारी नुकसान -
भुने चने और खजूर खाने दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, रोजाना इस तरह करें सेवन -
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र का वृष राशि में गोचर, ये 6 राशियां होंगी मालामाल -
National Siblings Day 2026:10 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है भाई-बहन दिवस? जानें भावुक इतिहास -
Astro Tips: भूलकर भी किसी को सीधे हाथ में न दें ये 5 चीजें, वरना खत्म हो जाएगी घर की खुशहाली -
क्या आप भी बड़े चाव से खाते हैं शहतूत? जानें किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये फल -
बवासीर की समस्या को जड़ से खत्म करेगा पान का पत्ता, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल -
नहीं जीतेंगी ममता बनर्जी! क्या बीजेपी के सिर सजेगा जीत का ताज? वोटिंग से पहले हुई बड़ी भविष्यवाणी -
Dhurandhar 2 OTT Release: Netflix नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धुरंधर 2, नोट कर लें तारीख
4 मई राशिफल: इन 5 राशियों को मिलेगी आज बड़ी राहत
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
करियर के मामले आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपकी लगातार कोशिशें आपको कोई बड़ी सफलता दिला सकती है। वहीं बेरोजगार जातकों को आज रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपना काम आगे बढ़ाने का कोई शानदार मौका मिल सकता है। शादीशुदा जोड़ों को बेवजह की बहस से बचना होगा अन्यथा आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी के उन खूबसूरत पलों को याद करेंगे तो आपको महसूस होगा कि आप एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक तौर पर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप निस्वार्थ भाव से किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी। आपके छोटे छोटे प्रयास आज सफल हो सकते हैं और इससे मन बहुत ही उत्साहित रहेगा। घर हो या कार्यस्थल आप अपने सभी काम पूरी ईमानदारी से निपटाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो खुलकर अपने उच्च अधिकारियों से बात करें, किसी तरह का संकोच न करें। वैवाहिक जीवन में आज कुछ अच्छा होने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको अपने प्रिय से एक खास सरप्राइज मिल सकता है जिससे आपके बीच की सारी कड़वाहट खत्म हो जाएगी। प्रेमी जोड़ों का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपका कारोबार आगे बढ़ाने का सपना पूरा हो सकता है। यदि आप किसी नए काम में किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहने वाला है। आपके पार्टनर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है जो आप दोनों के रिश्ते को और भी मजबूत बना देगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से भी सुखों की प्राप्ति होगी। अगर बात पैसों की करें तो आज आप जमकर खर्च करने वाले हैं। आज आप घर पर परिजनों के साथ पार्टी का आनंद ले सकते हैं। सेहत का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अपने कामकाज को लेकर कोई बदलाव चाहते हैं लेकिन दुविधा में हैं और सही निर्णय लेने में सक्षम महसूस नहीं कर रहे हैं तो अपना फैसला अभी टाल दें और जल्दबाजी न करें। आज कोई ऐसा जिस पर आप काफी भरोसा करते हैं आपको धोखा दे सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन कोई पुराना कर्ज आपको परेशान कर सकता है। प्रेम जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। अपने पार्टनर के प्रति अविश्वास आपके रिश्ते में खटास ला सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आप दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सेहत को लेकर थोड़ा गंभीर होने की जरूरत है, लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दूसरों की बुराई या आलोचना करने से आज आपको बचना होगा। आपकी इस आदत के लिए आज आपकी काफी आलोचना हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप अपने पार्टनर के साथ ब्रेकअप करने का मन बना रहे हैं तो बेहतर होगा पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। कोई कदम उठाने से पहले अपने साथी की अच्छाइयों और उनकी खासियत को भी याद कर लें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। अगर आप किसी मुनाफे का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप थोड़ा और प्रयास करेंगे तो आय का कोई नया स्रोत भी आपको प्राप्त हो सकता है। यदि आप पीठ दर्द से परेशान हैं तो आज किसी तरह का भारी सामान उठाने से आपको बचना होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज वाद विवाद से दूर रहने में ही आपकी भलाई है अन्यथा बेवजह का तनाव हो सकता है। यह समय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का है। ऐसे मामलों में पड़कर आप केवल अपना कीमती समय ही नष्ट करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से आपकी तरक्की का योग बन रहा है। आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज इस ओर भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। काफी कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद आज आपको वित्तीय लाभ मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। आज आप छोटा मोटा निवेश भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सब कुछ बढ़िया रहेगा। एक दूसरे पर आप दोनों का भरोसा बना रहने से किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आप दोनों के बीच विवाद होने से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। ऐसे में आपको बहुत ही सोच समझकर और शांत दिमाग से काम लेना होगा। उग्र होकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आपका रिश्ता कमजोर पड़ जाए। वहीं शादीशुदा जोड़ों को भी आज संभलकर रहना होगा। अपने जीवनसाथी को नजरअंदाज न करें बल्कि उनका पक्ष भी समझने का प्रयास करें। करियर के मामले में भी आज का दिन कुछ खास नहीं है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अपने खर्चीले स्वभाव पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा वे आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो किसी नई डील को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपने निर्णय लेने में कुछ दिक्कत हो सकती है लेकिन आप आज जो भी फैसला लेंगे उसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। धन प्राप्ति हो सकती है लेकिन काफी संघर्ष करने के बाद आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में शांति और खुशियां रहेगी। जीवनसाथी का बदला हुआ मिजाज आपके दिन को और भी खूबसूरत बना देगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आप खानपान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 1
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने से आज आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। हालांकि कठिन परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन परिणाम उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आय से ज्यादा व्यय होने की संभावना है। आज आपको लेन देन से भी बचना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। परिजनों का भी साथ और स्नेह मिलेगा। वहीं लव बर्ड्स को मुलाकात करने का मौका नहीं मिल पाएगा। आपका इंतजार कुछ और लंबा हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 23
शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सड़क पर पैदल चलते समय या फिर वाहन का प्रयोग करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। बेहतर होगा आप यातायात के नियमों का पालन करें। आज जोखिम भरे कार्यों को करने से बचना होगा, जरूरी हो तभी घर से निकलें। पारिवारिक मोर्चे पर आज चीजें आपके पक्ष में नहीं रहेगी। आज घर के किसी सदस्य का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा, शायद आप उनकी नाराजगी की वजह नहीं समझ पाएंगे। चुप रहने से गलतफहमियां और बढ़ती हैं इसलिए अच्छा यही होगा कि आप उनसे बातचीत के द्वारा उस समस्या का समाधान करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। अगर किसी करीबी से आपको वित्तीय मदद की उम्मीद थी तो आज आपको उनका सहयोग नहीं मिल पाएगा जिससे आप काफी निराश रहेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज अपने पार्टनर के साथ मिलकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विद्यार्थियों को अगर शिक्षा के क्षेत्र में किसी तरह की समस्या आ रही है तो आपको किसी अच्छे सलाहकार से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। आज आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है जिससे आप दुखी महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपनी गलतियों से सबक लें। रोमांटिक लाइफ में यदि आप सिंगल हैं तो आज किसी खास शख्स से आपकी मुलाकात संभव है। वहीं शादीशुदा जातक अपने अपने काम में कुछ अधिक ही व्यस्त रहेंगे। पैसे के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप अपनी सेहत में सुधार चाहते हैं तो आपको तनावमुक्त रहने का प्रयास करना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 7:55 से सुबह 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। आज आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है, बेहतर होगा आप अपने वरिष्ठों को निराश न करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज उम्मीद के अनुसार ही लाभ मिलेगा जिससे आप काफी संतुष्ट रहेंगे। निजी जीवन में आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। यदि मन में किसी तरह की दुविधा हो तो अपनों से राय जरूर लें। आर्थिक रूप से आज आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। ग्रहों की शुभ स्थिति किसी बड़े वित्तीय लाभ की ओर इशारा कर रही है। इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











