Latest Updates
-
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद
4 मई राशिफल: जानें आज किन राशियों को मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद
अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं कि आने वाला दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 21 से अप्रैल 19)
आज आपको अपने आसपास के लोगों से प्यार और समर्थन मिल सकता है। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। दफ्तर में आपको ने प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिल सकता है। अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में अपने माता-पिता को बताने का ये उचित समय है। इस राशि के कुछ लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है। आज आपको अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नीला

वृषभ (अप्रैल 20 से मई 20):
अपने से छोटे उम्र के लोगों से बातचीत करके आपको अच्छा लगेगा। आप अपने परिवार के सामने नकारात्मक बातें न करें, इससे आज का दिन बर्बाद हो सकता है। आज आपको अपने गुस्से को काबू में रखने की सलाह दी जाती है वरना इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी लेकिन अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएं। कामकाज के क्षेत्र में लापरवाही न करें। अपने सभी काम समय पर निपटाने का प्रयास करें। साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन (मई 21 से जून 20):
आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजना की जरूरत है। आज आपकी मुलाकात नए लोगों से हो सकती है। उनके साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। फिजिकल एक्टिविटी में समय बिताएं। आज आपके जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। दफ्तर में अपना काम समय पर पूरा करें। आज परिवार के साथ समय बिताएं। घर में आज किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है जिसे आप काफी समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। आज आप अधूरे पड़े अपने कामों को पूरा कर लेंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

कर्क (जून 21 से जुलाई 22):
ये समय अपने खूबसूरत रिश्तों पर ध्यान देने का है। घर में किसी बात को लेकर विवाद होगा मगर आप उसे आसानी से सुलझा लेंगे। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम जरुर करें। इस राशि शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आज आप दोनों बाहर जा सकते हैं लेकिन महामारी के इस समय में एक्स्ट्रा ख्याल रखें। आपको अपने बेहतर भविष्य के लिए बचत करने की सलाह दी जाती है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफ़ेद

सिंह (जुलाई 23 से अगस्त 22):
आज आपके ऊपर कार्यभार अधिक रहेगा। इसकी वजह से आप मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। आपको ऐसे समय में धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। जो जातक रिलेशनशिप में हैं आज वो अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत दिन बिताएंगे। आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आज आप किसी अनजान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी

कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर):
आज यात्रा करने के लिए दिन बहुत शुभ है लेकिन कोरोना महामारी के कारण आपके लिए घर पर रहना ही बेहतर होगा। आस पड़ोस में कुछ नए लोगों से आपकी बातचीत हो सकती है। आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आय के नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आप खूब मेहनत करेंगे और आपको इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज का दिन अपने पार्टनर के साथ बिताने के लिए बहुत ही शानदार है। आज आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग हरा

तुला (सितंबर 23 से अक्टूबर 22):
आज आप अपनों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। उन्हें आपके दिए तोहफे जरुर पसंद आयेंगे। आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है जिसकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आज आपकी किसी बात से सहमत नहीं होगा मगर समय के साथ आप उन्हें मनाने में सफल रहेंगे। अपने नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप आज जो मेहनत करेंगे उसका फल जल्द ही आपको मिलेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नारंगी

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 21):
आपको समझदारी से अपने लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी जाती है। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। आज आपको आराम करने के लिए कम समय ही मिल पायेगा। आज का आपका दिन अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को आराम दें। आपके परिवार में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही करने की भूल न करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर):
लंबे अरसे बाद आज आपको कोई नया अवसर प्राप्त होगा। इसे आप हाथ से जाने न दें। योग और ध्यान की मदद से अपने दिमाग को शांत रखें। इससे आप पूरा दिन फ्रेश महसूस करेंगे। आपका व्यवहार देखकर आपके आसपास के लोग भी सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको समझदारी से इसे खर्च करने की सलाह दी जाती है। भविष्य के लिए बचत भी करें। आपका प्यार भरा बर्ताव देख कर आपके पार्टनर भी आपकी तरफ आकर्षित महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का नीला

मकर (22 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज दफ्तर में कोई वाद-विवाद हो सकता है। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। इस राशि के जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है वो सतर्क रहें। यात्रा करने और भीडभाड वाली जगह पर जाने से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आप अपने पुराने कर्ज भी चुकाने में सफल रहेंगे। आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही रोमांटिक दिन गुजारेंगे। कामकाज के चलते आप अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। आज आपको उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपको अपने मसले समझदारी और शांत दिमाग से सुलझाने की सलाह दी जाती है। आज आप फिजिकल एक्टिविटी करेंगे जिससे आप काफी फुर्तीला महसूस करेंगे। आज आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इसकी मदद से आप पैसों से जुड़ी समस्याओं को आज सुलझा लेंगे। आज आपके करीबी लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे और परेशानी की घड़ी में आपका साथ देंगे। आपको हर परिस्थिति में अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप कुछ भी बोलने से पहले एक बार जरुर सोच लें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद

मीन (19 फरवरी से 20 मार्च):
आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की सलाह दी जाती है। इसका प्रभाव आप खुद महसूस करेंगे। आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। आप दफ्तर में भी अपने काम बड़े ही शानदार ढंग से पूरा करेंगे। कुछ लोग आपके पास मदद की उम्मीद लेकर आ सकते हैं, उन्हें निराश न करें। जीवनसाथी को समय दें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल



Click it and Unblock the Notifications











