For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

4 नवंबर राशिफल: क्या है आज आपके भाग्य में बताएगा आपका दैनिक राशिफल

|

अगर आपको अपने आने वाले कल की जानकारी पहले ही मिल जाए तो मुमकिन है आप अपनी असफलता को सफलता में बदलने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही आने वाली कई मुसीबतों से भी आप बच सकते हैं। इसका सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आपके आज के दिन का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आज आप कोई निवेश करते हैं तो अच्छे लाभ की उम्मीद आप कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा। आज अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार या फिर दोस्त के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतर नजर आ रही हैं। दफ्तर में आज आप अपने अधूरे कार्य पूरे कर पाएंगे जिससे काम का दबाव काफी कम हो जाएगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई छोटा ही सही लेकिन मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। आज आपको अपने जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा और आपको एक बार फिर उनसे प्यार हो जाएगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान और योग करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 43

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए कई मामलों में अच्छा रहेगा। मन शांत और संतुष्ट रहेगा जिससे आप आसानी से अपने महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिन शुभ है, आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। पैसों की बात करें तो आज शेयर बाजार में निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप मौज-मस्ती पर कुछ अधिक ही धन खर्च कर सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से ज्यादा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां लाएगा और आपके सुखों में वृद्धि होगी। आपके द्वारा किए हुए सभी प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आगे बढ़ने का कोई अच्छा अवसर भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आप मेहनत करेंगे। आज आपके काम में भी तेजी आएगी। आज जो भी काम आपको सौंपा जाएगा उसे आप बिना किसी रूकावट के पूरा कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास सरप्राइज आपकी खुशियां बढ़ा देगा। माता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आज उनका आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आज अनिद्रा की समस्या हो सकती है। शाम को अचानक बिन बुलाए किसी मेहमान के आने से आपकी किसी योजना में बाधा आ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

छोटी मोटी समस्याओं के बावजूद आपका आज का दिन ठीक ठाक बीतेगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी की एक हलकी सी मुस्कान आपकी सभी परेशानियों के बीच राहत महसूस कराएगी। साथ ही आज आप दोनों का आपसी लगाव भी बढ़ेगा। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में काम का बोझ हल्का रहने से आपको खुद के लिए कुछ अतिरिक्त समय मिल पाएगा। मुमकिन है यह समय आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिताना चाहेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़े आज किसी खास व्यक्ति की मदद से आज आपके काम में आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों को कोई बड़ा मुनाफा नहीं मिल पाएगा लेकिन आपको किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। आज पैसा कमाने का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है, इस मौके का लाभ उठाएं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 15

शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। पिछले कुछ समय से आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप आज आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। इस लापरवाही का गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी से तालमेल बिठाकर चलने की कोशिश करें। इस तरह छोटी छोटी बातों पर आप दोनों के बीच की बढ़ती हुई अनबन आपके रिश्ते के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं है। आप दोनों के झगड़ों का बुरा प्रभाव घर के माहौल पर भी पड़ रहा है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने की उम्मीद है। आज आप अपने छुपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें क्योंकि वे आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए अपने बढ़ते वजन पर काबू करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 3:20 से रात्रि 9:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। खर्चे में वृद्धि होने के कारण आप परेशान रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए आप अपने हिसाब किताब का लेखा जोखा एक बार फिर से करें। आपको सलाह दी जाती है कि पैसों से जुड़े किसी भी दस्तावेज पर जल्दबाजी में हस्ताक्षर ना करें, पहले उसे ठीक से पढ़ लें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। बेहतर होगा आप खुद पर ध्यान दें। कामकाज को अलग रख कर आज आराम पर ध्यान दें या फिर कोई अच्छी सी किताब पढ़ें जिससे आपका मन भी अच्छा हो जाएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज आपके परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज अचानक आपकी सेहत में गड़बड़ी होने के कारण आपकी कई योजनाओं में बाधा आ सकती है, विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण कार्य आपको आज ही निपटना हो लेकिन कमजोर सेहत के कारण आप अपना काम पूरा ना कर पाएं। इससे आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। इस समय खुद पर किसी तरह का दबाव ना डालें और खुद पर ध्यान दें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। खर्च करते वक़्त सावधानी बरतें, नहीं तो आज खाली हाथ घर लौटना पड़ सकता है। साथ ही वित्तीय लेन देन के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। परिवार में तनाव का माहौल रहने से आपकी चिंता बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर मुश्किल समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता हैं।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

परिवार के साथ आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा। सभी के साथ सैर सपाटे पर जाने की योजना बन सकती है। वहीं दूसरी ओर आज पिता से किसी बात पर मनमुटाव संभव है। ऐसे में आप धैर्य से काम लें और शांत रहें। बहुत ही समझदारी से अपने पिता के सामने अपना पक्ष रखें, मुमकिन है वे आपकी बात समझें। दिन के दूसरे हिस्से में आप थोड़ा बोर महसूस करेंगे। खालीपन और बोरियत को दूर करने के लिए दोस्त सबसे बढ़िया जरिया साबित हो सकते हैं। अगर आप चाहें तो कोई अच्छी किताब पढ़कर भी अपना मन बहला सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया है। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं। ख्याली पुलाव पकाने में अपना कीमती समय बर्बाद ना करें बल्कि अपनी ऊर्जा सार्थक कामों में लगाएं। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 39

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपका मन कामकाज को अलग रखकर अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का करेगा। मुमकिन है आज की शाम आपके लिए वाकई कुछ खास होगी। आज आप सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे और आप मानसिक शांति का भी अनुभव करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। दफ़्तर में आज बेहतर माहौल रहेगा और आपके प्रदर्शन में भी सुधार आएगा। हो सकता है आज आपके बॉस आपकी तारीफ भी करें लेकिन ज्यादा उत्साहित होकर आप कोई ऐसी गलती ना कर बैठें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। खुली हवा में रोजाना सुबह सैर करना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 23

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आज आप अपने घर में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए घर के बाकी सदस्यों की राय भी जान लेना अच्छा रहेगा, खासतौर पर अपने माता पिता से सलाह लेना ना भूलें। आज कई चीजें आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आप अपने सारे फैसले सोच समझकर लें, जल्दबाजी ना करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाएगा। अपने बच्चों को अपने उदार स्वभाव का फायदा उठाने ना दें। उनकी किसी भी गैर जरूरी मांग के आगे ना झुकें बल्कि उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बेवजह की चिंता करके आप अपना कीमती समय ना गवाएं ऐसा कुछ करें जिससे आपका फायदा हो।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:35 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपका जिद्दी स्वभाव आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा आप आप अपना बर्ताव ठीक रखें अन्यथा आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। खुद की बात को ही सही मानना और दूसरों की बातों को महत्व ना देना, आपकी इस आदत के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई बेहतरीन अवसर लाएगा। आज आपकी मेहनत सफल होगी और धन की वर्षा होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप पूरे उत्साह और जोश के साथ अपने काम पूरे करेंगे। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका प्यार और लगाव बढ़ेगा। आज आपका रुका हुआ काम बनने से आपको बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 4 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपका ध्यान इधर उधर की बातों में ज्यादा रहेगा। अगर आप अपने काम पर एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो आज आपके उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं और आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप लंबे अरसे को मद्देनजर रखते हुए निवेश करेंगे तो आपको फायदा होगा। आज ऐसे लोगों को ना कहने के लिए तैयार रहें जो आपसे कुछ ज्यादा ही उम्मीद रखते हों। पैसों के मामले में आज उधार मांगने वालों से दूरी बनाए रखें। आपके स्वभाव में छोटा सा बदलाव जीवन में बहुत कुछ बदल सकता है। बेहतर होगा समय रहते आप यह बात समझ जाएं। सेहत के मामले में आज का दिन एकदम बढ़िया है। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 4 November 2019 Monday

What does your Monday, November 4, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, November 2, 2019, 12:24 [IST]
Desktop Bottom Promotion