Latest Updates
-
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान
4 नवंबर राशिफल: जानें यह दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
क्या है आज आपके भाग्य में, क्या बनेगी आज बिगड़ी हुई बात? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। दफ्तर में अगर आप अपने काम से काम रखेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। सहकर्मियों की कमियां निकालने या उनके काम में दखलअंदाजी करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ उथल-पुथल रहेगी। पैसों को लेकर घर में कोई विवाद हो सकता है। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक चिंताएं बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 6:20 से शाम 5:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। किसी कारणवश यदि आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज दफ्तर में आपको खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आपका काम फैशन से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मीडिया और पॉलिटिक्स से जुड़े जातकों को भी अच्छा लाभ हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आप अपने बजट के अनुसार ही चलें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके प्रिय का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। माता-पिता की ओर से आज आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 40
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। शराब जैसी बुरी आदत को छोड़ने का यही सही समय है अन्यथा आप किसी गंभीर रोग के शिकार हो सकते हैं। अगर आप पेशे से टीचर, डॉक्टर या वकील हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर यदि आप नए व्यापार के लिए बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आपको एक दूसरे पर विश्वास मजबूत करना होगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आज आप पर जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं। आप पूरी प्लानिंग के साथ अपने काम पर फोकस करें। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा मुनाफा लग सकता है। घर का माहौल आज कुछ बदला हुआ रहेगा। यदि कुछ दिनों से आपके घर में वाद विवाद चल रहा है तो उसके शांत होने की प्रबल संभावना है आज आपको परिजनों के साथ कुछ अधिक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपके प्रिय की समझदारी से आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
बेवजह की बातों को सोच कर अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। साथ ही इससे आपकी मानसिक शांति भी भंग हो सकती है। आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा अन्यथा उलझे हुए मामले सुलझने की जगह और बिगड़ सकते हैं। अगर आप किसी किसी नए कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आज आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपके बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान लगाना होगा, नहीं तो आपकी एक गलती भारी पड़ सकती है। अगर आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। सेहत की बात करें तो थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है इसलिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करना होगा। आपके बॉस आपको जो भी जिम्मेदारी सौंपे उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें। इस समय छोटी सी भी लापरवाही आपके करियर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। लंबे समय से आपको कोई कानूनी मामला परेशान कर रहा है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आलस्य कुछ बढ़ सकता है। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में काम का दबाव कुछ अधिक रहेगा जिससे आप तनाव में रहेंगे। आज आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। आप काफी दबाव भी महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना हर काम योजना के अनुसार पूरा करने की कोशिश करें। जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। दिन के दूसरे हिस्से से आपको सैर सपाटे का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज खर्च कुछ कम होंगे और आपका बजट भी संतुलित रहेगा। सेहत की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। दफ्तर में आपका प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं रहेगा। उच्च अधिकारी आपके काम से असंतुष्ट नजर आएंगे। आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है। यदि आप एक ही गलती को बार-बार दोहराते रहेंगे तो इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। रियल एस्टेट का कारोबार करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपका कोई अटका हुआ प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी का कड़क रवैया आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ा सकता है। आपको अपने व्यवहार और वाणी दोनों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज घुटनों के दर्द से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। किसी बड़ी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर मिल सकता है। आप पूरी सकारात्मकता और मेहनत के साथ आगे बढ़ें। जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारिक मामलों में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा रह जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आपका ध्यान पूजा पाठ में अधिक रहेगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपने बढ़ते हुए क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपका उग्र स्वभाव आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। आज पड़ोसियों या रिश्तेदारों के साथ आपका कोई झगड़ा हो सकता है। इस तरह की बातों से आपको बचना होगा। आपका कोई आर्थिक प्रयास आज सफल हो सकता है और आपकी समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। माता-पिता व भाई-बहन सभी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आपके प्रिय की समझदारी से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की पूरी संभावना है। आज आय के नए स्रोत आपको प्राप्त हो सकते हैं। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के खास दिनों में से एक होगा। आप दोनों पहले की भांति प्रेम का अनुभव करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आज काम का बोझ हल्का रहने के साथ साथ आपके बॉस का मिजाज भी बढ़िया रहेगा। आज वे आपकी जमकर तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आप बस ईमानदारी से मेहनत करते रहें। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर आपका जाना हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आपको लम्बे समय से जिस अवसर की प्रतीक्षा थी आज वो आपके हाथ लग सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई नया कार्यभार संभालने को दिया जा सकता है। आप खूब मेहनत कीजिए इससे आपके लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने नए कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको उम्मीद के अनुसार ही लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। यदि आपके जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित चल रहे हैं तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन आपको उनकी देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











