Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
4 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को मिलेगी आज अपार सफलता, बाकियों का दिन भी रहेगा खास
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? क्या आज चमकेंगे आपकी किस्मत के सितारे और मिलेगी आपको सफलता? अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। जहां आपको अपने आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी हासिल होगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। लम्बे समय से जिस बात को लेकर आप परेशान चल रहे थे आज आपकी वो परेशानी दूर हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति या फिर किसी अच्छे आर्थिक सलाहकार से सलाह ले सकते हैं। वैसे भी इस समय आपको बचत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो आज आपको कोई नया मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। यदि भविष्य की योजनाओं को लेकर आपके मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो अपने प्रिय से खुलकर बात करें। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। कुछ अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं जिस कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहते हैं तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी। पारिवारिक जीवन में आज कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ने से माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा इसलिए इस समय आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में काम अधिक रहने से आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। हालांकि आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य का मामला ठीक ठाक रहेगा। आपको आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके बॉस आपको कुछ नई जिम्मेदारियां दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कुछ गंभीर और उलझे हुए मसलों का हल ढूंढने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों की वजह से आपका कोई काम अधर में लटका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। रोमांटिक लाइफ में आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। अपने पार्टनर के साथ बेवजह की बहस करने से आपको बचना होगा। आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करने की जरूरत है। इस समय आपको पूरी एकग्रता और मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए तभी आपको इच्छित परिणाम की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा और आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। आपके बॉस काम के प्रति आपकी लगन देखकर काफी प्रभावित होंगे। इसका आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं। आप ऐसे ही जमकर परिश्रम करते रहें। आज परिजनों और दोस्तों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपके पार्टनर आपके सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा। आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा विशेषरूप से उनके लिए जो उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाने के इच्छुक हैं। अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो आज आप अपने माता पिता को मनाने में कामयाब रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ चल रही आपकी अनबन खत्म हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। किसी नई परियोजना में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं। आज अचानक धन लाभ का भी योग बन रहा है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने साझेदार के साथ अनावश्यक बहसबाजी ना ही करें तो बेहतर होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। अपनों का प्रेम और स्नेह मिलेगा। साथ ही सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। किसी छोटे से काम के बनने से आपको उम्मीद से ज्यादा मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। आज निवेश के लिए भी दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में आपको अपनी ज़ुबान पर लगाम लगाकर रखने की जरूरत है अन्यथा गुस्से में आप कोई गैरजिम्मेदाराना हरकत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आपका कोई भी काम अटकेगा नहीं। आपका कोई लंबित कार्य भी आज पूरा हो जाएगा। यात्रा करने से आज आपको बचना होगा। आज की गई यात्रा से केवल आपका धन और समय ही नष्ट होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला हैं। आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। मन में कई तरह की चिंताएं रहेगी। हालांकि आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे कि आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। लंबित पड़े कार्यों को लेकर आपके बॉस का पारा चढ़ सकता है। बेहतर होगा आप समय रहते अपने काम पूरे कर लें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई नया काम ना ही शुरू करें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, फिजूल खर्ची से बचें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का प्रेम और सहयोग मिलने से कठिन परिस्थिति में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 7:55 से रात्रि 9:40 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपने करियर को लेकर यदि आपके मन में कोई दुविधा है तो यही सही समय है किसी अच्छे करियर सलाहकार से सलाह लेने का ताकि आप सही दिशा में अपना कदम आगे बढ़ा सकें। अगर आज आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो आपके दोस्त और परिजन आपकी मदद के लिए जरूर आगे आएंगे। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का चुनाव सोच समझकर करना होगा, नहीं तो आप दोनों के बीच कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आपके पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। पैसों को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला ना ही लें तो बेहतर होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर का वातावरण अशांत रहेगा। आज आपके बड़े भाई के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की जरूरत है। माता की सेहत में गिरावट आपका तनाव बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप उनका अच्छे से ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज कुछ ज्यादा काम नहीं रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को ठीक ठाक मुनाफा मिलने की संभावना है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। पैसों की तंगी के कारण आज आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आपको उधार भी लेना पड़े।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 12:20 से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से स्वस्थ रहेंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा। अपनों के साथ आप काफी अच्छा समय बिता पाएंगे। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आपके परिजनों के सहयोग से आज आप किसी बड़ी मुसीबत से बाहर आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलकर चलेंगे। आप दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपकी मुलाकात बहुत ही दिलसचस्प होगी। अपने पार्टनर के मन की बात जानकर आपको बहुत खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज आपका अच्छा चलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आप अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत कर पाने में सफल रहेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके बॉस आपसे बहुत ही प्रसन्न रहेंगे क्योंकि आप कोई कठिन कार्य बहुत ही आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी कार्यकुशलता से ना सिर्फ उच्च अधिकारी बल्कि सहकर्मी भी काफी प्रभावित होंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन अचानक कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। शराब का सेवन करने से बचें, वाहन का प्रयोग करते समय इस बात का ध्यान रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं जहां आपकी हाजिरजवाबी से हर कोई काफी प्रभावित होगा। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती हैं। मुमकिन है पहली नजर में आपको उनसे प्यार हो जाए। पैसों की बात करें तो आज का दिन काफी भाग्यशाली रहेगा। अटका हुआ काम पूरा हो सकता है जिससे आपको बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने के आसार हैं। आज आप जमकर खर्च कर सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। किसी बात पर आपके जीवनसाथी का गुस्सा भड़क सकता है और वे काफी कठोर हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी और से संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











