Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
4 अक्टूबर राशिफल: अपने दिनभर का हाल जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल
आज के दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और समाज में आपके कार्यों को सराहा जाएगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा और आप अपने प्रिय के साथ काफी रोमांटिक दिन गुजारेंगे। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को निभाएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। खर्चों में इजाफा हो सकता है। अगर आप थोड़ी और मेहनत करेंगे तो आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप जोश और उत्साह से भरे हुए रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप अपने स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव लाते हैं तो इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। निजी हो या पेशेवर जीवन, दोनों में आपको सुधार देखने को मिलेगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा। यदि अपनों के साथ आप अपना रिश्ता मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो अपना व्यवहार संतुलित रखें। माता या पिता की ओर से आज कुछ लाभ संभव है। वहीं दूसरी ओर बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है, नहीं तो वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और उच्च अधिकारी भी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन शुभ रहेगा। आप कुछ जरूरी खर्चे करेंगे लेकिन किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे दोपहर 2:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अचानक किसी पुराने दोस्त के साथ आपकी मुलाकात संभव है। आप अपने मित्र के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। आज आपका रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में ज्यादा रहेगा। आप घर में पूजा पाठ या हवन का आयोजन करवा सकते हैं। इससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। दफ्तर में अपना दिमाग शांत रखें। गुस्से में आकर कोई भी गलत हरकत करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत की बात करें तो देर रात तक जागने की आपकी आदत आपके स्वास्थ्य में गिरावट की वजह बन सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपको अपनी आमदनी और खर्चो में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। यदि आप दिल खोलकर पैसा खर्च करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट आ सकती है। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो परिजनों को आप काफी मिस करेंगे। ऐसे में आप फोन या इंटरनेट के माध्यम से उनसे जुड़े रहने की कोशिश करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको भारी नुकसान भी हो सकता है। आपकी कोई कीमती वस्तु खो सकती है या फिर चोरी होने की संभावना है। आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कुछ समय से आप कामकाज का काफी दबाव महसूस कर रहे हैं तो आज खुद के लिए समय निकालने की कोशिश करें। खुद को तरोताजा रखने के लिए थोड़ी मौज मस्ती भी जरूरी है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए चल रहे आपके प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज धन की वर्षा होगी। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी और कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। घर में कोई शुभ कार्य सम्पन्न हो सकता है। यदि आपकी संतान विवाह योग्य है तो आज उनके लिए शादी का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपना हर एक काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करेंगे। लकड़ी के कारोबारियों को फायदा हो सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप अपने दिन को खास बनाने के लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होगा और आपके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। भविष्य में ऐसी बातें दोबारा न दोहराएं तो बेहतर होगा। माता पिता का सहयोग आपको मिलेगा। पिता से मिली कोई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कामकाज को लेकर चल रहा आपका प्रयास सफल होगा और आपकी तरक्की होगी। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापारी अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय अच्छी तरह सोच विचार कर लें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो खान पान मे गड़बड़ी के कारण आज पेट से जुड़ी कोई तकलीफ आपको हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि अपनों के साथ आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ गई है तो आज सारी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। परिजनों का भावनात्मक समर्थन मिलने से आपको काफी अच्छा महसूस होगा। अगर बात आपके कामकाज की करें तो आपकी सकारात्मक सोच आपको कोई बड़ी जीत दिला सकती है। व्यापारी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। अपने किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है और आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरी करने वाले जातकों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों की बात करें तो आज आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो बहुत ही सोच समझकर ही अपना फैसला लें क्योंकि आपका यह फैसला आपकी जिंदगी बदल सकता है। ज्यादा भागदौड़ करने से बचें अन्यथा आज आपकी सेहत खराब हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। अपनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। घर के किसी सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। चुनौतीपूर्ण परिस्थितयों में अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने शानदार प्रदर्शन से आज भी आप शीर्ष पर बने रहेंगे। उच्च अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे और आने वाले समय में इसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने के आसार हैं। आप सही फैसले लेते रहेंगे तो आपको आने वाले दिनों में इससे भी बड़े फायदे मिल सकते हैं। पैसों को लेकर आज कोई समस्या नहीं होगी। आज अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 32
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आप जिस आर्थिक मुनाफे का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे उसके प्राप्त होने की आज प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपसी समझ भी बेहतर होगी। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ तनाव संभव है। किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। ऐसे मामलों से आप दूर ही रहें तो अच्छा होगा अन्यथा आप कोर्ट कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। दफ्तर में आपको मन लगाकर काम करने की जरूरत है। आपको अपने वरिष्ठों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। अगर आप फूड इंडस्ट्री से जुड़े हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे और गुरुजनों का भी सहयोग आपको प्राप्त होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 11:15 से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पुरानी बातों को भूलकर आपको एक नई शुरुआत करने की जरूरत है। यदि अतीत की कड़वी यादों को लेकर आप इसी तरह परेशान रहेंगे तो इससे आपका वर्तमान और भविष्य दोनों ही खराब हो सकता है। खुद को तनावमुक्त रखने की कोशिश करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यापार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज आप ले सकते हैं। अगर वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ रही हैं तो समय रहते आपको उसका समाधान ढूंढना होगा, कहीं ज्यादा देर न हो जाए। लापरवाही करके आप अपनी सेहत को और भी कमजोर कर रहे हैं। आप समय भोजन करें और खुद को पर्याप्त आराम भी दें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज स्वास्थ्य सम्बंधित कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। आप अपना पूरा ध्यान रखें। कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। मेहनत ही सफलता का एक मात्र मंत्र है। बेहतर होगा आप और कड़ा परिश्रम करते रहें, जल्द ही आपको उचित फल की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पुराने संपर्कों का फायदा आपको मिल सकता है। इसके अलावा आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए आप कुछ नयी योजनाएं बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। लगातार काम करने से बचें और खुद पर भी ध्यान दें। व्यापारियों को पैसों का लेन देन सावधानी से करने की जरूरत है अन्यथा आपको घाटा हो सकता है। निजी जीवन में परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। किसी बात पर जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। ऐसे में आपका अनियंत्रित क्रोध मामले को और भी बिगाड़ सकता है। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण पैसों से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। अगर बात आपकी सेहत की करें तो मन अशांत रहेगा जिसका बुरा प्रभाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











