Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
4 सितंबर राशिफल : वृश्चिक राशि को मिलेंगी बड़ी चिंता से मुक्ति, जानें बाकी राशियों का हाल
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? आज आपके जीवन में कौन-कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
क्या आप अपने दिन भर से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्सुक है तो इसका सबसे सरल माध्यम है आपका दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक, व्यवसाय, नौकरी और पारिवारिक जीवन से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते है क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। अगर आप अपने पैसों का सही उपयोग करते हैं तो भविष्य में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे। ठीक करने की कोशिश करें। अपने निजी मामलों में दूसरों को दखलंदाजी न करने दें। इसके अलावा शक के आधार पर किसी तरह की टिप्पणी करने से बचें। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आपको काम के साथ आराम पर भी ध्यान देना चाहिए।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपकी रोमांटिक लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती है। पार्टनर से बहसबाजी होने से स्थिति काफी तनावपूर्ण हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही सोच समझकर और शांत दिमाग से काम लें। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते है तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने का प्रयास आप जारी रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर के बड़ों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। उनके आशीर्वाद और सहयोग से आपकी तरक्की हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और सहकर्मियों के बीच आपका मान सम्मान बढे़गा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कुछ अड़चने आ सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन जल्द ही सबकुछ शांत हो जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन संबंधित चिंता से मुक्ति मिलेगी। पैसों की कमी के कारण आपका रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आप पूरी एकाग्रता के साथ अपना हर काम करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। घर की मरम्मत या साज सजावट पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज अचानक कोई खुशखबरी मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाजकी बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। आपकी मेहनत देखकर आपके बॉस ही नहीं सहकर्मी भी बेहद प्रभावित होंगे। वहीं दूसरी ओर आज काम का बोझ अधिक रहेगा। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। अगर आप आर्थिक मामलों में सोच समझकर आगे बढ़ेंगे तो भविष्य में आने वाली चुनौतियों से आप आसानी से निपट सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो तनाव कम होने के कारण आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अपने महत्वपूर्ण निर्णय शांति और समझदारी से लें। अत्याधिक आत्मविश्वास में पड़कर आज कोई भी गलत फैसला न लें। यदि आपका काम ऑटोमोबाइल, प्रिंटिंग प्रेस, गैस, पेट्रोल आदि से जुड़ा है तो आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोग नौकरी बदलने की जल्दबाजी न करें। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आज आप अपने किसी मित्र की वित्तीय रूप से मदद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण ठीक रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन शांति से बीतेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी। वहीं जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। यह सब आपकी अच्छी देखभाल का नतीजा है। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग : गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। अगर आप कुछ नया करने की सोच रहें है तो आपको सफलता नहीं मिल पाएगी जिससे आप काफी निराश हो सकते हैं। व्यापारी अगर कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो ज्यादा सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में अगर कोई समस्या आ रही है तो अपने जीवनसाथी से बातचीत के द्वारा सारी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करें। खामोश रहकर आप गलतफहमियां न बढ़ने दें। माता पिता आप से नाखुश रहेंगे। ज्यादा तनाव के कारण आज आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए कठिन रहने वाला है। आपको धैर्य से काम लेना होगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज अटका हुआ कोई व्यवसायिक मामला सुलझ सकता है। पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आय से ज्यादा व्यय होने की संभावना है। आज आपको लेन देन से भी बचना होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। माता पिता का साथ और स्नेह मिलेगा। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका आपको मिल सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। आज आपके बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन खर्चों में भी इजाफा होने की संभावना है। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो अपने जीवनसाथी को थोड़ा अधिक समय दें। तभी आपकी शादीशुदा ज़िंदगी की गाड़ी पटरी पर चलेगी। एक दूसरे के साथ वक़्त बिताने से आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा और घर के सदस्यों में एकजुटता व सौहार्द की भावना जागृत होगी। आज आप अपनी जुबान पर काबू रखें, नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आज जीवनसाथी की नुक्ताचीनी से आप काफी परेशान रहेंगे। अगर किसी बात पर आप दोनों के विचार न मिलते हो तो ऐसी परिस्थिति में आपको शांत रहना चाहिए। लड़ाई झगड़े या बहसबाजी से आपका ही नुकसान होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में किसी काम को पूरा करने के लिए आज आप काफी मेहनत करेंगे। आपको वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप धर्म कर्म की चीज़ों पर अधिक ध्यान देंगे। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और आपका मान सम्मान बढेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बढ़िया है। सेहत अच्छी रहने से आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 12:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपके जीवन में कोई बदलाव आ सकता है खासतौर पर कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आगे बढ़ने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। अगर आप होलसेल का काम करते हैं तो आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं। अगर आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय प्रतीक्षा करनी चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 6:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च) :
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के बीच प्रेम और एकता देखकर आपको काफी संतुष्टि मिलेगी। भाई या बहन से जुड़ी किसी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते है तो आज आपको डबल फायदा मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। यदि आज आपके किसी करीबी से आपको कोई सुझाव मिलता है तो उस पर जरूर गौर करें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपको अपना ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। समय पर भोजन करें और तनाव से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से रात्रि 10:10 तक



Click it and Unblock the Notifications











