For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5 अप्रैल राशिफल: इस राशि के लोग पैसों से जुड़े काम करें सोच समझकर

|

कैसा रहेगा आपके लिए आज का यह दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रहेगा। आज घर में अचानक कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। आपसी तालमेल बिगड़ने से परिजनों की एकता भंग हो सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे और कोई भी फैसला लेने में असमर्थ महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति आज ठीक ठाक रहेगी। यदि पैसों को लेकर कोई समस्या आती है तो आपको अपने पिता से वित्तीय सहायता मिल सकती है। हालांकि इस समय अतीत में पैसों को लेकर की गई गलतियों से आपको सबक लेने की जरूरत है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज दफ्तर में अतिरिक्त काम का बोझ आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि एक वक़्त पर एक ही काम करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आप अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम से 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको अपनी बुरी आदतों से छुटकारा पाना होगा। सबसे पहले देर रात जागकर आप काम करने से बचें। आप समय पर भोजन करें अन्यथा पेट से जुड़े किसी गंभीर रोग से परेशान हो सकते हैं। अगर आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है तो सोच सोचकर आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें बल्कि अपनी इस परेशानी को दूर करने का उपाय आपको ढूंढना चाहिए। इस समय आपको अपने परिवार को पर्याप्त समय देना चाहिए। कहीं न कहीं आप उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापारियों के रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस के कड़वे शब्द सुनने पड़ सकते हैं। आज आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। पिछले कुछ समय से काम में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा था लेकिन आज आप एक बार फिर वापसी कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता काफी अच्छी रहेगी और आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। आज आप कुछ अतिरिक्त काम भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि इस समय आपको निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर के बड़ों का समर्थन आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आज कुछ मतभेद संभव है। आप अपने प्रिय के पक्ष को समझने की कोशिश करेंगे तो बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगी। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपके पार्टनर का बर्ताव कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी बात को लेकर वो आपसे नाराज रहेंगे। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको पैसा कमाने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी यह मेहनत अच्छे परिणाम भी देगी। घर की शांति बनाए रखने के लिए आप अधिक क्रोध करने से बचें और अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। यदि आज आपके बड़े आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों नज़रअंदाज करने की गलती न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज आप उनका साथ देंगे। रोमांटिक लाइफ में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप महसूस करेंगे कि आपका प्यार सच्चा है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप समय पर अपने सारे काम पूरे कर पाएंगे और काम का दबाव भी कुछ कम रहेगा। सेहत की बात करें तो अगर आपको छोटी मोटी समस्या आ रही है तो लापरवाही न करें, फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही प्यार भरा बीतेगा। आज आप दोनों काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है और आपकी तरक्की के संकेत आपको मिलेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई नया और बड़ा काम आपको मिल सकता है। हालांकि इस समय आपको और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है इसलिए खुद को तैयार रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहने वाला है। परिजनों के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा और आप अपना कोई महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से ले पाएंगे। काफी दिनों बाद आज आपको खुद पर भी ध्यान देने का समय मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 12:15 से रात्रि 8:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस समय अगर आप अपने महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से लेंगे तो अच्छा होगा। बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट न करें। आपके निजी जीवन से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों पर आपको ध्यान देना चाहिए। अगर आज आप जरूरत से ज्यादा समय और पैसा मनोरंजन पर खर्च करेंगे तो आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। इससे आपकी योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। आप नौकरीपेशा हैं तो अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन बढ़िया है। इसमें आप अपने दोस्तों या सहकर्मियों की मदद भी ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कोई अच्छा अवसर ला सकता है। आज आपके हाथ कोई ऐसा काम लग सकता है जिससे आपका व्यापार आगे बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप योग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 36

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। अच्छी सेहत का असर आपके काम पर भी दिखेगा। आज आप अपने सभी काम काफी तेजी से पूरे कर पाएंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो पूरी सकारात्मकता के साथ अपने व्यवसयिक निर्णय लें। आज आप कोई फायदे का सौदा भी कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो दिन सामान्य रहेगा। आज पैसों को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आप अपने दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। आपकी डेट कुछ खास होने वाली है। शाम को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आज आपको अपने किसी करीबी से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिसे सुनकर आपकी खुशी का ठिकाना न रहे। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाता है तो आपको किसी भी तरह की बहानेबाजी से बचना होगा। यदि आप तरक्की पाना चाहते हैं तो जमकर मेहनत करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई बड़ा व्यवसायिक लेन देन कर सकते हैं जो काफी समय से अटका हुआ था। इससे आपका कारोबार एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज आप परिवार पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 43

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप शांत और मजेदार दिन बिताना चाहते हैं तो आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। दूसरों की आलोचना और तानेबाजी से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आप ऐसा करके अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल कर बैठेंगे। रोमांटिक लाइफ में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपने पार्टनर के साथ काफी प्रसन्न रहेंगे। आज वे आपसे कोई खास बातचीत भी कर सकते हैं। आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। अपने जीवनसाथी का साथ पाकर आप अपना सारा तनाव भूल जाएंगे। आज आपके प्रिय आपके किसी कार्य में आपका हाथ भी बटाएंगे। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आप मानिसक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

निजी जीवन में कुछ समस्याएं नजर आ रही हैं। आज जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। साथ ही बच्चों को लेकर भी आप कुछ परेशान रहेंगे। आज परिस्थिति को संभालना आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप धैर्य से काम लें। जीवनसाथी के साथ आरोप प्रत्यारोप से बचें। इस तरह की समस्याओं का समाधान आप दोनों को मिलकर करना चाहिए। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको अपने पार्टनर के साथ ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप कुछ बचत कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप आसानी से अपने कठिन कार्य भी पूरे कर पाएंगे। आज आपका कोई लंबित कार्य भी पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपका नया रिश्ता बनेगा। बेहतर होगा आप भी अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज अपने जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही बढ़िया दिन गुजारेंगे। आज आप दोनों के बीच किसी तरह की अनबन नहीं होगी और आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। पैसों की बात करें तो अगर आप नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आपके रास्ते में कई बाधाएं आ सकती हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 28

शुभ समय: प्रातः 5:55 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि पारिवारिक जीवन में किसी तरह की समस्या आ रही है तो यही समय है कोई महत्वपूर्ण और ठोस निर्णय लेने का ताकि आपके घर की शांति बनी रहे। आज परिजन आपकी बातों से सहमत नहीं रहेंगे लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ सुधार आने की संभावना है लेकिन आपको सोच समझकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम न करें। कामकाज का बढ़ा हुआ बोझ आज आपकी झुंझलाहट की वजह बनेगा। ऐसे में आपका सारा गुस्सा जीवनसाथी पर निकल सकता है। आप ऐसा करने से बचें अन्यथा आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। रोमांटिक लाइफ सामान्य रहेगी। आपके पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। ऐसे में आप खुद को व्यस्त रखें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

English summary

Daily Horoscope for 5 April 2020 Sunday

What does your Sunday, April 5, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, April 4, 2020, 14:29 [IST]
Desktop Bottom Promotion