Just In
- 9 hrs ago
गर्मियों में परफ्यूम लगाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, महिलाएं खासतौर पर इसे लगाने से बचें
- 10 hrs ago
गर्मियों में शरीर की थकान दूर करने के लिए इस्तेमाल करें होममेड बाथ बम, जानें बनाने का तरीका
- 11 hrs ago
गर्मियों में स्किन केयर की ये गलतियां छीन सकती है आपके चेहरे का ग्लो
- 13 hrs ago
Covid Vaccine: जानिए वैक्सीनेशन से पहले क्या खाएं और क्या नहीं?
Don't Miss
- News
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने कसी कमर, 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली करेंगे केजरीवाल
- Sports
IPL 2021: कायरन पोलार्ड ने जड़ा छक्कों का दोहरा शतक, इस खास क्लब में हुए शामिल
- Movies
आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' OTT पर होगी रिलीज? संजय लीला भंसाली को ऑफर हुई मोटी रकम!
- Finance
Hyundai : कार खरीदने का है प्लान, तो पहले चेक करें प्राइस लिस्ट, ये है सबसे सस्ती
- Education
NVS Class 6 Entrance Exam 2021 Postponed: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा स्थगित, जानिए नई तिथि कब आएगी
- Automobiles
Mahindra Mojo Modified: महिंद्रा मोजो का एडवेंचर मॉडल है बेहद शानदार, देखें तस्वीरें
- Technology
OnePlus Nord का प्री-ऑर्डर अमेज़न पर 15 जून से होगी शुरू; इसको खरीदने वाले पहले बने
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
5 अप्रैल राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा है तो आज उसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। आज आपके बॉस अचानक आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापारियों को गैरकानूनी कार्यो से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के स्वभाव में आज रूखापन देखने को मिलेगा। छोटी सी बात पर आपके बीच कहासुनी भी हो सकती हैं। अगर आप शांति से काम नहीं लेंगे तो आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करेंगे। सेहत की बात करें तो आज गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। सभी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है खासतौर पर अगर आप साझेदारी में काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। माता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको उनकी उचित देखभाल करने की सलाह दी जाती है। हो सके तो आज किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12:20 से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर कुछ समय से आपका स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक आहार के साथ आप कुछ जरूरी दवाइयां भी लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच सुलह हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने प्रिय के साथ सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। बच्चों की शिक्षा पर आज आपको कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज वे आपके काम से काफी संतुष्ट भी नजर आएंगे। खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। पिता की ओर से आज आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। हो सकता है आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि कुछ समय से आपको आंखों से जुड़ी तकलीफ हो रही है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप फौरन किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें अन्यथा आपकी मुश्किल बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आप अपना व्यवहार ठीक रखें। उग्र होकर बात करने से बचें, नहीं तो आप पर बड़ी मुसीबत आ सकती है। व्यापारियों को मिलाजुला फायदा हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आपके रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। लंबे समय बाद अपने मित्रों के साथ ऐसा समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
करियर को लेकर यदि मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो आपको किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेने की जरूरत है। आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक जाता है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को कोई बड़ी डील करने का अवसर मिलेगा। जल्द ही आपकी आर्थिक समस्या का समाधान भी हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने से आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि आज निवेश करने का मौका मिलता है तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही फैसला लें। निजी जीवन की बात करें तो आज अचानक कोई समस्या हो सकती है। बड़े भाई के साथ पैसों को लेकर वाद विवाद होने की आशंका है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। जीवनसाथी की बातों को नज़रअंदाज करने की भूल न करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी। अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही हैं तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहना होगा। हो सकता है आज आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़े। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको उनका स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लगातार बैठकर काम करने से बचें अन्यथा कमर या पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अपने महत्वपूर्ण फैसले सोच समझ कर लें। दूसरों के बातों में न आएं। आप अपना भला-बुरा अच्छी तरह समझते हैं। दफ्तर में आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है आपको कम समय में कोई कठिन कार्य पूरा करना पड़े। हालांकि आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा और आपको अच्छा फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे और उनकी सारी शिकायतें दूर करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अधिक मेहनत करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का मौका न दें। व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आप जमकर मेहनत करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो इसके लिए दिन अनुकूल नहीं है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागने की अपनी आदत को बदलें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
बेवजह की चिंता से बचें अन्यथा आपकी परेशानियां कम होने की जगह बढ़ सकती है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे बेकार की बातों में नष्ट न करें। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। दफ्तर में आपकी धीमी रफ्तार आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकती है। समय पर आपका काम पूरा न होने के कारण वरिष्ठ अधिकारी आज आपसे बेहद नाराज रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपको पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दफ्तर के कार्यों को लेकर आज आपको काफी व्यस्त रहेंगे। आप समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। हालांकि खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। आपके जीवनसाथी कुछ उदास रहेंगे। बेहतर होगा उनसे खुलकर बात करें ताकि आप उनके दिल की बात जान सके।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक