For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5 अगस्त राशिफल: आज इन तीन राशियों को रहना होगा सावधान

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या आपको अपने प्रयासों में मिलेगी सफलता? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि आप अपने करियर को लेकर दुविधा में हैं तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आपको किसी अच्छे सलाहकार या किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई ऐसी सलाह मिल सकती है जिससे आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका गुस्सा आप पर भारी पड़ सकता है। कोई बनता हुआ काम आपके इस स्वभाव के कारण बिगड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी को कम समय दे पाने के कारण आज आपके प्रिय आपसे कुछ नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकाल सकते हैं। ऐसे में उनसे बहसबाजी करने की जगह आपको अपनी गलतियां सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी मुलाकात कुछ बड़े और महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। इससे आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है, लेकिन इसके लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मित्रों और परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अगर अब ज्यादा थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है। इस समय आप यात्रा करने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। अपनों के साथ रिश्ते में सुधार आने से घर के माहौल में भी परिवर्तन आएगा। पैसों के मामले में आज आपको अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपके साथ धोखेबाजी हो सकती है। कोई आपको चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंसाने की कोशिश कर सकता है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि इस समय आपको अपना हर फैसला सोच समझकर लेने की जरूरत है। व्यापारी वर्ग बड़े निवेश से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। नाक या गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

आज का राशिफल 05 अगस्त 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। दफ्तर में आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना काम करेंगे। आपकी मेहनत और लगन देखकर वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। वहीं दूसरी ओर आपको अपने कुछ सहकर्मियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में चल रही पॉलिटिक्स से बच कर रहे हैं। काफी संघर्ष के बाद आज व्यापार में आपको लाभ हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो आपको सोच समझकर ही पैसे खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज के दिन सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। मन में अपने प्रिय के प्रति कोई नाराजगी न रखें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में यदि आपके बॉस आपसे नाराज चल रहे हैं तो आज आपको उनसे बात करनी चाहिए। आप उन्हें आश्वस्त करने की कोशिश करें कि आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करेंगे और उन्हें शिकायत का कोई मौका नहीं देंगे। इस समय आपको अपने काम के प्रति अधिक गंभीर रहना होगा। व्यवसायिक मामलों को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। सोचे विचारे कार्य पूरे न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। आपके पिता आपको सही दिशा दिखा सकते हैं। बेहतर होगा आप उनकी दी हुई सलाह को नजरअंदाज न करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आज वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

उन लोगों से सावधान रहें जो आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा दूसरों पर भरोसा न करें अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आप नौकरी छोड़ने का विचार कर रहे हैं तो आपको इस विचार का त्याग कर देना चाहिए। वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको ऐसे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आज बिना कोई तर्क वितर्क किए आप अपना फैसला ले लें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपनों पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। यदि किसी कारणवश आपके पिता आपसे नाराज चल रहे हैं तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। बेहतर होगा आप शांति से अपना पक्ष रखें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पिछले कुछ समय से यदि आप मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं तो आज परिस्थिति में कुछ सुधार संभव है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो जल्दबाजी में अपना कोई भी काम करने से बचें लेकिन ध्यान से अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आपकी छोटी-छोटी गलतियां आपको मुश्किल में डाल सकती है। व्यापारी वर्ग को आज छोटा-मोटा लाभ मिल सकता है। बड़े फायदे के लिए आपको और मेहनत करने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। इस समय आपको अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य के मामले में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो छोटी सी परेशानी आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकती है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अचानक आपका कोई बनता हुआ काम रुक सकता है। हालांकि इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। वहीं दूसरी ओर दफ्तर में कामचोरी और आलस्य से बचें। अपने बॉस के सामने सहकर्मियों की आलोचना करने भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा करके आप अपनी छवि बिगाड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पुरानी बातों को भूलकर आप एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें। आपको अपनी कड़वी यादों को भुला कर आने वाले कल पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई भी डील करते समय आपको अपने स्वभाव में विनम्रता रखने की कोशिश करनी होगी। इससे आपका काम सरलता से पूरा हो जाएगा। यदि आवेश में आकर आप कोई काम करेंगे तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस के साथ संबंध अच्छे रखने की जरूरत है। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। दूर कहीं से अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरेगा। उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं और बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। कार्यभार अधिक रहने के कारण आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। हालांकि आप अपनी ओर से पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज के दिन आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। किसी अपने के साथ कोई बड़ी गलतफहमी हो सकती है। ऐसे में आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें और अपना दिमाग शांत रखें। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आज आप दोनों के बीच अनबन की वजह बन सकता है। इस मामले को आपको बहुत ही समझदारी से समझाने की कोशिश करनी होगी। गुस्से में आकर कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत न करें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। घर के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो यह कठिन समय आसानी से पार हो जाएगा। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। आज के दिन यदि आपको मदद की जरूरत पड़ती है तो आपके दोस्त और मित्र आपकी सहायता के लिए तैयार रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कुछ बदलाव संभव है। वहीं व्यापारियों को अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने के लिए आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपका यह परिश्रम व्यर्थ नहीं जाएगा। इसका उचित फल आपको जरूर मिलेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर होगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको साफ सफाई का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। स्किन से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 25

शुभ समय: दोपहर 12:25 से शाम 4:45 तक

English summary

Daily Horoscope for 5 August 2020 Wedensday

What does your Wednesday, August 5, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, August 4, 2020, 16:47 [IST]
Desktop Bottom Promotion