5 फरवरी राशिफल: जानें शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा खास

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे और अपना हर निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं बैंक में नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा लेकिन आपको घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको एसिडिटी गैस अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो हो सकता है आज आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका न मिल पाए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

लंबे समय से अटका हुआ कोई काम बनने से आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। मन शांत रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को जमकर मेहनत करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आज अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के स्वभाव में रूखापन देखने को मिलेगा। किसी कारणवश वे आज आपसे नाराज रह सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। अगर आपको उक्त रक्तचाप की शिकायत है तो आज तनाव और क्रोध से बचें। व्यापार करने वाले जातकों को जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप किसी सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप परिजनों के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। वहीं रोमांटिक लाइफ में भी स्थिरता रहेगी। शाम को दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 2 बजे तक

05 February 2021 Rashifal | आज का राशिफल 05 फरवरी 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने से बचें। यदि आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें अन्यथा आज आपके घर में व्यर्थ का वाद विवाद हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। एक ओर जहां आपके लिए आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। वहीं दूसरी ओर आपके कार्यों में आज बड़ी बाधा भी आ सकती है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से विचलित न हो और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। आज आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर के स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप बातचीत के द्वारा सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप पूरी मेहनत और उत्साह के साथ अपना काम पूरा करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन को सराहेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज किसी बड़े क्लाइंट की मदद से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पिता की सलाह से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में वृद्धि होगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। प्रेम विवाह करने के इच्छुक जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल भी अच्छा रहेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। आप किसी कानूनी दांवपेच में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। माता पिता के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेवजह की कहासुनी से बचें। वहीं रोमांटिक लाइफ में सबकुछ सामान्य नजर आ रहा है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज की बात करें तो कठिन परिश्रम के अनुरूप फल न मिलने से आज आप कुछ निराश रहेंगे। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अपने बॉस के साथ सम्मान से पेश आएं। किसी भी बात पर तर्क वितर्क करने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को बड़े निवेश के बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपको ठीक ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी देखने को मिल सकती है। आपके प्रिय आज आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। बेहतर होगा आप भी अपनी सारी नाराजगी दूर कर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें अन्यथा आज आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी जुबान पर काबू रखें। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान से पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दूसरी ओर आपको अधिक मात्रा में माल स्टोर करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपकी आज की डेट कुछ खास होने वाली है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज मन में एक अज्ञात भय रहेगा और आप कई सारी चिंताओं से घिरे रहेंगे। आपके लिए अच्छा होगा कि आप बीती बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की रुक सकती है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े क्लाइंट के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो आर्थिक मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। उधार लेन-देन करने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो आज बड़े भाई के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ में भी स्थिति अनुकूल रहेगी।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आज का कोई भी काम कल के लिए न टालें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका काम लकड़ी का है तो आज के दिन आपको जबर्दस्त आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। मुमकिन है आज आप अपना कोई छोटा मोटा पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपकी कोई पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो सकती है। वहीं रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती है लेकिन आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप आसानी से अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। अगर आप अविवाहित हैं और आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों की मंजूरी मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपको आलस्य से बचना होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

लंबे समय से यदि आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज के दिन आपकी समस्या का अंत हो सकता है। दफ्तर में आप अपनी हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। जरूरत पड़ने पर आपको वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। आज पिता की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज वाहन चलाते समय जल्दबाजी करने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

Story first published: Friday, February 5, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion