Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
5 जुलाई राशिफल: इस माह का पहला रविवार किन जातकों के लिए लेकर आएगा शुभ फल?
क्या है आज आपके भाग्य में, क्या आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और क्या आपको अपने प्रयासों में मिलेगी सफलता मिलेगी? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन देखकर उच्च अधिकारी आपसे बहुत प्रभावित होंगे। इससे आपको मान सम्मान और सराहना मिलेगी। हालांकि आज आपकी वाणी में थोड़ी कठोरता रहेगी जिससे न चाहते हुए भी आप दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा इस बात का आप खास ख्याल रखें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी दांवपेच से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घर की मरम्मत कराने में आज आपका पैसा काफी पैसा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। काम के साथ आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा बना रहेगा। आज दफ्तर में आप बहुत ही रिलैक्स होकर अपना काम करेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। लंबे समय से रुका हुआ मुनाफा आपको प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ समय बिताकर आपके मन को शांति मिलेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको सकारात्मकता की अनुभूति कराएगा। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपके प्रिय आपके विचारों और सुझावों की खूब सराहना करेंगे। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपके स्वभाव में आज चिड़चिड़ापन रहेगा जिससे छोटी-छोटी बातों पर भी आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। आपका ऐसा व्यवहार आपके पेशेवर और निजी जीवन दोनों में परेशानियां खड़ी कर सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो समय पर दफ्तर पहुंचने की कोशिश करें अन्यथा आपकी लेटलतीफी के कारण आपके बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है आज वे आपका बनता हुआ काम बिगाड़ने का पूरा प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए आपको अपने जीवनसाथी को अधिक से अधिक समय देना होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपकी सेहत की बात करें तो मानसिक रूप से आप काफी बोझिल महसूस करेंगे जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 7:40 से दोपहर 12:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लग रहा है तो आपको बेवजह की बातों को भूलकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। यदि किसी विषय को समझने में कठिनाई हो रही है तो आप अपने गुरुजनों की मदद ले सकते हैं। अभ्यास करते रहिए, आपको सफलता जरूर मिलेगी। बढ़ते हुए खर्चों के कारण मन परेशान रहेगा। यदि आप इसी तरह बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो जल्द ही आप पर कोई बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप व्यापार करते हैं और लंबे समय से आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। सेहत की बात करें तो यदि लंबे समय से आपको अनिद्रा की शिकायत हो रही है तो आज आपको आंखों से जुड़ी परेशानी या सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आप किसी प्रकार की मानसिक उलझन में चल रहे हैं तो आज आपकी इस समस्या का समाधान होगा। आपकी दुविधा दूर होगी और आपको अपने सवाल का जवाब मिलेगा। आप रिसर्च या शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो अनावश्यक क्रोध करने से बचें। यदि घर में तनाव चल रहा है तो उसे बढ़ावा न दें बल्कि शांत रहकर मामले को खत्म करने की कोशिश करें। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनी आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको लो बीपी की शिकायत है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सेहत को लेकर छोटी सी भी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि आज आप ज्यादातर समय घर पर ही बिताएं। अनावश्यक घर से निकलने से बचें। कामकाज की बात करें तो अगर आप किसी उच्च पद पर कार्यरत है और दफ्तर की किसी कर्मचारी से कोई गलती हो जाती है तो क्रोध करने की जगह आपको शांति से समझाने की कोशिश करनी चाहिए। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। हालांकि आज भागदौड़ काफी रहेगी लेकिन उम्मीद के अनुसार फायदा नहीं मिलेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अपने परिजनों के साथ विनम्रता से पेश आएं। आपका गलत रवैया आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपका मानसिक तनाव कुछ कम होगा और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पूजा पाठ में आपका ज्यादा ध्यान लगेगा। कामकाज की बात करें तो अगर आपके मन में कुछ नए और रचनात्मक विचार आ रहे हैं तो उस पर आपको फौरन काम शुरू करना चाहिए। इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको डबल आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। आज का दिन परिजनों के साथ आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके आपसी समझ में वृद्धि होगी। सेहत के मामले में आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करना होगा। आज जीवनसाथी का मूड भी कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप विवादित मुद्दों पर बातचीत न करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस समय आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है जिसे पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा। अपने व्यवसायिक मामलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। किसी छोटे मोटे कर्ज से आपको छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होने से आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां लौट आएंगी। आपका रिश्ता पहले से और मजबूत होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप रियल एस्टेट का व्यापार करते हैं तो आज आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा। आज मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन कुछ ऐसी बातें भी हो सकती हैं जिससे आपको निराशा हो। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप अपने लंबित कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी कारणवश आपका कोई एक काम बीच में ही अटक सकता है। वहीं व्यापारियों को भी आज किसी नई डील को लेकर थोड़ी दिक्कत आ सकती है। कागजी अड़चन आने से कुछ समय के लिए आपका ये काम टलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में आपको सकारात्मक परिणम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान रहेगी। पैसों को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप अपने छोटे मोटे काम आसानी से निपटा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके वरिष्ठ आपके काम से बेहद प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। हो सकता है आज दफ्तर में आपको सम्मानित किया जाए। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ मिलकर उलझे हुए पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। कोई नया काम या व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े परेशान चल रहे हैं और आपको लगातार सुस्ती और आलस महसूस हो रहा है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे। आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत हल्के फुल्के व्यायाम से करें। दफ्तर में आज आप पूरी एकाग्रता के साथ अपने काम कर पाएंगे। आपके सारे काम समय पर पूरे होंगे। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। कुछ पारिवारिक मसले हैं जिन्हें आज आप सुलझाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। ऐसे मामलों में आपको जोश से नहीं, होश से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 6:35 से दोपहर 12:45 तक



Click it and Unblock the Notifications











