For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5 जुलाई राशिफल: इन 4 राशियों पर बरसेगी आज महादेव की कृपा

|

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

05 July 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपका बढ़ता हुआ मानसिक तनाव आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा आप ज्यादा चिंता करने से बचें। निजी हो या पेशेवर जीवन आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के भी संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या गहरी हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। बेहतर होगा आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपनों के लिए भी निकालें। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आज आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। बेवजह का गुस्सा आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई कानूनी मामला आज परेशान कर सकता है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। ओवर ईटिंग से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज लंबित कार्यों का बोझ कुछ कम हो सकता है। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में अपनी कोई नया व्यापार शुरू किया था आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य से काम लें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। विद्यार्थियों को पूरी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। टीवी और मोबाइल से आप दूरी बनाकर रखें। अगर आप नौकरी करते हैं और उच्च पद की प्राप्ति की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। आप स्वयं का और अपनों का पूरा ध्यान रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। हो सकता है आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपसे वापस ले ली जाए। लकड़ी, तेल आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा से फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लगातार काम करने से बचें अन्यथा आप को पीठ या कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं और नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपका कोई रुका हुआ काम आज दोबारा शुरू हो सकता है। दफ्तर में स्थिति अनुकूल रहेगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद महसूस होगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। हो सकता है आपके किसी फैसले से घर के बड़े सहमत न रहें। ऐसे में आपको शांति और सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। आपको अपने जीवनसाथी को दोबारा समझने की जरूरत है। बेवजह की बातों पर अनबन और टकराव आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको खांसी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण मेल और डाटा आप सुरक्षित रखें अन्यथा आज आपके लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो समय-समय पर अपने कार्यों की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते रहें। आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल न रहे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक आपका कोई काम बीच में अटकने से आप काफी तनाव में रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आज आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते तो दफ्तर में बॉस के साथ आपका तालमेल कुछ बिगड़ सकता है। हो सकता है आप उनकी किसी बात से सहमत न रहें। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप सूझबूझ से काम लेते हैं तो आने वाली परेशानी से आप बच सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़े संघर्ष के बाद आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। मित्रों और परिजनों के साथ सौम्य व्यवहार करें। बेवजह के झगड़े झंझट से आप दूर रहें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको लिवर से संबंधित कोई परेशानी है आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा साबित हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं और आर्थिक समस्या के कारण आपकी योजना बीच में अटकी हुई है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने का कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा विशेष रूप से भाई बहनों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की जरूरत है। गिरकर चोट लगने की आशंका है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। हो सकता है आज आप कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज पैसों से संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी। बड़ा आर्थिक लेन देन करने के लिए दिन अनुकूल है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। यदि कुछ समय से माता का स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ कोई भी वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें अन्यथा आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही मजेदार रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। हो सकता है आज आपको छोटी सी यात्रा करने का भी मौका मिले। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आपके सभी काम सरलता से पूरे हो जाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। हो सकता है आपका आर्थिक प्रयास विफल हो जाए। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापार करते हैं और बड़ा मुनाफा आपके हाथ नहीं लग रहा है तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। दफ्तर में बॉस की ओर से कोई अच्छी और महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा । मुमकिन है उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिले। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 5 July 2021 Monday

What does your Monday July 5, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, July 3, 2021, 17:25 [IST]
Desktop Bottom Promotion