For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5 जून राशिफल: शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, मिलेगा अच्छा फल

|

आज खुशियां किन राशियों के जीवन में देगी दस्तक और किसे आज भी नहीं मिलेगा भाग्य का साथ। अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आप स्वयं को बहुत ही प्रभावी पाएंगे। आप एक अच्छे टीम लीडर हैं, यह बात आज आप साबित कर देंगे। वरिष्ठ भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में यदि कोई परेशानी चल रही है तो आज अपनी ओर से सब कुछ ठीक करने का भरपूर प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको माता-पिता का समर्थन मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पिछले कुछ दिनों से आप यदि अपने कामकाज को लेकर ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं और अपने निजी जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज आपको अपनों के लिए समय निकालना चाहिए। जिन दोस्तों के साथ लंबे समय से आपकी मुलाकात नहीं हो पाई है आज उनसे संपर्क करने की कोशिश करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो बेहतर होगा आज अपने काम से काम रखें। बेवजह की गॉसिप में पड़ने से आपकी छवि खराब हो सकती है। आप व्यापार करते हैं तो आज आपके पिता से मिली कोई सलाह आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अचानक धन की प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप बेवजह की बातों से दूर रहें और अपनी सोच सकारात्मक रखें। कामकाज की बात करें तो ओवर कॉन्फिडेंस आपके लिए ठीक नहीं है। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई भी काम करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें। वहीं दूसरी और नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप अपनी काबिलियत साबित करना चाहते हैं तो आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए आज आप कुछ नई आर्थिक योजनाएं बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का वातावरण आज शांत रहेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सारी गलतफहमी दूर करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आपको अपनी ओर से पूरा प्रयास करना चाहिए। आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन आज शानदार रहेगा। आपके बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आज उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे और नए टिप्स भी मिल सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को कुछ नई योजनाओं पर काम करने की जरूरत है ताकि आपका मंदा पड़ा कारोबार एक बार फिर चल पड़े और आपको कुछ आर्थिक फायदा मिले। सेहत की बात करें तो अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आज पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज के दिन आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से स्वार्थी लोगों से बचकर रहें। आज कोई अपने फायदे के लिए आपका इस्तेमाल कर सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप खुद को शांत रखें। इस समय आपका पूरा फोकस आपके काम पर होना चाहिए। व्यापार करने वाले लोगों को आज काफी मेहनत के बाद भी उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। आज आप अपनी जमा पूंजी को लेकर भी काफी चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आप अपने मन की बात अपनों से शेयर करेंगे तो इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन कुछ मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। दफ्तर में कार्य के प्रति आप ऊर्जावान रहेंगे और मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई छोटा मोटा निवेश करने का मौका आपको मिल सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने के लिए यह समय उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ उथल पुथल रहेगी। अपनी राय परिजनों पर थोपने से बचें। आपको उनकी भी पसंद नापसंद का पूरा ध्यान रखना चाहिए। छोटे भाई बहनों के साथ तालमेल ठीक करने की कोशिश करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। शाम तक आपके प्रिय की नाराजगी दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। मन में आज कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। इस समय आपको धैर्य का दामन थामे रहना होगा। आप अपनी ओर से ईमानदार कोशिश करते रहें, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों को शिकायत का मौका न दें। मन लगाकर अपना काम करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। वहीं व्यापारी वर्ग का कठिन परिश्रम आज कुछ सफल होता नजर आ रहा है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें और आगे बढ़ते रहें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के सदस्य आपसे कुछ नाराज रहेंगे। माता पिता की ओर से कुछ खास सहयोग नहीं मिलेगा। बेहतर होगा कि आप ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके बड़ों को दुख पहुंचे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। यदि आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जरूरत से ज्यादा दूसरों से उम्मीद न रखें अन्यथा आज यह आपके लिए दुख का कारण बन सकता है। मुमकिन है किसी अपने के कारण आज आपके दिल को ठेस पहुंचे। आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी मेहनत को देखते हुए बॉस कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। उनका यह निर्णय आपकी तरक्की से जुड़ा हो सकता है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं तो आज आपकी मुलाकात कुछ बड़े क्लाइंट के साथ हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता की ओर से लाभ संभव है। सेहत की बात करें तो आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपका मानसिक तनाव कम होगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर भी आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। आप नौकरी करते हैं तो काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा। साथ ही लंबित पड़ा कोई काम भी आज पूरा हो जाएगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है ताकि व्यापार में लाभ हो। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लेने की जरूरत है। ऑनलाइन क्लासेज का पूरा लाभ उठाएं अन्यथा आप पढ़ाई में बहुत ही पीछे रह जाएंगे। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी जिससे आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि इस समय आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। आपको समझना होगा कि जान है तो जहान है। पैसों की बात करें तो आज किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने के कारण आप अपना आपा खो सकते हैं। ऐसे मामलों में जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेना चाहिए। अच्छा यही होगा कि आप गुस्से में आकर कोई भी गलत कदम न उठाएं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को समय का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है तो उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:15 बजे रात्रि 10:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आज आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो सही समय पर आपको अपनों की मदद मिलेगी। आपके रिश्ते और मजबूत होंगे और अपनों पर आपका भरोसा भी बढ़ेगा। वहीं दूसरी और आज जीवनसाथी के साथ आपकी छोटी मोटी बहसबाजी हो सकती है। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो बात वहीं खत्म हो जाएगी। आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें और सभी के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आप अपने काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि इस समय आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। आज मन में किसी बात को लेकर अंजाना सा डर रहेगा। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने करीबियों से बात करें। इस तरह सोचते रहने से आपका तनाव बढ़ेगा जिसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो काफी दिनों बाद जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का भरपूर आनंद उठाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई आर्थिक लेन-देन भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक

English summary

Daily Horoscope for 5 June 2020 Friday

What does your Friday, June 5, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, June 4, 2020, 15:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion