Latest Updates
-
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद
5 मई राशिफल: इन 3 राशियों को आज मिलेगा मनचाहा परिणाम, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है जिससे आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। अपने बजट के अनुसार खर्च करें और बचत पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। अपने प्रिय का साथ पाकर आपका मनोबल बढ़ेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको सुखद परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आज आप अपना हर कदम बहुत ही सोच समझकर बढ़ाएं अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते है, खासतौर पर कोई भी गैरकानूनी काम न करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज जीवनसाथी का मिजाज कुछ ठीक नहीं रहेगा। उनके स्वभाव में झुंझलाहट देखने को मिलेगी और आपके बीच वाद विवाद होने की आशंका है। आप धैर्य से काम लें और झगड़े झंझट से दूर रहें। कामकाज का बोझ कुछ हल्का रहने से आपको राहत मिलेगी। इस समय आपको काम के साथ साथ अपनी सेहत को भी ध्यान रखना होगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो दिन मिलाजुला रहने के आसार है। शाम को अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। घरेलू समस्या का अंत होगा और घर के वातावरण में सुधार आएगा। माता पिता के साथ कोई जरूरी चर्चा हो सकती है। बड़ों की सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को आज आगे बढ़ने और अपनी काबिलियत साबित करने का कोई बेहतरीन मौका मिल सकता है। इस सुनहरे अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास बीतेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप सूझबूझ से काम लें। नौकरी करने वाले लोगों को अधूरे काम को निपटाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव भी आज अधिक रहेगा। पैसों की बात करें तो अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाकर आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति में मजबूती लाने के लिए आप अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें। वैवाहिक जीवन सुखी रखेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप पहले से बीमार है तो ज्यादा सावधानी बरतें।।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आपका आर्थिक प्रयास विफल होने से आपको निराशा हो सकती है। पैसों को लेकर आप चिंता गहरी हो सकती है। भविष्य की चिंता भी आपको सताएगी। आने वाले कल के बारे में सोच कर आप अपना आज नष्ट न करें। धैर्य से काम लें और मेहनत करें ताकि आपके सुन्दर भविष्य का सपना पूरा हो सके। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपने उच्च अधिकारियों की तारीफ और सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अगर आप अच्छा सोचेंगे तो आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी सकारात्मकता देखकर हर कोई काफी प्रभावित होगा। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आज आप परिवार से जुड़े किसी पुराने मसले को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और उनका समर्थन आपको मिलेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आप एक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते है।। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव भी बढ़ेगा। जीवनसाथी का समर्थन आपको मिलेगा। किसी मित्र के साथ बिगड़े हुए संबंध में सुधार आ सकता है। पैसों से जुड़ा कोई काम बिना किसी रूकावट के पूरा होगा और आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। दफ्तर में आप अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। यदि आप इसी गति और मेहनत से काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज में आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलने की संभावना है। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपको बड़ा आर्थिक फायदा मिलने के आसार है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो सोच समझकर ही अपना पैसा लगाएं। दूसरों से प्रभावित होकर या उनकी बातों में आकर अपने वित्तीय फैसले लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को ठीक ठाक फायदा हो सकता है। सेहत का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आज आप सुख सुविधा की चीज़ों पर कुछ खर्च कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें अन्यथा आपके बॉस कड़क रवैया अपना सकते हैं। व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। जरा सी अनबन नुकसान की वजह बन सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपके गलत फैसलों का बुरा असर आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी का मिज़ाज काफी रोमांटिक रहेगा। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आज कम प्रयास में आप अधिक धन अर्जित कर सकते हैं। दफ्तर में अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम रहे हैं तो आज आपका काम समय पर पूरा होगा। व्यापारियों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। शाम को घुमने फिरने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। बाहर का भोजन खाने से आपको बचना होगा, साथ ही आपको पर्याप्त आराम की भी जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं और ट्रांसफर की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। निजी जीवन में भी आपको सुखद परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पिता के साथ संबंध मजबूत होगा। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में प्यार और उत्साह बना रहेगा। अपने पार्टनर को कोई खूबसूरत सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है, तभी आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे। ऐसा कोई काम न करें जिससे आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी हो जाए। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। अपनों का प्रेम और सहयोग मिलेगा खासतौर पर भाई बहनों के साथ आज आप काफी मजेदार समय बिताएंगे। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी है। अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। स्वास्थ्य की बात करें तो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











