Latest Updates
-
Navratri Day 5 Wishes: नवरात्रि के पांचवे दिन, अपने प्रियजनों को भेजें ये भक्तिपूर्ण संदेश और शायरी -
Shaheed Diwas 2026: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के क्रांतिकारी विचार, रगों में दौड़ेगा इंकलाब का खून -
Lakshmi Panchami Sanskrit Wishes: लक्ष्मी पंचमी पर इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
Shaheed Diwas Quotes: सरफरोशी की तमन्ना...इन देशभक्ति संदेशों से दें अमर शहीदों को श्रद्धांजलि -
Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन -
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
5 नवंबर राशिफल: आज इन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा, बिना बाधा पूरे होंगे हर काम
आज किन राशियों का किस्मत देगी साथ और किसके हाथ लगेगी आज निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वित्तीय मामलों को लेकर आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। जेब में पैसे होंगे जिससे आज आप चिंता मुक्त रहेंगे। अगर आप लोन पर घर का कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आवेदन करने के लिए समय अनुकूल है। आपको सफलता मिलने का योग बन रहा है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में बोनस मिलने की संभावना है। आज आपकी मेहनत को काफी सराहना मिलेगी। साथ ही आपके बॉस आपकी खूब तारीफ भी करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को कोई नया आर्डर मिल सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आपके घरवाले आपके रिश्ते को मंजूरी ना दें लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बस सही समय का इंतजार करें। सेहत के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने का संकेत मिल रहा है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, यह बदलाव आपके जीवन को एक नई दिशा देगा। इस समय आपको अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ प्यार और आपसी मेलजोल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप दोनों एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज में भी आपका मन लगेगा और आप जमकर मेहनत करेंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज काफी दिक्कतों के बाद आपको धन की प्राप्ति होगी। बेहतर होगा आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करें ताकि भविष्य में इससे बड़ा फायदा आपको मिल सके। सेहत का मामला नरम गरम रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज का दन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आपका पैसा काफी समय से कहीं अटका हुआ है तो आज उसके प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। आज संपत्ति की खरीद बिक्री भी हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको संभलकर रहने की जरूरत है, विशेष रूप से नौकरी करने वाले जातकों को अपनी भाषा का उपयोग बहुत ही सोच समझकर करना होगा। यदि आज आपके वरिष्ठ आपके काम में कमियां निकालते हैं तो उनसे बहस करने की जगह आपको उनकी बातों पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही खुले दिल से अपनी गलती को स्वीकार करें। अहंकार और जोश में आकर कोई ऐसा काम ना करें जिससे आपको भविष्य में पछताना पड़े। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन और प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी अनबन संभव है लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। आज आप अपने पड़ोसियों से किसी तरह की बहसबाजी करने से बचें अन्यथा मामला तूल पकड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में आप लंबे समय तक के लिए फंस सकते हैं। आपका उग्र स्वभाव आज जीवनसाथी के साथ भी आपके झगड़े का कारण बनेगा। बेहतर होगा आज आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में आपका खास मन नहीं लगेगा। मानसिक तनाव की वजह से आपका काम भी प्रभावित होगा। आज आपके किसी काम को लेकर आपके वरिष्ठ काफी कड़ा रुख अपना सकते हैं। ऐसे में आपको शांति से काम लेने की जरूरत है। पैसों की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। खर्चों में वृद्धि होने से आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके पार्टनर के साथ आज की मुलाकात ज्यादा लंबी नहीं हो पाएगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आप सिंगल हैं तो आज आपके पार्टनर की तलाश खत्म हो सकती है। अगर आपके रोमांटिक लाइफ की शुरुआत हो चुकी है तो आज अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करने का आप मन बना सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आपका मन काफी संतुष्ट रहेगा। माता पिता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज किसी छोटे से काम के बनने से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से कागजी करवाई के कारण यदि आपका कोई काम रुका हुआ था तो आज यह बाधा दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आपको केवल उच्च अधिकारियों का ही नहीं बल्कि वरिष्ठों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपके उच्च अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित होंगे। पारिवारिक जीवन की कोई समस्या जिसे लेकर आप काफी समय से परेशान थे, आज उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। इससे आपका मन शांत और संतुष्ट रहेगा। अपनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति आज ठीक ठाक रहेगी लेकिन कोई बड़ा खर्चा करने से आज आपको बचना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। किसी तीसरे की दखलंदाजी आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा कर सकती हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको थकान ज्यादा रहेगी। आप आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आप किसी एलर्जी से परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें। आज आपको यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज की गई यात्रा से केवल आपकी थकान बढ़ेगी। आपकी सेहत में भी गिरावट आ सकती है। पैसों की बात करें तो आज मिलने वाला आर्थिक मुनाफा टल सकता है जिससे आपको काफी निराशा होगी। अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। यदि आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेंगे तो आने वाले समय में इसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज अशांति रहेगी। परिजनों के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। माता पिता आज आपकी किसी बात से सहमत नहीं रहेंगे। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप पूरी ईमानदारी से अपना पक्ष उनके सामने रखें। मुमकिन है वे आपकी बात को समझेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का आज समाधान हो सकता है जिससे आपका काम आगे बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सारे काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। यदि आप सिंगल हैं तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका लगाव बढ़ेगा। आज आप दोनों कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपको सुस्ती और आलसपन महसूस हो सकता है लेकिन आप अपने समय की कीमत को अच्छी तरह समझते हैं इसलिए ऐसी स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ देंगे जिससे आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके खर्चीले स्वभाव के कारण आज जीवनसाथी के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। अगर आप इसी तरह बिना सोचे समझे अपने वित्तीय फैसले लेंगे तो आपकी भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने से घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको अपने शब्दों का खास ध्यान रखना होगा। दफ्तर में आप अपने काम से काम रखें। अपने सहकर्मियों की आलोचना करने से आप अपना काम और छवि दोनों प्रभावित कर रहे हैं। दूसरों की गलतियां निकालने से पहले आप अपनी गलतियों से सबक लें। स्वास्थ्य का मामला आज गड़बड़ रहेगा। अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप किसी दुविधा में रहेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। ऐसे में आपको अपने किसी करीबी से बातचीत करनी चाहिए या फिर सलाह लेनी चाहिए। इससे आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। कामकाज को लेकर यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो बेहतर होगा आप किसी अनुभवी व्यक्ति से इस विषय पर राय विचार कर लें। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। माता पिता का आशीर्वाद आपको एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन खत्म होने से आप दोनों के बीच की नजदीकियां एक बार फिर बढ़ेगी। हो सकता है एक यादगार दिन गुजारने के लिए आप दोनों किसी खूबसूरत स्थान पर सैर सपाटे के लिए जाएं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज घर में किसी पूजा पाठ या हवन का आयोजन हो सकता है जिससे माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों का आना जाना लगा रहेगा। काफी समय के बाद इस तरह परिजनों के साथ एक शांत और खुशनुमा दिन बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपका कोई आर्थिक प्रयास आज सफल हो सकता है जिससे पैसों से जुडी चिंता खत्म होगी। हो सकता है आज आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा कर पाएं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आप अपने गृहस्थ जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरत पड़ने पर वे आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपकी आज की मुलाकात कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 35
शुभ समय: प्रातः 5:05 से दोपहर 3:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आज आपने अपनी सेहत के साथ लापरवाही की तो भविष्य में आपको काफी पछताना पड़ सकता है। इस समय आपको शराब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। वाहन आदि का प्रयोग करते समय शराब बिल्कुल ना पीएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। कामकाज का बोझ आज आपका तनाव बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और अपने सभी कार्य निपटाने की कोशिश करें। समय पर काम पूरा ना होने पर आपके उच्च अधिकारी काफी नाराज हो सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने पर आपको काफी निराशा भी होगी। आपको समझना होगा हर दिन एक जैसा नहीं होता, आज बुरा है तो कल जरूर कुछ अच्छा होगा। आप बस मेहनत करें और अपनी सोच सकारात्मक रखें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











