For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5 अक्टूबर शनिवार का दिन इन राशियों पर पड़ेगा भारी

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और बनेंगे उनके बिगड़े काम और किसे करना होगा अभी और इंतजार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

प्यार मोहब्बत के मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। यदि आज आप किसी को प्रोपोज करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। अपने दिल की बात कहने का यह सही समय नहीं है। पहले आप सामने वाले के बारे में और गहराई से जानकारी हासिल कर लें फिर अपना कदम आगे बढ़ाएं। वैसे भी सब्र का फल हमेशा मीठा होता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपके जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। यदि अभी आप उनकी यह मांग पूरी करने की स्थिति में ना हों तो अपने प्रिय को प्यार से मनाने का प्रयास करें। वे आपकी बात को समझेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। बिना रूकावट आपके सभी काम पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको इच्छित परिणाम मिलने के आसार हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

बात जब अपनों की आती है तो आपको अपने गुस्से और जुबान पर काबू रखने की जरूरत है। आपके बिगड़े हुए बोल और आपका उग्र स्वभाव आपके परिजनों को दुखी कर सकता है। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। आपकी तुनकमिजाजी आपको अपनों से दूर कर रही है। इससे आप अपनी मानसिक शांति भी खो सकते हैं। आपके मूड में उतार चढ़ाव रहेगा जिससे दफ्तर में काम कर पाना आपके लिए बहुत ही मुश्किल हो सकता है। सहकर्मियों से उलझने से बचें बल्कि उनके प्रति अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखने की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप महसूस करेंगे कि अचानक ही चीजें आपके हाथ से निकलती जा रही हैं। आप अपने व्यावसायिक निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें। आज मन उदास और बेचैन रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

भाग्य में अनुकूलता बनी रहेगी और आज आप प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। अगर आप अपने फैसले सोच समझकर लेंगे तो आज आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आपकी लगन और मेहनत पर वरिष्ठ गौर करेंगे और तारीफ भी मिलेगी। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है लेकिन आज आप किसी सामाजिक कार्य पर भी ध्यान दे पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि भी संभव है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का प्रेम और साथ दोनों आपको मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा। आप अपने आप को पहले के मुकाबले ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। आपका हर काम आसानी से पूरा होगा जिससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आज आप स्वयं के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। बेहतर होगा आप इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। बाहर निकले दोस्तों के साथ घूमने फिरने का आनंद लें। सामाजिक मेल मिलाप करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातक अपने काम के प्रति काफी गंभीर रहेंगे और पूरे जोश के साथ अपने सभी कार्य निपटाएंगे। व्यापारी भी अपने काम में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से खुश रहेंगे। जीवनसाथी और घर के अन्य सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में आपकी जिद्द आप दोनों के बीच दूरियों का कारण बन सकती है। अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाएं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। नया घर या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। हो सकता है आज आपके पास एक साथ कई काम हो जिन्हें समय पर निपटाने का दबाव हो। ऐसे में आप काफी परेशान रहेंगे। हो सकता है मानसिक तनाव के कारण आप काम पर ठीक से ध्यान ना दे पाएं। बेहतर यही होगा कि आप ज्यादा सोचने में समय ना गवाएं बल्कि ठंडे दिमाग और एक बेहतर योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंधों में सुधार आने से आप अच्छा महसूस करेंगे। इससे आपके घर का वातावरण भी शांत रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सेहत की बात करें तो आज आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप पैरों के दर्द से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है, यह सब आपकी लापरवाही का नतीजा है। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। उनका प्यार और साथ मिलने से आपको काफी प्रसन्नता होगी। घर के छोटे सदस्यों से सम्मान पाकर आप बहुत ही बढ़िया महसूस करेंगे। जीवनसाथी भी आपका पूरा ख्याल रखेंगे। आज आपका कोई अपेक्षित कार्य पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में मन स्थिर रखकर ही कोई फैसला लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। दफ्तर में आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसमें आपकी रूचि ज्यादा ना हो, ऐसे में आप काम से जी चुरा सकते हैं लेकिन इस तरह की गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से आपको बचना होगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके आस पास के लोग आपके बारे में क्या सोचते या कहते हैं, ऐसी बातों से प्रभावित ना हों। सही व्यक्ति आपके गुणों को अपने आप ही पहचान लेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इसका जश्न आप अपने पूरे परिवार के साथ मनाएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अभी उचित परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। सही समय पर आपके मनचाहे पार्टनर की तलाश खत्म हो जाएगी इसलिए थोड़ा सब्र करें। कामकाज की बात करें तो सफल होने के लिए आपको कुछ अलग सोचने की जरूरत है। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं, इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अपने बजट को संतुलित रखें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सेहत में सुधार लाने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। इस समय सकारात्मक विचारों वाले लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं, लाभ मिलेगा। कई रोगों से दूर रहेंगे। मानसिक रूप से भी आप मजबूत बने रहेंगे। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलने के आसार हैं। आज आपके किसी भी निर्णय में आपको अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। आप व्यापार करते हैं तो आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिसे लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि अपने नए व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में ना लें। आज आप अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आप भली भांति समझते हैं कि काम के साथ परिवार भी जरूरी है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 8:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपको राहत देने वाला रहेगा। काम से जुड़ी चिंता दूर होने से आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा और आपका अटका हुआ काम दोबारा शुरू होगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण लोगों की मदद मिलेगी जिससे आपका यह काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में अपने काम से काम रखने में आपकी भलाई है। दूसरों की कमियां निकालने की आपकी आदत आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है इसलिए खुद पर संयम रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों की कमी के कारण यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच एकता और अपनापन देखने को मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। हाल ही में आपका कोई वित्तीय नुकसान हुआ है तो आज उसकी भरपाई करने का कोई बढ़िया अवसर आपको मिल सकता है। इस मौके का भरपूर लाभ उठाएं। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के इच्छुक जातकों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है इसलिए जमकर मेहनत करें और अपनी तैयारी में किसी तरह की कमी ना होने दें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपके परिजनों का समर्थन आपको जरूर मिलेगा। आपके जीवनसाथी आपसे नाराज चल रहे हैं तो आज उन्हें मनाने के लिए कुछ खास प्लान करें, उनका बिगड़ा हुआ मूड अच्छा हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ग्रहों के शुभ संयोग से आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आज आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। अपनी जीत का जश्न अपने परिजनों और मित्रों के साथ मिलकर मनाएंगे। वित्तीय स्थिति को लेकर आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं। हाल ही में पैसों की तंगी के कारण आपको काफी कुछ झेलना पड़ा था लेकिन आपकी लगातार कोशिशें और प्रयास रंग लाती नजर आ रही हैं। आपको मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ आज आप बहुत ही अच्छे समय का आनंद उठाएंगे। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने पार्टनर से किये हुए वादों को पूरा करने का समय अच्छा है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 54

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9:30 तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज शरीर के किसी हिस्से में आप दर्द से परेशान रह सकते हैं। आप अपना कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आज आप आराम पर ज्यादा ध्यान दें और ऐसे काम बिल्कुल ना करें जिसमें ज्यादा मेहनत हो। वैवाहिक जीवन में आज कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने बहस करने की आदत पर काबू रखने की जरूरत है। यदि किसी बात पर आप दोनों के विचार नहीं मिलते हों तो आप शांत रहें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। बहसबाजी करके आप एक दूसरे का समय नष्ट ना करें। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन कुछ खास नहीं है। अपने रिश्ते को लेकर आज आप दुविधा में रह सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने किसी करीबी मित्र या अन्य किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। आपको अपने सवालों का जवाब मिल जाए।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 7:30 तक

English summary

Daily Horoscope for 5 October 2019 Saturday

What does your Saturday, October 5, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, October 4, 2019, 15:25 [IST]
Desktop Bottom Promotion