Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
5 अक्टूबर राशिफल: आर्थिक तौर पर इन राशियों को लग सकता है आज बड़ा झटका
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, विशेष रूप से उन जातकों के लिए जो उच्च शिक्षा हेतु कोई प्रयास कर रहे हैं। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में काम अधिक रहेगा। ऐसे में आप दबाव और तनाव महसूस करेंगे। हालांकि इस समय आपको थोड़ी हिम्मत दिखाने की जरूरत है। यदि आप थोड़ी सी कोशिश करते हैं तो आपके काम तय समय पर पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने से आज आप अपने पुराने कुछ बिलों का भुगतान कर पाएंगे। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। वैवाहिक जीवन मे स्थिरता रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप स्वयं को बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अगर पिछले कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान थे तो आज का दिन आपको कुछ अच्छे परिणाम देगा। पारिवारिक मोर्चे पर दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपके पिता किसी बात पर आपसे नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप उनसे इस विषय पर बातचीत करें और गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन काफी अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से भी आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
भावुक होकर या फिर गुस्से में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें, नहीं तो भविष्य में केवल पछतावा ही आपके हाथ लगेगा। आज का दिन वित्तीय तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने के आसार हैं। आज आप अपने छोटे मोटे कर्ज भी चुकाने में सफल रहेंगे। अगर आप निवेश करने का मन बना रहे हैं तो एक बार फिर विचार कर लेना चाहिए, जल्दबाजी न करें। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आज का दिन परिजनों के साथ बहुत ही शांतिपूर्वक बीतेगा। आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि परिजनों से बातचीत के दौरान आप ज्यादा उग्र न हों। बहुत ही सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करें। आपकी छोटी सी गलती आपके घर की शांति को भंग कर देगी। लगातार काम करने की वजह से आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद गहरे हो सकते हैं। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए आप बात को संभालने का प्रयास करें। आप दोनों को यह समझना होगा कि इन झगड़ों से न सिर्फ आपके संबंध बिगड़ रहे हैं बल्कि आपका वैवाहिक जीवन समाप्ति की ओर जा रहा है। आपके ऐसे बर्ताव से घर के अन्य सदस्य भी परेशान रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा लाभदायक नहीं है। आज आमदनी से अधिक आपके खर्च हो सकते हैं। दफ्तर के कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। अगर आप अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ अपना तालमेल बिठाकर चलेंगे तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपना व्यापार बढ़ाने के लिए कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं लेकिन पैसों के मामले में आप सावधान रहें। आप ठगे जा सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर कुछ दिनों से आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य टालते आ रहे हैं तो उसे पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने काम खुद ही निपटाने की कोशिश करें, दूसरों के भरोसे न बैठें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा। आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर यदि आप सिंगल हैं तो आज आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है लेकिन आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, जल्दबाजी न करें। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। भाई की ओर से वित्तीय सहायता मिलने के आसार हैं जिससे पैसों को लेकर आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज किसी के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप अपनी बात पर अड़े रहेंगे और समझौता करने को तैयार नहीं होंगे। बेहतर होगा आप किसी की भावनाएं आहत न करें। कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इस अवसर का फायदा उठाते हैं तो जल्द ही आप कामयाबी के शिखर पर होंगे। जीवनसाथी के साथ आज कहासुनी हो सकती है। आप कामकाज में इतने व्यस्त रहेंगे कि घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में असफल रहेंगे। ऐसे में आपके प्रिय का गुस्सा बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज जोखिम भरे काम करने से बचें। आपके साथ दुर्घटना हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। साथ ही आपका तनाव भी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज वरिष्ठ किसी काम पूरा करने का दबाव आप पर बना सकते हैं। इससे आपको थोड़ी झुंझलाहट भी हो सकती है। अगर आप शांत और ठंडे दिमाग से अपना काम करने की कोशिश करेंगे तो आपको जरूर फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। घर का कोई सदस्य भावनात्मक रूप से आपको चोट पहुंचा सकता है। हो सकता है आपकी कोई बात उन्हें हस्तक्षेप लगे। ऐसे में आपके लिए यह बेहद जरूरी है कि आप वहीं बोले जहां जरूरी हो और आपकी बातों को महत्व दिया जाता हो। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आर्थिक अस्थिरता के कारण आपके कुछ काम अटक सकते हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन खास है। आप अपने पार्टनर के सामने खुलकर अपने दिल की बात कहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो माता पिता का आशीर्वाद लेने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज दफ्तर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा और आप आसानी से अपने काम पूरे कर पाएंगे। यदि आपका कोई काम बीच में अटक जाता है तो वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी का रोमंटिक अंदाज देखकर आप काफी चकित हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। साथ ही आज मिलने वाले आर्थिक मुनाफे में और विलंब होने से आपकी परेशानी भी बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं, आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आपके जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आप दोनों के बीच मतभेद करा सकता है। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। अगर आज आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लें तो आपको इसका अच्छा फायदा मिलेगा। दफ्तर में आपका काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप ऐसी लापरवाही न करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट दर्द की शिकायत से आज आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती और मनोरंजन से भरा रहेगा। आप अपनों के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताऐंगे। कामकाज की बात करें तो कुछ अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलने के आसार हैं। इस समय शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातकों की मनोकामना पूरी हो सकती है। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपके अच्छे व्यवहार और बातचीत में कुशलता से वे काफी प्रभावित होंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:25 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच टकराव संभव है। ऐसे में आपको शांति बनाए रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में जल्दबाजी में कोई काम न करें। आपका तनाव बढ़ेगा और इससे आपकी सेहत भी प्रभावित होगी। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। परिजनों से कुछ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। आज हारने का डर आपके दिमाग पर छाया रहेगा जिस कारण मन बेचैन रहेगा। बेहतर होगा कि आप इस डर से बाहर निकलें और थोड़ा जोखिम उठाएं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार करने वाले जातकों को आज छोटा मोटा मुनाफा मिलने की संभावना है। हालांकि बड़ा लाभ मिलने में विलम्ब हो सकता है लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप बस अपनी योजनाओं के अनुसार चलते रहें। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। दफ्तर में आज अधिकारियों के साथ आपकी बहस हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी गलती स्वीकार करें और समय पर ध्यानपूर्वक अपना काम पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। आप अपने परिजनों के साथ मिलकर खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों की बात करें तो आज धन लाभ होगा। वहीं दूसरी ओर कुछ बड़े खर्चे भी हो सकते हैं। सेहत के मामले में सावधान रहें। शारीरिक थकावट आपको मानसिक तनाव भी दे सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











