Latest Updates
-
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई
5 सितंबर राशिफल: जानें आज किन राशियों की आर्थिक स्थिति में आ सकता है सुधार
क्या है आज आपके भाग्य में, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह-सुबह कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। मन अशांत रहेगा और किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने अधूरे कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। काम के प्रति आपकी लापरवाही आपके बॉस का गुस्सा बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपने घर की सुख और शांति बनाए रखना चाहते हैं तो घर के सदस्यों के साथ अपने व्यवहार ठीक रखें। आपका गुस्सा आपके रिश्तों के लिए ही नहीं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज का बोझ अगर आपको परेशान कर रहा है तो आपको ब्रेक लेने की जरूरत है। तनाव में काम करने से आपका स्वास्थ्य और काम दोनों ही नकारात्मक रूप से प्रभावित होंगे। बेहतर होगा इस समय आप खुद पर ध्यान दें और पूरे आत्मविश्वास के साथ एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है जिससे आपका बजट बिगड़ने की संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। विपरीत परिस्थितियों में वे आपका हौसला बढ़ाएंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा विशेष रूप से अगर हाल ही में आपने नहीं नौकरी ज्वाइन की है तो आपको अपने हर काम को गंभीरतापूर्वक करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको कुछ नया सीखने का मौका मिले तो इस अवसर को हाथ से जाने न दें। अगर आप व्यापार करते हैं और अपने काम में कुछ बदलाव करने का मन बना रहे हैं तो आपको इसकी प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में शांति का वातावरण रहने से आपको काफी अच्छा महसूस होगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आत्मविश्वास और मेहनत से किए गए कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। दफ्तर में अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आप कठिन परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको इसका उचित फल मिल सकता है। आपके इस काम को पूरा करने में आपको अपने सहकर्मियों की भी सहायता मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने प्रतिद्वंदियों से संभल कर रहना होगा। वे आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इसके अलावा आज आपके किसी व्यवसायिक मामले में कोई रुकावट आ सकती है। हालांकि इससे आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है। पारिवारिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 41
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आप कोई नया कोर्स करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। दफ्तर में स्थिति सामान्य रहेगी। आपके सभी काम तेजी से पूरे होंगे। अगर आप सोना चांदी, खाघ पदार्थों या फिर खाने पीने की चीजों का कारोबार करते हैं तो आज आपको लाभ हो सकता है। पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप बात को ज्यादा आगे न बढ़ाएं। इस तरह के मामलों में गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की जरूरत होती है। जीवनसाथी के स्वभाव में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप उनके साथ नरमी से पेश आएं अन्यथा छोटी सी बात पर आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अचानक कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 5:05 से दोपहर 3:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आपकी आज की गई मेहनत का फल भविष्य में आपको उम्मीद के अनुसार प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को आज अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में आपको लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरेगा। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो कामकाज की थकान आपको कुछ बोझिल महसूस करा सकती है।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपका अनियंत्रित क्रोध आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। गुस्से में आकर कोई ऐसी गैर जिम्मेदाराना हरकत न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं रहेंगे। आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस भी ली जा सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नया करने से बचने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। यदि आपके मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से उसे साझा करें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे, साथ ही आपकी परेशानी का हल भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी पढ़ाई में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है जिससे आप मन लगाकर फिर से पढ़ाई कर पाएंगे। दफ्तर में यदि आज काम ज्यादा हो तो आत्मविश्वास के साथ उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि ऐसे मामलों में जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको थायराइड की शिकायत है तो आप अपनी दवाइयां समय पर लेते रहें, लापरवाही बिल्कुल न करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर न लगाएं। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। आज आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। ऐसे में आसपास के लोगों से आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें अन्यथा बेकार के झंझटों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको अपने वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़े मुनाफे के लिए छोटे-छोटे फायदे को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। अपने प्रिय से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए पिछले कुछ समय से आप जो प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको आज सफलता मिल सकती है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अगर आपके किसी कार्य में कोई बाधा आती है तो वरिष्ठ अधिकारी आपका मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा वे आपके प्रदर्शन से भी प्रसन्न रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी किसी डील से संबंधित दस्तावेजों को संभालकर रखें अन्यथा आज उनके गुम होने की संभावना है जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी। सेहत में सुधार आने से आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आपको अपना कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में कठिनाई हो रही है तो आपको अपने करीबियों या मित्रों से सलाह लेकर ही अंतिम फैसला लेना चाहिए। बिना सोचे समझे अगर आप कोई भी निर्णय लेते हैं तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आप अपने साझेदार के साथ मिलकर आज कुछ बड़े और महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो शारीरिक रूप से आप कुछ सुस्त रहेंगे। वहीं मानसिक रूप से उथल-पुथल महसूस होगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। काफी दिनों बाद आज आप अच्छा महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आप खुद पर ध्यान देंगे। दफ्तर में अपनी छवि को मजबूत करने का यह समय अनुकूल है। अगर आज आपको अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाए तो उसी पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें। हो सकता है आपके बॉस आपकी काबिलियत को परख रहे हों। व्यापारियों को भी आर्थिक लाभ हो सकता है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप अपने प्रिय के सामने खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











