Latest Updates
-
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक
6 अप्रैल राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का अच्छा फल
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा बड़ी राहत, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपका सामना किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकता है जो आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप इस तरह के लोगों को नजरअंदाज करना सीखें। जीवनसाथी के साथ मतभेदों को बढ़ावा देने से बचें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला उलझ सकता है। बेहतर होगा आप अपने बड़ों और शुभचिंतकों की सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपनी मेहनत के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को विरोधियों से संभल कर लेने की सलाह दी जाती है। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ने से आर्थिक नुकसान संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
मन काफी प्रसन्न रहेगा और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। बॉस की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। अगर आप व्यापारी है और किसी कागजी अड़चन के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है तो आज आपकी परेशानी दूर हो सकती है। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ नरमी से पेश आने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर अपने प्रिय पर गुस्सा करने से बचें। पैसों की बात करें तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आपको सर्दी जुकाम या बुखार हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और समझदारी से इसे बेहतर बना सकते हैं। दफ्तर में दी हुई जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहें और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत का मौका न दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है, लेकिन आप जल्दबाजी में अपने फैसले न लें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपके प्रयास सफल होते नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि कुछ दिनों से घर का माहौल तनावपूर्ण चल रहा है तो आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप विवादित मुद्दों पर मोन रहें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 5:20 से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, खासतौर पर अगर ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। दफ्तर में कार्यभार कुछ बढ़ सकता है लेकिन आपके किसी भी काम में रुकावट नहीं आएगी। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से अगर आपके बच्चे छोटे हैं तो उनकी पढ़ाई को लेकर इस समय जरा सी भी लापरवाही न करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज आर्थिक फायदा हो सकता है। आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। दफ्तर में अचानक आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। घबराने या चिंता करने की जगह आप सकारात्मक रहकर अपने काम पर फोकस करें। जल्द ही आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि कुछ समय से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको उनकी अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप काफी बुझे हुए और उदास रहेंगे। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। रुका हुआ काम पूरा होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो बात काफी बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। आज आपको धारदार चीजों से बचकर रहने की जरूरत है अन्यथा आपके साथ दुर्घटना हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
निजी हो या पेशेवर जीवन आज आप पर जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं। ऐसे में आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर ने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें। इसके अलावा आज आपको समय का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर आज आपको छोटी सी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है और आपको मिल उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। अपने ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही आप निर्णय लें। नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी लंबित कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आप को अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आपकी मेहनत जल्द ही आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल देगी। अगर आप नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको बहुत ही सोच समझ कर अपने फैसले लेने होंगे। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। अतीत की कोई अच्छी याद आज एक बार फिर ताजा हो जाएगी। अगर आप अपने प्रिय को कोई बढ़िया सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। सेहत की बात करें तो आपको मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में यदि आप अपने बॉस से कोई महत्वपूर्ण चर्चा करने वाले हैं तो खुलकर और स्पष्टता से अपनी बात कहें ताकि आपकी बात को सही तरीके से समझा जा सके। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आप इसी तरह से मेहनत करते रहें जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के विरुद्ध कोई काम ना करें अन्यथा बाद में आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा।आज मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपके लिए अच्छा होगा कि आप फालतू की बातों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान लगाएं। शारीरिक और मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको योग और ध्यान का सहारा लेना चाहिए।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे जिसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग को आज कोई बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का जोश और उत्साह देखकर वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। इसका फल आपको पदोन्नति के रूप में जल्द ही मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको परिजनों के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। पैसों की बात करें तो आज आपकी आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और ऊर्जा की कमी के कारण आप काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस वजह से आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपको अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग मिलेगा। बड़े भाई के साथ मनमुटाव संभव है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। जहां तक हो सके आप क्रोध करने से बचें और सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। कुछ आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा आप इस तरह के लोगों से संभल कर रहें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











