For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

6 जनवरी राशिफल: मकर राशि वाले रखें आज अपनी सेहत का ध्यान

|

आज कैसा रहेगा आपके दिन भर का हाल, बताएगा आपका दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

रोमांटिक लाइफ में आपको धैर्य और शांति से काम लेने की जरूरत है। हद से ज्यादा क्रोध करना आप दोनों के बीच मतभेद गहरे कर सकता है। आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना होगा साथ ही उन्हें थोड़ा वक़्त देना चाहिए। यदि आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। अगर आज आप दोनों के बीच कुछ कहासुनी होती भी है तो शाम तक सब कुछ शांत हो जाएगा। कामकाज की बात करें तो आज आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो आपको अपने किसी करीबी से बात करनी चाहिए। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। अपने बच्चों के लिए कुछ तोहफे खरीद कर उन्हें सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जो आपको काफी आकर्षित करेगा लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ही लें तो बेहतर होगा। यदि आप जल्द ही अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो सभी कोनों से जांच पड़ताल करने के बाद बुद्धिमानी से अपने फैसले लें। वैवाहिक जीवन में आज कलह रहेगी। आपका अनियंत्रित क्रोध आप दोनों के बीच विवाद करा सकता है। ऐसे में आपको अपने शब्दों पर भी ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा बात बहुत आगे बढ़ सकती है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको किसी अच्छे प्रोजेक्ट पर काम करने को दिया जा सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

रोमांटिक लाइफ में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आपका प्रेम और भी गहरा हो रहा है। शादीशुदा जातकों का दिन भी काफी रोमांटिक रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से आप कामकाज में काफी व्यस्त थे लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे। अपने दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आज आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपका कोई काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जाएगा। आज आप कोई नयी सौदेबाजी भी कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत का मामला एकदम बढ़िया रहेगा। आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज गलतफहमी की वजह से भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। यदि आप समझदारी का परिचय देते हैं तो बात ज्यादा नहीं बढ़ेगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने बजट के अनुसार ही चलेंगे। वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है। हो सकता है आज आपके जीवनसाथी आपसे ज्यादा खुश ना रहें, इसकी वजह काम में आपकी व्यस्तता हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। व्यापार हो या नौकरी, आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। सेहत का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। लापरवाही ना करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आपके जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज उनके साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को उनकी पसंद की जगह पर सैर सपाटे के लिए लेकर जाएं। इससे उनका मूड काफी हद तक अच्छा हो जाएगा और दोनों के बीच की दूरियां भी कम हो सकती हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता पिता का स्नेह और सहयोग मिलेगा। आज पिता की मदद से वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। हो सकता है आपके नए व्यापार को शुरू करने वे आपकी सहायता करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। काम का बोझ कम रहेगा और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। अपने इस समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और अपने सारे निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेंगे। कामकाज के मोर्चे पर कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप किसी कठिन काम को बहुत ही आसानी से निपटा लेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी आज अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके नए व्यापार के लिए आज आपको किसी करीबी से वित्तीय सहायता मिलने की संभावना है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। मुमकिन है आप किसी खूबसूरत तोहफे के जरिए अपने साथी से दिल की बात कहेंगे। माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खान पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपका मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आज आप बच्चों के साथ काफी सख्त रवैय्या अपनाएं लेकिन आपका ऐसा बर्ताव उन्हें दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। आज उनके साथ कुछ अच्छा समय बिताने का प्रयास करें। यदि आपके शादीशुदा जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो अपने जीवनसाथी से बातचीत के द्वारा मामले को निपटाने की कोशिश करें। आप दोनों की चुप्पी आपके बीच गलतफहमियां बढ़ा रही हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रह सकता है। आज धन की प्राप्ति होगी लेकिन आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज खर्चे भी थोड़े ज्यादा होंगे। दोस्त आज काफी मददगार रहेंगे। कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आपको अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी सेहत की बात करें तो आपका बढ़ता हुआ तनाव आपकी सेहत को भी प्रभावित कर रहा है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 7:30 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आज अपना सारा ध्यान काम पर ही लगाएं तो बेहतर होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है। अपने सहकर्मियों से इधर उधर की बातें करके आप अपने बॉस की आंखों की किरकिरी बन सकते हैं। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा करना है तो समय पर उसे समाप्त करने की कोशिश करें। अपने विचारों को सकारात्मक रखें तभी आप आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है लेकिन यदि आप दूसरों को खुश करने के लिए ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो आप खुद ही मुसीबत को न्योता दे सकते हैं। ऐसा करने से आपका बजट बिगड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज समय बिताने का भी मौका मिलेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। आज सोच समझकर खर्च करेंगे तो अच्छा होगा। यदि पैसों से जुड़ा कोई नया काम आप शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अपने सलाहकार से सलाह लेकर ही कोई भी निर्णय लें। आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस कर सकते हैं, बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। बेवजह चिंता करके अपना कीमती समय व्यर्थ ना करें क्योंकि यह आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता दोनों को खत्म कर देगा। इस समय आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम और परिवार पर लगाना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ी समस्या आकर खड़ी हो सकती है। आप घबराए नहीं बल्कि हिम्मत तथा समझदारी से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। किसी कारणवश आज आपकी मुलाकात नहीं हो पाएगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की भूल ना करें बल्कि काम के साथ आप स्वयं का भी ध्यान रखें। यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो सिगरेट और शराब जैसी चीजों से दूर रहें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अच्छा पैसा कमा पाएंगे। यदि आप किसी नए व्यापार में निवेश करने का सोच रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। आज आपके मित्र आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी दे सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है। आप दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बेहतर होगा आप तोलमोल कर ही अपने शब्दों का प्रयोग करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। आपके जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। आप उग्र होने से बचें और आप अपनी ओर से ठीक बर्ताव करें। सिर्फ ख्याली पुलाव पकाकर अपना कीमती समय व्यर्थ ना करें बल्कि कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिससे आप अपने लक्ष्य तक जल्द से जल्द पहुंच सकें। सफल होने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी करने वाले जातकों को आज दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने काम पर अधिक ध्यान दें और अपने निजी जीवन की परेशानियां जल्द से जल्द सुलझा लें अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम पर इसी तरह पड़ता रहेगा। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करें। सेहत आपकी ठीक ठाक रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज किस्मत आपका साथ देगी और आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। दूसरों में बदलाव लाने से पहले आपको खुद में बदलाव लाने की जरूरत है। आपका तेज तर्रार रवैया अपनों से आपको दूर कर रहा है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो अनजाने में आप किसी अपने का दिल दुखा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आपकी चिंता बढ़ा देगी। इस समय उन्हें बेहतर इलाज के साथ आपकी भी जरूरत है। हो सके तो अपने प्रिय के साथ आज ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 6 January 2020 Monday

What does your Monday, January 6, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion