Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
6 जनवरी राशिफल: पैसों के मामले में ये राशियां रहेंगी आज अनलकी
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। हाथ में आया हुआ धन आसानी से सरक सकता है। बेहतर होगा आप आर्थिक मामलों में समझदारी से अपने फैसलें लें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी ओर आज घरेलू जिम्मेदारियां भी कुछ बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको पेशेवर और निजी जीवन दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है ताकि आप किसी तरह का दबाव महसूस न करें। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर कर करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वेतन में भी वृद्धि संभव है। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई या बहन को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। आपके प्रिय आपको खास होने का एहसास कराएंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी थकान महसूस होगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आप नौकरी करते हैं और आपके पास काम ज्यादा रहेगा और उच्च अधिकारियों का दबाव भी बना रहेगा। आपकी किसी लापरवाही के कारण आपके बॉस का गुस्सा भी भड़क सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आप अपना दिमाग शांत रखें। आपकी जरा सी गलती आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। अगर आप डेरी उत्पादों का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज पैसों से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। परिजनों के साथ आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी रफ्तार कुछ कम रहेगी और समय पर आप अपने काम पूरे कर पाने में असफल रहेंगे। हो सकता है वरिष्ठ अधिकारी इस बात को लेकर आप से कुछ नाखुश रहें। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का मौका न दें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप कोई पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में दिन शुभ है। अचानक धन लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। लंबे समय से चले आ रहे किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलने का योग बन रहा है। आज पुराने मित्रों के साथ कुछ मजेदार समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कुछ लोग आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आप सावधान रहें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। हालांकि जल्द पैसे कमाने के लिए आप गलत निर्णय लेने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में फंस सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी और आपको फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आपके कार्यों की खूब तारीफें होंगी। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने काम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर आप लकड़ी का व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। आज आपको नवीन वस्त्र और आभूषण की प्राप्ती हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन शांति में गुजरेगा। शाम को दोस्तों के साथ मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। सेहत अच्छी रहने से आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में कुछ उथल पुथल रहेगी। ऐसे में आप अपने किसी भी काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि इस समय आपको सोच समझकर ही खर्च करना होगा ताकि आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएं और आपके भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा न आए। आर्थिक लेन देन करने के से बचें। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आपके प्रिय के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। दफ्तर के कार्यों में आज कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप ज्यादा चिंतित न हों क्योंकि आपकी यह परेशानी ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। जल्द ही आपके सभी काम पूरे होंगे। व्यापारियों को जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। जीवनसाथी के स्वभाव में रूखापन रहेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय पर भी ध्यान दें। उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करें या सैर सपाटे के लिए जाएं। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। दफ्तर में अपना काम ध्यान से करें। आपकी वजह से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपकी इस गलती का बुरा नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ सकता है। ऐसे में आप खुद पर काबू रखें, जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लड़ाई झगड़े से दूर रहें अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी और खर्च दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 9:25 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन मे तनाव संभव है। परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि शांति से अपनी बात रखें। वाद विवाद से केवल आपके घर की शांति भंग होगी। आज जीवनसाथी के व्यवहार में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आप से कुछ छिपा रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। अपना कोई भी काम कल के लिए न छोड़ें। व्यवसायिक उलझनें बढ़ सकती हैं। किसी नए व्यवसायिक प्रस्ताव को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। बेहतर होगा आप उचित सलाह लेकर ही अपना अंतिम निर्णय लें। सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। शारीरिक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 18
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आप किसी बिगड़ी हुई बात को आसानी से संभाल लेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन लंबित बिलों का भुगतान करने में आपका अधिक धन खर्च हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो यदि भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे और आपको उनका सहयोग भी मिलेगा। वहीं व्यापारियों को आज मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज छोटी मोटी समस्या हो सकती है। आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रिय की मदद से आज कोई गंभीर घरेलू मुद्दा सुलझ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद फायदा मिल सकता है। पैसों की बात करें तो ज्यादा खर्च करने से बचें क्योंकि फिजूल खर्ची आपका बजट बिगाड़ सकती है। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। किसी कानूनी मामले में अपने वकील से सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। व्यस्त दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











