For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

6 जून राशिफल: इन 4 राशियों की मिलेगा आज मनचाहा परिणाम

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, बताएगा आप का दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते तो आज के दिन आपको संभाल कर रहने की सलाह दी जाती। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपके बीच मनमुटाव हो सकता है जिसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही बॉस का भी सहयोग आपको मिलेगा। आज आप काफी एक्टिव रहेंगे और तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। अच्छे फायदे के लिए आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। कड़े संघर्ष के बाद आप धन कमाने में सफल रहेंगे। निजी जीवन की बात करें तो घरेलू कलह आपका तनाव बढ़ा सकता है। आज परिजनों के बीच आज वाद विवाद होने की संभावना है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। साथ ही आपको अपने गुस्से पर भी काबू रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कानों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा और परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। बड़े भाई की मदद से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो प्रमोशन संग आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों पर कार्यभार कुछ अधिक रहेगा। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो समय-समय पर अपने कार्यों की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देते रहें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सीने में भारीपन, जलन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। बेहतर होगा आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापार करते हैं तो निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। यदि आपको कोई मौका मिलता है तो आप उसका लाभ जरूर उठाएं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के काम में वृद्धि होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज बॉस भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। आपके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए बॉस आपकी तरक्की का फैसला भी कर सकते हैं। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ते रहें। निजी जीवन की बात करें तो अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप दफ्तर की टेंशन घर पर न ही लाएं तो बेहतर होगा। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बना कर चलना होगा। हो सके तो जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। काम की थकान और बढ़ता हुआ मानसिक तनाव आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकते हैं। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड बढ़ सकता है। हालांकि आपको जिम्मेदारियां उठाने से पीछे नहीं हटना चाहिए। आपकी आज की मेहनत आपके लिए तरक्की के नए रास्ते को सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बड़े लोन या कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने आर्थिक फैसले आप सोच समझ कर लें। वहीं दूसरी ओर खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को क्वालिटी बढ़ाने की जरूरत है। इस समय जरा सी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बर्ताव बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय कुछ उदास रहेंगे। सेहत की बात करें तो आज हाथों और पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आपको अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी और खर्चीली रहने वाली है। आज किसी पुराने लम्बे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। रिश्तों में दूरियां कुछ कम हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा और वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे लेकिन देर रात तक आपको जागने से बचने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेनी जरूरी है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे दोपहर 2:40 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपके प्रिय के बर्ताव में रुखापन रहेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से बचे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विधार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपकी शिक्षा में आ रही है कोई बड़ी बाधा दूर हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वालों को अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं सोने चांदी का कारोबार करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। जल्द ही आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। अगर आपको माइग्रेन और लो बीपी की शिकायत है तो आज आपकी समस्या कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की अगर आप व्यापार करते हैं और बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आज के दिन आपके हाथ निराशा लगेगी। इसके अलावा टैक्स से जुड़े मामलों में भी आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं और रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आज आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। आपको बॉस की खरी-खोटी सुननी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप सिंगल है तो आज आपके नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च करने से बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर के भोजन से आपको परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आज आप सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो कोई भी काम आज अधूरा न छोड़ें नहीं तो आने वाले दिनों में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। व्यापारियों को आज काफी भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताने के लिए घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं।यदि कुछ समय से माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार नज़र आएगा। हालांकि आपको आपको अपनी तरफ से भी उनका पूरा ध्यान रखना होगा। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 5:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव संभव है। भाई बहनों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। यदि किसी मुद्दे पर आपके विचार एक न हो तो ऐसे में आपको शांति से अपनी बात रखनी चाहिए। बेवजह की बहसबाजी से कोई फायदा नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर आज का दिन जीवनसाथी के साथ बहुत ही यादगार गुजरेगा। आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। हो सकता है दिन को और खास बनाने के लिए आपके प्रिय आपको कोई बढ़िया सरप्राइज भी दें। दफ्तर में आपका जोश और उत्साह देखकर उच्च अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। आज बॉस भी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। व्यापारियों को ठीक ठाक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 5:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपकी सेहत ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। ज्यादा तनाव लेने से बचें और पर्याप्त आराम करें। पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं है। अचानक खर्चों में हुई वृद्धि आपकी परेशानी बढ़ा देगी खासतौर पर यदि आज आप घर से दूर है तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर चल रहा आपका प्रयास सफल होगा खासतौर पर व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरोपेशा जातक अपने महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करें। बॉस को शिकायत का मौका न दें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। यही वह मौका है जिसका आपको लम्बे समय से इंतजार था। जल्द ही आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी विदेश जाने की इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद शुभ रहेगी। इस यात्रा से आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान होगा और आज आप स्वयं को चिंतामुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

English summary

Daily Horoscope for 6 June 2021 Sunday

What does your Sunday June 6, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, June 5, 2021, 12:25 [IST]
Desktop Bottom Promotion