For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

6 मार्च राशिफल: धनु राशि वालों को होगी आज अच्छे फल की प्राप्ति, ये राशियां भी रहेंगी लकी

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि निजी जीवन में परेशानियां चल रही है तो सबसे पहले आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। दोस्त हो या परिजन आपको सबके साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कामकाज की बात करें तो अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार करना चाहते हैं तो आपको अपनी योजनाओं पर काम शुरू कर देना चाहिए। इसके लिए दिन अनुकूल है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी छोड़ कर अपना व्यापार करना चाहते हैं तो आपको अपना फैसला सोच समझ कर लेने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो अनावश्यक क्रोध आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है। मानसिक शांति के लिए आप पूजा-पाठ पर अधिक ध्यान दें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज का बोझ बढ़ सकता है जो आपकी मानसिक तनाव की वजह बनेगा। सेहत में गड़बड़ी के कारण आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहेगा। आज किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा और आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा क्या कामकाज को अलग रखकर आराम पर ध्यान दें। इस तरह तनाव में रहकर काम करने से आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपकी उलझनों को सुलझाने में आपके प्रिय की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप बचत पर ध्यान देंगे तो धीरे-धीरे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। आपको समझना होगा कि काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। यदि किसी मित्र से आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। हाल ही में अगर आपने उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो अगर आप मीडिया से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपकी मेहनत का अच्छा फल जल्द ही आपको मिल सकता है। वहीं व्यापारियों का आज कुछ खास फायदा नहीं होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। आपका बढ़ता हुआ मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट की वजह बन सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। दफ्तर में छोटे-छोटे कार्यो को भी गंभीरता से और ध्यानपूर्वक करने करें। आज आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। अगर आप तरक्की चाहते हैं तो काम के प्रति लापरवाही न बरतें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। हो सके तो आज आप माता पिता के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज बिना सोचे समझे अपना कोई भी फैसला न लें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। निजी जीवन में कलह हो सकता है। अपने बड़ों के साथ बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपका गलत बर्ताव आपको अपनों से दूर कर सकता है। दफ्तर में यदि किसी कार्य कोई अड़चन आ रही है तो आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करनी चाहिए। हो सकता है आपकी परेशानी का हल मिल जाए। कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको बड़ा लाभ हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना कसरत करनी चाहिए। इसके अलावा आपको अपने खाने-पीने की आदतों में भी बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आर्थिक रूप से आप किसी करीबी मित्र की मदद कर सकते हैं। दफ्तर में स्थितियां सामान्य रहेगी। आप मन लगाकर अपना काम पूरा करेंगे। साथ ही आपको उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो आपके पिता की सलाह से कारोबार में अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर आपको इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है कि कोई भी महत्वपूर्ण व्यवयसायिक निर्णय लेने से पहले अपने पिता की राय आप जरूर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। अतीत से जुड़ी कुछ खूबसूरत यादें आज एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। स्वास्थ्य की बात करें तो कमजोर इम्युनिटी वाले जातकों को अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

प्यार मोहब्बत के मामले में तुला राशि वालों के आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही आपकी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। अगर आज आप अपने दोस्त को प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं तो इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको सकारात्मक जवाब मिले। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। ग्रहों की स्थितियां इस बात की ओर इशारा कर रही है कि आज आपका गुस्सा आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती है। आप बस अपनी ओर से मेहनत करते रहें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 5:45 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपके गुरुजनों की मदद से आपकी परेशानी दूर होगी। आप काफी सकारात्मक रहेंगे और मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। दफ्तर में आप काफी एक्टिव रहेंगे और तेजी से अपने सभी काम पूरी करेंगे। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल भी बेहतर होगा और काम करने का आपको एक अलग ही आनंद महसूस होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि आज आप कोई नई डील पक्की करने वाले हैं तो कोई कागजी अड़चन आ सकती है जिसके कारण आपका काम रुक सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में संभल कर रहें। अगर आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी हो या व्यापार आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके किसी पुराने संपर्क का अच्छा फायदा आपको मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप अविवाहित है तो आज आपके लिं विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है और जल्द ही आप सात फेरे लेंगे। पैसों से जुड़े फैसले अगर आप स्वयं ही लेंगे तो अच्छा होगा। इस समय आपको आर्थिक मामलों में छोटी सी भी लापरवाही नही करनी चाहिए। माता पिता के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 40

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से शाम 5 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सोचे विचारे कार्य समय पर और योजना अनुसार पूरे होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। इसके अलावा लंबे समय बाद आज आपको खुद के लिए भी वक्त मिलेगा। अगर आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको अपनी तलाश शुरू कर देनी चाहिए। मुमकिन है जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिले। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। आपके पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा लेकिन आपको इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके कारोबार पर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। दफ्तर के कार्यों को ध्यानपूर्वक करें। बेहतर होगा आज आप छोटी सी भी गलती न करें। अगर आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप सोना चांदी का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। हालांकि अगर आप शांति से अपना पक्ष रखेंगे तो आपके पिता आपकी बात को जरूर समझेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:50 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। मन प्रसन्न रहेगा और आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दफ्तर में आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए आपके पास आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपके हाथ कोई बड़ा मुनाफा लग सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर की सजावट में बदलाव करने के लिए आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बनाकर चलने की कोशिश करें। आपको अपने जीवनसाथी को समझने की का प्रयास करना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर आपकी अनबन आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 6 march 2021 Saturday

What does your Saturday Febuary 6, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, March 5, 2021, 15:26 [IST]
Desktop Bottom Promotion