6 मई राशिफल: इन राशियों की चमक उठेगी आज किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों के जवाब।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। बॉस के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आप स्वयं को मुसीबत में डाल सकते हैं। निजी जीवन की कोई समस्या जिसे लेकर आप काफी समय से परेशान थे आज उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। इससे आप काफी संतुष्ट रहेंगे। अपने बड़ों से मिली कोई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अपनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति आज ठीक रहेगी लेकिन कोई बड़ा खर्चा करने से आज आपको बचना होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन के कुछ ठीक नहीं है। आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको थकान ज्यादा रहेगी। आप आराम पर भी ध्यान दें, नहीं तो आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आज आपने अपनी सेहत के साथ लापरवाही की तो भविष्य में आपको काफी पछताना पड़ सकता है। इस समय आपको शराब, सिगरेट आदि जैसी चीजों से बचना होगा। वाहन का प्रयोग करते समय शराब से दूर रहें। यदि आप अपने वरिष्ठों से वेतन वृद्धि को लेकर आज कोई मांग रखते हैं तो इस बात की संभावना है कि आपके हाथ निराशा लगेगी। ऐसे में आप अपना दिमाग शांत रखें और कुछ समय के लिए प्रतीक्षा करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो कुछ फायदा आपको मिल सकता है। हालांकि आज मेहनत और भागदौड़ भी अधिक रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन मे कुछ समस्याएं आ सकती हैं। घर मे वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का आज समाधान हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने साझेदार पर अपना कोई भी फैसला थोपने से बचना होगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सारे काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आप महसूस करेंगे कि ये रिश्ता जीवनभर साथ रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका लगाव बढ़ेगा। आज आप दोनों कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। आपका यह फैसला आपकी संतान से जुड़ा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा धीमा रहेगा। आपको सुस्ती और आलसपन महसूस हो सकता है लेकिन आपको अपने समय की कीमत को समझना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। परिजनों के साथ प्यार और लगाव बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आज आप ईश्वर की भक्ति में लीन रहेंगे। आपका ज्यादा ध्यान पूजा पाठ में रहेगा। आज पैसों से जुड़ी चिंता खत्म होगी। आपके किसी जरूरी काम के लिए पैसों का जुगाड़ होने की संभावना है। अगर आप कठिन परिश्रम करेंगे तो आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आप अपने गृहस्थ जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरत पड़ने पर वे आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। काफी दिनों बाद आज आपकी मुलाकात कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 5:05 से दोपहर 3:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप किसी दुविधा में रहेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं, ऐसे में आपको अपने किसी करीबी से बातचीत करनी चाहिए। आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। कामकाज को लेकर यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो बेहतर होगा आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। इस समय किसी भी तरह का बदलाव ठीक नहीं होगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। घर का माहौल बढ़िया रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी तकरार हो सकती है लेकिन आपके बीच का प्रेम कम नहीं होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो परिजनों से अपने इस रिश्ते के बारे में बात करने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक तौर पर आपका दिन बेहतर साबित होगा। जेब में पैसे होंगे जिससे आज आप चिंता मुक्त रहेंगे। अगर आप लोन पर घर या कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आवेदन करने के लिए समय अनुकूल है। आपको सफलता मिलने का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको बोनस मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत को काफी सराहना मिलेगी और बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई नया आर्डर मिल सकता है। हालांकि आपको समय का खास ध्यान रखना होगा अन्यथा बाजार में आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह अपने पार्टनर पर शक करने से बचें। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर कहें। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ देंगे जिससे आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने पर आपकी समस्या और गहरी हो सकती है। आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण आज जीवनसाथी के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। अगर आप बिना सोचे समझे अपने शब्दों का प्रयोग करेंगे तो अपने वैवाहिक जीवन की शांति स्वयं भंग कर लेंगे। यदि आपके माता पिता आपको कोई सलाह देते हैं तो उसे नजरअंदाज करने की जगह आपको उस पर गौर करना चाहिए। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने काम पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों की आलोचना करने या उनके मामले में दखल देने से आपकी छवि और काम दोनों प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज गड़बड़ रहेगा। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप काफी समय कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकती है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको संभलकर रहने की जरूरत हैं। बेवजह की बातों को लेकर अपने सहकर्मियों से उलझने से बचें। यदि आपसे गलती हुई है तो बहस करने की जगह खुले दिल से अपनी गलती को स्वीकार करें। अहंकार और जोश में आकर कोई ऐसा काम ना करें जिससे आपको भविष्य में पछताना पड़े। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन और प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें और आराम करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कोई एलर्जी हो सकती है। बेहतर होगा आप साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें। आज आपको यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो अगर आज आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो संभलकर करें, धोखा हो सकता है। व्यापारियों को सावधानी से अपने काम करने की सलाह दी जाती है। यदि आप नए लोगों के साथ कारोबार करने वाले हैं तो जांच पड़ताल करने के बाद ही कोई भी फैसला लें। पारिवारिक जीवन में आज अशांति रहेगी। परिजनों के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। घरवाले आपके किसी फैसले से सहमत नहीं रहेंगे। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आप सिंगल हैं तो आज आपके पार्टनर की तलाश खत्म हो सकती है। यदि आपके रोमांटिक लाइफ की शुरुआत हो चुकी है तो अपने पार्टनर को कोई खूबसूरत सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। शादीशुदा जातक आज शांत भरे दिन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आपका मन काफी संतुष्ट रहेगा। माता पिता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज किसी छोटे से काम के बनने से आपको अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों को कुछ राहत मिल सकती है। लम्बे समय से कागजी कार्यवाई के कारण आपका कोई काम रुका हुआ था तो आज यह बाधा दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। आज आप अपने पड़ोसियों से किसी तरह की बहसबाजी करने से बचें अन्यथा मामला तूल पकड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में आप लंबे समय तक के लिए फंस सकते हैं। आपका उग्र स्वभाव आज जीवनसाथी के साथ भी आपके झगड़े का कारण बनेगा। बेहतर होगा आज आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर के काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। मानसिक तनाव की वजह से आपका काम भी प्रभावित होगा। आज आपके अधूरे कार्यों को लेकर वरिष्ठ नाराज रह सकते हैं। पैसों की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। खर्चों में वृद्धि होने से आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। ऐसे में सब कुछ संभालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक भूखे न रहें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने का संकेत मिल रहा है। यह बदलाव आपके जीवन को एक नई दिशा देगा। इस समय आपको अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ प्यार और आपसी मेलजोल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप दोनों एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज में आपका मन लगेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज काफी संघर्ष के बाद आपको धन की प्राप्ति होगी। सेहत का मामला नरम गरम रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

Story first published: Wednesday, May 6, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion