Latest Updates
-
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश
6 मई राशिफल: मकर राशि वाले न करें आज ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसे के मामले में आपको बहुत ही सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं अन्यथा आप पर बड़ा संकट आ सकता है। इसके अलावा कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। हो सकता है आपके बॉस का मूड कुछ ठीक न रहे। ऐसे में आप काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। उधार लेन-देन करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़ों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में काम का बहुत कुछ बोझ सकता है, लेकिन आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आप शांत रह कर अपने सभी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। छोटे व्यापारियों को निराशा हो सकती है। व्यापार में गिरावट संभव है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो बड़े भाई के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लें। झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक मात्रा में पानी पीए और साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहें। इसके अलावा आप समय पर भोजन करने की भी आदत डालें। पैसों के मामले में दिल खर्चीला रहेगा, लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। हालांकि इस समय आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कोई नई डील पक्की होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि कुछ समय से आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आपको उलझे हुए मसलों को सुलझाने की जरूरत है। बेहतर होगा आप मामले को गंभीरता से लें अन्यथा कहीं देर न हो जाए। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपने व्यवहार ठीक रखें। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने की संभावना है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी की सलाह से आज आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने की जरूरत है। साथ ही अपने खान पान का भी विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। हो सकता है आज आप अपनों के लिए उनके मनपसंद तोहफे भी खरीदें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। व्यापारियों को आज कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई बनता हुआ काम बिगड़ने के आसार हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का अंत होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी पदोन्नति हो सकती है या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक आपको जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। ऐसे में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपको एकजुट होकर काम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। इसके अलावा पैसों के मामले में आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा करने से भी आपको बचना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी इस समस्या का समाधान होगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते तो दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आपकी छवि भी खराब हो सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपको राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है खासतौर पर किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक से उसकी जांच पड़ताल कर लें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपनी मेहनत और बुद्धि के बल पर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को काफी मजबूती मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सके तो अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई को लेकर आपकी चिंता कुछ गहरी हो सकती है। हालांकि आपको अनावश्यक तनाव लेने से बचना होगा। बेहतर होगा आप सारी चिंताएं भूल कर अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। नकारात्मक चीजों पर आपका धन खर्च हो सकता है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण और कठिन कार्य समय पर पूरा होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। लकड़ी के कारोबारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की होने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों को लोन या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में ज्यादा जल्दबाजी न करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आपको मन लगाकर और मेहनत से काम करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपने बजट अनुसार खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। निजी जीवन की बात करें तो यदि कुछ समय से पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको लापरवाही से बचने की जरूरत है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो भागदौड़ के कारण थकान और तनाव बढ़ सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें अन्यथा आपको चोट लग सकती है। इसके अलावा वाहन चलाते समय भी आप किसी तरह की जल्दबाजी न करें। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। इसके अलावा प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में भी आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। बेहतर होगा आप इसी तरह मेहनत से काम करते रहें। खाने पीने की जातक खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों को स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज परिवार के साथ बहुत ही मजेदार समय आप बिता सकते हैं। हो सकता हैं आप घूमने फिरने की योजना भी बनाएं। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। छोटी सी बात पर आपका झगड़ा हो सकता है। दफ्तर में ज्यादा इधर उधर की बातें और गप्पेबाजी से दूर रहें बल्कि अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा हैं। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। सफर के लिए दिन अच्छा नहीं हैं विशेष रूप लम्बे सफर पर जाने से बचें। इससे आप थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक



Click it and Unblock the Notifications











