6 नवंबर राशिफल: मकर राशि वालों का दिन रहेगा शुभ, इन 2 राशियों को भी मिलेगी आज खुशखबरी

मेष राशि से लेकर मीन राशि वाले तक जाने अपने दिन का हाल दैनिक राशिफल के माध्यम से।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। यदि आज आप अपने रिश्ते का खुलासा अपने परिजनों के सामने करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके हाथ निराशा लग सकती है। बेहतर होगा आप कुछ समय प्रतीक्षा करें। अभी कोई भी कदम उठाने के लिए समय अनुकूल नहीं है। पैसों की बात करें तो आज आपको काफी संभलकर रहना होगा। आपको पैसा कमाने का मौका मिल सकता है लेकिन आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। आप लेन देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। घर में आज शांति का वातावरण रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आपकी छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। यदि आज आप उनके साथ समय नहीं बिताएंगे तो उनका पारा और भी चढ़ सकता है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय उनके लिए जरूर निकालें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। यात्रा करने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि हाल ही में आपने किसी नई जगह पर इंटरव्यू दिया था तो आज उसका सकारात्मक जवाब आपको मिल सकता है। आपकी नौकरी पक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन बढ़िया साबित होगा। आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है जिससे आने वाले समय में आपका बड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज आप कोई जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि जो भी करें बहुत ही सोच समझकर करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यदि घर में कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान हो सकता है। काफी समय के बाद आज आपके घर का वातावरण कुछ बदला हुआ और शांत रहेगा। इस समय आपको अपने निजी मुद्दों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपकी माता से जुड़ी किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे। मानसिक तनाव आपके काम को भी प्रभावित कर सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी आपके काम से नाखुश रहेंगे। आपके अधूरे कार्यों को लेकर भी वे आपसे नाराज रह सकते हैं। इस समय काम के प्रति किसी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना होगा अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला सुलझने से आपका रुका हुआ काम जल्द ही दोबारा शुरू हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। मुमकिन है आज आप कोई बड़ा वित्तीय लेन देन करें। रोमांटिक लाइफ में आज कोई सकारात्मक बात हो सकती है जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने का जमकर आनंद लेंगे। आपके कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में आपके वरिष्ठ आपकी मेहनत देखकर काफी प्रभावित होंगे। अगर आप ऐसे ही परिश्रम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। आज आप कोई बड़ी सौदेबाजी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आपको सभी का प्यार और साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज कुछ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। पिछले कुछ समय से आप दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है जिससे आपके बीच दूरियां भी आ गई हैं। अपने रिश्ते को फिर से मजबूत बनाने के लिए आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो अपने कौशल और प्रतिभा से अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। आपके काम से खुश होकर आज आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया जा सकता है। आप बस मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करते रहें। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आज अचानक कोई समस्या उभर सकती है। आप मामले को शीघ्र ही निपटा लेंगे जिससे घर के माहौल में काफी हद तक सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने और अपनी पुरानी यादों को ताजा करने के लिए आप किसी खूबसूरत स्थान पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दूसरों के मामले में दखलंदाजी करने से बचें। अपने कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। बिना सोचे समझे किसी के भी मामले में बोलने से पहले दो बार सोच लें अन्यथा आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। वरिष्ठों के साथ साथ आपको सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है। आपके काम में कोई बड़ी बाधा आ सकती है जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। आज जोखिम भरे फैसले लेने से आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है जिससे माहौल काफी गर्म रहेगा। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। क्रोध में आकर कोई भी गैरजिम्मेदाराना हरकत ना करें जिससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ जाए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में किसी तरह की लापरवाही ना करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 5:20 से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आपके लिए आ सकता है। मुमकिन है आपकी चट मंगनी और पट ब्याह भी हो जाए। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिजनों के साथ आज आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। आज माता पिता के साथ आप कोई महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आज कोई बड़ा खर्चा नहीं होगा और आप कुछ बचत भी कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। यदि आज आपके काम में किसी तरह की बाधा आती है तो आपके वरिष्ठ आपकी मदद करेंगे। उनका सहयोग मिलने से आपको काफी प्रसन्नता होगी। व्यापार करने वाले जातकों को आज छोटा मोटा मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज काम का बोझ कुछ हल्का रहने से आपको स्वयं के लिए भी कुछ अतिरिक्त समय मिल पाएगा। आज आप परिवार के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। वैसे भी काफी समय से आपने परिजनों के साथ अच्छा समय नहीं बिताया है। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा जिससे आपको काफी राहत महसूस होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। उनकी बातों में रूखापन रहेगा। यदि आप उनकी नाराजगी की वजह नहीं समझ पा रहे हैं तो बेहतर होगा आप उनसे इस विषय में बात करें। खामोश रहने से आप दोनों के बीच की गलतफहमी और बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आज अचानक पुराना कोई कर्ज चुकाने का आप पर दबाव बन सकता है। शाम को कहीं दूर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक मुद्दे आज दिमाग पर छाए रहेंगे। घर परिवार से जुड़ी बातों को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। परिजनों के बीच आपसी तालमेल की कमी देखकर आपका तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा जो आपका मनोबल गिरने नहीं देगा। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में आपके बॉस का मूड कुछ ज्यादा ही गर्म रहेगा। बेहतर होगा आज आप मन लगाकर और ध्यान से अपना काम करें ताकि उन्हें किसी तरह की कोई शिकायत ना हो। आर्थिक स्थिति में आज कुछ सुधार आ सकता है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति में मजबूती चाहते हैं तो आपको अपनी योजना के अनुसार ही चलना होगा। रोमांटिक लाइफ में अचानक कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। आपके पार्टनर के साथ छोटी मोटी नोक झोंक बड़े झगड़े में बदल सकती है। आपकी भलाई इसी में है कि आप अपना व्यवहार संतुलित रखें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज दफ्तर में आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा कर पाएंगे। आप अपने काम से भी काफी संतुष्ट रहेंगे। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज अपने नए काम के सिलसिले में आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा शुभ रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च करने के मूड में रहेंगे। आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सुलझने से आपकी बड़ी चिंता भी दूर होगी। जल्द ही आपको बड़ा लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी, आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। खराब स्वास्थ्य के कारण आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक जाएगा जिससे आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। इस समय आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है। आज संतान पक्ष से भी कुछ कष्ट संभव है। उनका जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें। दफ्तर में सहकर्मियों से ज्यादा हंसी मजाक और इधर उधर की बातें करने से बचें। मुमकिन है आज आपके वरिष्ठों की नजर आप पर बनी हो। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज साझेदार के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप बात को ज्यादा आगे बढ़ने ना दें, इससे नुकसान आपका ही होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए सुकून से भरा रहेगा। मन शांत और संतुष्ट रहेगा। आज आप मित्रों और परिजनों के साथ काफी अच्छा दिन गुजारेंगे। पैसों की बात करें तो आज धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति को बेचना चाह रहे हैं तो आज कोई अच्छा खरीदार आपसे संपर्क कर सकता है। मुमकिन है जल्दी ही यह सौदा पक्का हो जाए। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आज वे आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार और आपसी मेलजोल बढ़ेगा। अपने प्रिय को कोई तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ तनाव से दूर एक प्यार भरा दिन बिताएंगे। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका आपको मिल सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Story first published: Wednesday, November 6, 2019, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion