6 नवंबर राशिफल: जानें आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

आज किन राशियों का दिन रहेगा शुभ और किसका अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे और पूरी ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे। आपका तनाव कम होगा और मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे। लंबे समय बाद आज परिवार, दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। पैसों की बात करें तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खर्चों में हुई वृद्धि के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। त्योहार के इस मौसम में आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप उधार लेने से भी बचें। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 41

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज दिन की शुरुआत पूजा पाठ से करें, आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करें या फिर किसी गरीब को दान करें। आपको ईश्वर का आशीर्वाद मिलेगा। यदि कुछ दिनों से किसी बात को लेकर आप चिंतित चल रहे हैं तो आज आपकी परेशानी दूर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के जीवन में आज कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी उम्मीद के अनुसार मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा है तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आप शांत भरे दिन का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कम परिश्रम में ही अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप मेडिकल फील्ड से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इससे आपके कारोबार को एक नई दिशा मिलेगी और जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल आज कुछ अशांत रहेगा। पिता के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप उनके किसी बात से सहमत नहीं हैं तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। काम के साथ-साथ आपको आराम पर भी ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। आपके बिगड़े बोल आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ कहासुनी से बचना होगा अन्यथा आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काफी भागदौड़ के बाद आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी हालांकि आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपसी समझ बेहतर होगी और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। बच्चों को प्रसन्न रखने का प्रयास करें। आपको उनका मार्गदर्शन करने की भी जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आज खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अपना छोटा सा काम भी ध्यानपूर्वक करें। बॉस आपके कार्यों की जांच कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काफी थकान भी रहेगी लेकिन अंत में इससे आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि भाई या बहन के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आपके बीच की कड़वाहट आज कुछ कम हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार ठीक रखें और प्यार से सभी के साथ पेश आएं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य में अकारण गिरावट आने की संभावना है जिससे आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप फौरन डॉक्टर से सलाह लें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना है। दफ्तर में आपको अपने ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको अपना फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेना होगा। आपके मार्ग में आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज उनके साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:35 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि कई प्रयासों के बाद भी आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है तो निराश और हताश होने की जगह आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। इस समय आपको हिम्मत और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। जल्द ही आपकी समस्याओं का समाधान होगा। दफ्तर में आपको सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपके पास कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे जिन्हें आपको समय पर निपटाना होगा। ऐसे में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार में अगर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे। इसके अलावा अपने नेटवर्क पर भी आप ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आपको उनके साथ पर्याप्त समय बिताने का भी अवसर मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज पैसों की तंगी के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। हाथ में आया हुआ कोई बड़ा ऑर्डर आसानी से निकल सकता है। कारोबार में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उचित समय आने पर आपको सही मौका और अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। जीवनसाथी के बिगड़े हुए बोल आपके बीच कड़वाहट बढ़ा सकते हैं। वे आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं जिसे पूरा करने में अभी आप सक्षम नहीं होंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी का परिचय देना होगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको थकान, सिरदर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। अधिक तनाव और क्रोध से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही है आपकी मेहनत आज सफल हो सकती है और आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आपका काम फैशन से जुड़ा है तो आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। व्यापार में लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज का दिन परिजनों के साथ हंसी-खुशी में गुजरेगा घर के छोटे सदस्यों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। किसी भी परिस्थिति में आप झूठ का सहारा न लें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी तंदुरुस्त और ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। इस समय आपके प्रिय को उचित देखभाल और आपके साथ की जरूरत है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। यदि आप इस मौके का लाभ उठाते हैं तो आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। अगर आपका व्यापार सोने चांदी से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार मुनाफा हो सकता है। दोस्तों के बीच हंसी मजाक में कही हुई बातों को दिल पर न लें अन्यथा आज छोटी सी बात पर बड़ा बवाल हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। बदलते हुए मौसम की वजह से आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:35 से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपके पास कुछ खास करने को नहीं रहेगा। हो सकता है आप सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहें। ध्यान रहे इस प्लेटफार्म का आप सही उपयोग करें। ऐसी कोई पोस्ट न डालें और न ही शेयर करें जो किसी विवाद का कारण बन जाए। इससे आप खुद के लिए मुश्किलें खड़ी कर लेंगे। वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप प्यार और शांति से काम लेंगे तो बिगड़ी बात संभल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सेहत की बात करें तो आपको किसी भी तरह का इन्फेक्शन हो सकता है। अपना ख्याल रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 10:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आप सारी कड़वाहट दूर करने की कोशिश करेंगे। पैसों की बात करें तो यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज उसकी प्राप्ति हो सकती है। अपनों के लिए आप कुछ तोहफे भी खरीद सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपने बॉस के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। यदि आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो अपने बॉस के साथ फोन या इंटरनेट के माध्यम से लगातार संपर्क में रहें। सेहत की बात करें तो आज दांतों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप साफ सफाई का ध्यान रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

Story first published: Friday, November 6, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion