Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
6 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी आज ईश्वर की कृपा, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
क्या आज आपके प्रयास रंग लाएंगे और मिलेगी आपको सफलता या फिर आपके रास्ते में आएगी बाधाएं? यह सब जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
जीवनसाथी से मनमुटाव आपको उदास कर सकती है। मुमकिन है किसी बात पर आप दोनों के बीच बहस हो जाए। अपने रिश्ते में कड़वाहट लाने से बेहतर है आप चुप्पी साध लें। घर के लोग आपके लापरवाह स्वभाव की आलोचना करेंगे। आपको अपने अंदर थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। आपको अपने परिजनों की भावनाओं का भी ख्याल रखना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर आपको मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। आय में वृद्धि संभव है लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी जिससे आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में आज आप बहुत ही धीमे रहेंगे। अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए आपको हर रोज अपने दिन की शुरुआत हल्के फुल्के व्यायाम से करनी चाहिए। आपको डॉक्टर से भी उचित सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन आज आपको निवेश से बचना होगा क्योंकि आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में किसी भी तरह की गप्पेबाजी से दूर रहना होगा। बेवजह की बातों पर समय व्यर्थ ना करें बल्कि अपने कीमती समय का सदुपयोग करना सीखें ताकि आप समय पर अपने काम पूरे कर सकें। व्यापारियों को आज खास फायदा नहीं मिलेगा। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव आ सकता है। आज आपके माता पिता अपने लापरवाह रवैये की आलोचना कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी आपकी कहासुनी हो सकती है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपकी पढ़ाई में बाधा आ सकती है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन होने से आज आप काफी उदास रहेंगे। ज्यादा तनाव के कारण आप अपनी मानसिक शांति भी सकते हैं। बेहतर होगा कि गुस्से पर काबू रखें ताकि बात ज्यादा आगे ना बढ़े। आप दोनों के बीच किसी तीसरे को दखलंदाजी ना करने दें। कामकाज के प्रति आपकी लापरवाही को देखकर आपके बॉस का मूड आज कुछ खराब हो सकता है। आपको अपने निजी जीवन और कामकाज में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है ताकि आप काम के साथ साथ परिवार को भी पर्याप्त समय दे पाएं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। लंबे समय से अगर आपके मन में कोई इच्छा है तो आज वो पूरी हो सकती है। पैसों की बात करें तो दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। दूसरों के कहने पर अपने पैसे ना उड़ाएं। आज आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7:30 से दोपहर 12:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। आपकी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के लिए कार्यस्थल पर आपको सम्मानित किया जा सकता है। आप पदोन्नति की उम्मीद भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक आज फायदे का सौदा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी लेकिन जोखिम वाले क्षेत्रों में निवेश ना करें तो आपके लिए बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज माता की मदद से आपके महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ दिन काफी रोमांटिक गुजरेगा। आज बच्चे आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकते हैं जिससे निपटने के लिए आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी छोटी मोटी दिक्कत आ सकती है। आप थोड़ा आराम करेंगे तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए काफी रोमांटिक रहेगा। आज अपनी डेट को स्पेशल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे रहेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। अगर आपकी गृहस्थ जीवन की गाड़ी थोड़ी डगमगा रही थी तो आज के दिन परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। बात आपके कामकाज की करें तो नौकरीपेशा और व्यापारियों दोनों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आप किसी नई परियोजना में निवेश करना चाहते हैं या अपना व्यापार और आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और आप निवेश भी कर सकते हैं। सेहत आज बिल्कुल ठीक रहेगी। किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के काम से उच्च अधिकारी कुछ खास प्रसन्न नहीं रहेंगे। हो सकता है आपको कोई ऐसा काम सौंपा जाए जिसे पूरा करने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़े। व्यापार से जुड़े लोगों को छोटा मोटा नुकसान हो सकता है। अगर बात आपके निजी जीवन की करें तो आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। आपकी छोटी सी चूक आप पर बहुत भारी पड़ सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। आज आप कुछ आलस महसूस करेंगे जिससे घरेलू जिम्मेदारियों पर आप खास ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपके माता पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आर्थिक लेन देन के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 39
शुभ समय: दोपहर 12:40 से 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक कोई बड़ा वित्तीय मुनाफा मिलने की संभावना है। आपके द्वारा किये हुए पुराने किसी निवेश से आपको उम्मीद से दोगुना फायदा मिल सकता है। आपके पिता द्वारा पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करने के बाद आपको भी आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ आज आप एक अच्छा और रोमांटिक दिन बिताएंगे। माता की स्वास्थ्य में सुधार होने से आपकी बहुत बड़ी चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका काम बिना किसी रूकावट के पूरा होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी यह यात्रा शुभ फलदायी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आपका दिन और भी खुशनुमा बन जाएगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज किया हुआ निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज आप परिवार के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। आपको इसकी जरूरत भी है ताकि आपका तनाव कुछ कम हो। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी लेकिन आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और इसमें आपके प्रिय अपना पूरा सहयोग देंगे। प्रेमियों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 6:15 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस करेंगे और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहेगा। मन में कई तरह की चिंताएं रहेगी और नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीकठाक रहेगा। बेवजह की खरीदारी करके अपना धन बर्बाद ना करें। अपने भविष्य के लिए आपको बचत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और वे आपकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। प्रेमी जोड़ों का दिन बेहतर रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ अनबन खत्म हो सकती है। आप दोनों के बीच का प्रेम एक बार फिर लौट आएगा। कार्यक्षेत्र में आज परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आप पर ज्यादा दबाव रहे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप किसी नई परियोजना या नए क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं जो काफी फायदेमंद साबित होगा। आज आप अपने किसी करीबी की भी वित्तीय रूप से सहायता कर सकते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिवार के लिए भी निकालें। उन पर ध्यान देना भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। छोटे भाई बहनों के साथ चल रहे आपके मतभेद समाप्त हो सकते हैं। साथ ही उनके साथ आपके रिश्ते में कुछ सुधार संभव है। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। आप दोनों के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको अपनी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा और आप स्वयं को पहले से ज्यादा बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी का आपके प्रति बदला हुआ बर्ताव आपकी प्रसन्नता और बढ़ा देगा और आपको सुकून भरा एहसास होगा। माता पिता का सहयोग मिलेगा और वे आपको आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे। पैसों की बात करें तो अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए आज आप नए ढंग से विचार कर सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में लगातार चल रहे आपके प्रयासों का फल आपको बहुत जल्द मिलेगा। आप इसी तरह जोश और उत्साह से मेहनत करते रहें। आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 42
शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 1:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रह सकता है। परिजनों के साथ मतभेद होने के कारण आप उदास रहेंगे। आज जो भी बोलें बहुत ही सोच समझकर, नहीं तो आपके गलत शब्द घर में चल रहे कलह को और बढ़ा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपकी रफ़्तार ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। हो सकता है मानसिक परेशानियां काम पर भी हावी हो जाए। बेहतर होगा अपना दिमाग शांत और ठंडा रखें। आर्थिक मोर्चे पर कुछ बड़ी समस्याएं आ सकती है। पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम बीच में अटक सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी खटपट हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें नहीं तो लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











