For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

6 अक्टूबर राशिफल: कर्क और मीन राशि वाले न करें आज ये गलती

|

क्या है आज आपके भाग्य में, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको अपने विचार खुलकर व्यक्त करने की जरूरत है। गलत को गलत कहने में आप ज्यादा संकोच न करें। कामकाज के मोर्चे पर अगर आपको अच्छी सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर आप अपने बड़ों की सलाह अनुसार चलेंगे तो इसमें आपका ही फायदा होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको भावनात्मक समर्थन मिलेगा और आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

किसी उलझे हुए मामले के सुलझने की आज प्रबल सभांवना है। यदि घर में कोई विवाद चल रहा है तो आज उसका अंत हो सकता है। माता पिता का स्नेह आपको मिलेगा। इसके अलावा घर के अन्य सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कुछ नयी रणनीतियां बनाने की जरूरत है। इसके अलावा अपने बॉस या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की छोटी सी छोटी बात को नजरअंदाज करने की गलती न करें। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अगर आप सोने चांदी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से भी आप बेहद फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

आज का राशिफल 06 Oct 2020 Dainik Rashifal| Aaj Ka Rashifal | Today's Horoscope | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको बेहद संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें। हो सकता है आपकी मेहनत का श्रेय आज कोई और ले जाने का प्रयास करे। अगर आप मार्केटिंग से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। लोहे के व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। हालांकि इस समय पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। परिवार के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ पुरानी यादें आज तरोताजा हो जाएंगी और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आलास्य करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप तेजी से और सही समय पर अपने काम पूरे करते हैं तो आपके बॉस आपकी मेहनत पर जरूर गौर करेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आप कुछ नए क्लाइंट्स के साथ जुड़ सकते हैं और इसका अच्छा फायदा आने वाले दिनों में आपको जरूर मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आज किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। व्यवसायिक मामलों में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की जरूरत है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। खर्चे कम होंगे और आज आप बचत भी कर पाएंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मौके पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपने नई नौकरी के लिए आवेदन दिया हुआ है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप बैंक सेक्टर से जुड़े हैं तो आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अगर आपका काम ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो आज आपको वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़े कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में आज कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप अपने प्रिय पर अधिक ध्यान दें। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप काफी परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन काफी प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। किसी घरेलू कार्य में काफी व्यस्त रहेंगे। माता-पिता को आपसे कोई शिकायत नहीं रहेगी। कामकाज की बात करें तो आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारी आज आपसे बहुत खुश रहेंगे। उनकी कृपा दृष्टि से आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप खाद्य पदार्थों या कीटनाशक से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इसके अलावा जिस आर्थिक मुनाफे की प्राप्ति की आपको उम्मीद थी उसके न मिलने से आप काफी निराश होंगे। घरेलू कलह बढ़ने की संभावना है। ज्यादा तनाव के कारण जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप अपने प्रिय का पूरा ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को मन लगाकर और ध्यान पूर्वक अपना काम करने की जरूरत है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। अगर आप लापरवाही करते हैं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी संघर्षपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक कोई बड़ी समस्या आपके सामने खड़ी हो सकती है। अगर आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो आपको घाटा हो सकता है। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स आप संभाल कर रखें। यदि आज वे मिसप्लेस होते हैं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खर्चे कर सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ आपको शांति से पेश आने की जरूरत है। बेवजह का गुस्सा अपने परिजनों पर निकालने से बचें। इससे आपके संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है। जीवनसाथी का रहस्यमयी बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो आज आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और अधिक से अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे उसका उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। इसके अलावा आप अपने अव्यवस्थित दिनचर्या को व्यवस्थित करने का प्रयास करें। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। कामकाज की बात करें तो अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं और मनचाहे ट्रांसफर की उम्मीद कर रहे हैं तो आपकी इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। पैसों को लेकर आज पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपका सौम्य व्यवहार आज आपके किसी बिगड़े हुए कार्य को बनाने में आपकी मदद करेगा। आपके आसपास के लोग आपकी सकारात्मकता से काफी प्रभावित होंगे। कामकाज की बात करें तो व्यवसायिक मामलों में आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको अपने ही लिए हुए फैसलों पर पछताना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। सहकर्मियों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

भौतिक सुख सुविधाओं के प्रति आपका मोह बढ़ सकता है। आज आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इस समय आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। हाथ खोलकर खर्च करना, आने वाले दिनों में आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने बॉस की बातों को गंभीरता से लें। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आपके पिता कुछ दिनों से परेशान चल रहे हैं तो आज उनकी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी तंदुरुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज की बात करें तो आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो काफी कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। मुमकिन है वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई कमियां निकालें। बेहतर होगा आप अपना हर काम ध्यानपूर्वक करें। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपको स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। छोटी सी भी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अगर घर में तनाव चल रहा है तो आज आप अपनी ओर से मामले को निपटाने की पूरी कोशिश करें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर वित्तीय रूप से आप संतुष्टि चाहते हैं तो पैसों के मामले में अपने फैसले सोच समझकर लें। फिट और एक्टिव रहने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 6 October 2020 Tuesday

What does your Tuesday, October 6, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, October 5, 2020, 17:40 [IST]
Desktop Bottom Promotion