Latest Updates
-
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई
6 सितंबर राशिफल: जानें किन राशियों के लिए लकी रहेगा इतवार का दिन
आज किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और किसके लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सही समय पर सही सलाह या सुझाव मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको आलास्य से से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपके बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पैसों की बात करें तो आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर प्राप्त हो सकता है लेकिन इसके लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा और आपको उनका पूर्ण सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा जिस कारण आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपके बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। इसके अलावा सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आर्थिक फायदा मिल सकता है। थोक का व्यापार करने वाले लोगों को काफी कठिन परिश्रम के बाद उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ आपको नरमी से पेश आने की जरूरत है। अत्यधिक क्रोध और वाणी में कटुता के कारण आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। सेहत की बात करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पिछले कुछ समय से यदि आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको अपने बॉस की ओर से कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। अगर आप मन लगाकर और मेहनत से काम करेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो निवेश को लेकर आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाकर रखने के लिए आपको एक दूसरे पर विश्वास बढ़ाना होगा। किसी तीसरी की बातों में आकर अपने प्रिय के बारे में कोई राय न बनाएं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो शारीरिक रूप से आप काफी फुर्तीले रहेंगे। साथ ही मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा। अचानक कुछ मेहमानों का आना हो सकता है जिस कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपका बजट असंतुलित होने से आज आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपके हाथ से कोई डील निकल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर ऐसा कोई का काम न करें जिसे लेकर आपको पछताना पड़े। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो आपको अच्छी देखभाल की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 47
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आज उसके प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर कुछ बदलाव संभव है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। व्यापार में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। निजी जीवन में आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह के किसी मामले में आपको घसीटा जा सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। आज आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 9:35 से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज से जुड़ी किसी समस्या का आज अंत हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे और महसूस करेंगे कि आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं व्यापारियों को किसी कानूनी मामले में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप घर से दूर रहते हैं और लंबे समय से परिजनों से आपकी मुलाकात नहीं हुई है तो जल्द ही आपको यह मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। माता की ओर से लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ होने से आपके आर्थिक पक्ष में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आएगी। परिजनों के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आप कोई बड़े सौदेबाजी कर सकते हैं। आज दोस्तों के साथ कुछ मजेदार समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कुछ लोग जो आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से सावधान रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापारियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में स्थिति कुछ उलझी हुई रहेगी। कई प्रयासों के बाद भी आपको सफलता न मिलने से आज आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है। आप धैर्य से काम लें, जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस का सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर आपकी खास चर्चा हो सकती है। परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। कुछ पुरानी और अच्छी यादें आज ताजा हो जाएंगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलने से आपके बीच का प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अपने किसी करीबी को कोई तोहफा देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि पैसों को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो अच्छा होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। यदि आपको कोई परेशानी है तो उच्च अधिकारियों से बात करने का यही उचित समय है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। आपको आराम पर ध्यान देना होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसा कमाने के लिए कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचें, विशेष रूप से लॉटरी और सट्टेबाजी से दूर रहें। दिन के दूसरे हिस्से में कोई परेशानी हो सकती है जिससे आप तनाव महसूस करेंगे। आपको ज्यादा चिंता करने से बचना होगा। आप धैर्य से काम लेंगे तो आपकी सारी परेशानी दूर होगी। दफ्तर में वरिष्ठ आपके काम से नाखुश रहेंगे। अगर आप तरक्की चाहते हैं तो आपको अपने काम गंभीरता से करने होंगे। आपको अपनी गति पर भी ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से अनावश्यक बहसबाजी से आपको बचना होगा। अगर आपके बीच मनमुटाव है तो आपको शांति से बात को संभालना चाहिए। सेहत की बात करें तो दवाइयों का सेवन सोच समझकर करें। आपको एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। निजी जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव लाने की जरूरत है। यदि अपनों के साथ आप अपना रिश्ता मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो अपना व्यवहार संतुलित रखें। यदि आप किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो आज जीवनसाथी की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आज उच्च अधिकारी भी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। इसका अच्छा लाभ आपको जल्द ही मिल सकता है। व्यापारियों की मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आर्थिक समस्या दूर होने से आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10:20 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी और अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती है। पिता से आपकी अनबन होने से घर का माहौल गर्म रहेगा। आपको अपने पिता की भावनाओं का आदर करना होगा। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी कुछ गंभीर मुद्दों को सुलझाने में आपकी पूरी सहायता करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आप बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों का दिल और भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई नयी चीज खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे आपको बचना होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 3:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











