For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7 अप्रैल राशिफल: इन राशियों को अपनी सेहत पर देना होगा अधिक ध्यान

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरे होंगे उनके अधूरे काम और किसके हाथ लगेगी आज भी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

घर में शांति का वातावरण रहेगा। भाई-बहन सभी का सहयोग मिलेगा। आज दोस्तों के साथ समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही रोमांटिक बीतेगा। आप उन्हें कोई ऐसा उपहार दे सकते हैं जिसे पाकर वे बहुत ही खास महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। आज आपके करियर में कोई सकारात्मक बदलाव संभव है। अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि किसी बड़े आर्थिक संकट से दूर रहने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। इसके अलावा अपना हर वित्तीय फैसला सोच समझकर ही लें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपका है क्योंकि आज आपका भाग्य आपका साथ देगा और ज्यादातर मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आज कम मेहनत में आप ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन काफी अच्छा है लेकिन आपको अपने प्रयास और मेहनत जारी रखने होंगे। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आज परिजनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेवजह की बातों पर गुस्सा करने की आपकी आदत आज घर की शांति भंग कर सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर नियंत्रण रखें। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट बनी रहेगी। आज आपके प्रिय का मूड भी कुछ बदला हुआ रहेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्या से आज छुटकारा मिलेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 9:20 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर बात आपके कामकाज की करें तो आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरी हो या व्यवसाय आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। आज समाज के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद से आपका अटका हुआ कार्य बन सकता है। ऐसे में काफी दिनों के बाद आप राहत की सांस लेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी लेकिन आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिजनों को भी देना होगा। आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा लेकिन उन्हें मानाने का आपका खास अंदाज उनका मिजाज बदल देगा। आज संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पिछले कुछ दिनों से आपके वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी लेकिन आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास बीतेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी लगातार मेहनत और प्रयास का फल मिल सकता है। आज आपको वो मौका मिल सकता है जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा। बेहतर होगा आप इसका भरपूर फायदा उठाएं। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज पैसों को लेकर आपके पिता से चल रही आपकी अनबन भी समाप्त हो जाएगी जिससे एक बार फिर उनका भरोसा जीतने में आप कामयाब रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके खर्चीले स्वभाव की भी आलोचना हो सकती है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप समय निकालें और स्वंय पर भी ध्यान दें। आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचें जिससे बाद में आपको पछताना पड़े। घर का माहौल आज कुछ ठीक रहेगा। परिजनों के बीच की गलतफहमी दूर हो सकती है। आपकी सेहत की बात करें तो आज मन कुछ अशांत रहेगा जिससे आप थोड़ा बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। पढ़ाई लिखाई में आपका ध्यान कुछ कम लगेगा। अगर आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को आज व्यापार में कोई बड़ा फायदा मिल सकता है लेकिन इस समय आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। दफ्तर में आपके कारण कुछ तनाव संभव है हालांकि बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी और आप इस मामले से निपटने में कामयाब रहेंगे। आज जीवनसाथी से आपका कुछ विवाद हो सकता है। उनका व्यवहार थोड़ा रहस्यमयी और चिड़चिड़ा भी रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। अगर आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो आसानी से अपने कर्ज चुका पाएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पारिवारिक जीवन पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज घर से जुड़े किसी गंभीर मामले पर आपको फैसला लेना पड़ सकता है। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आज उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है, बेहतर होगा आप उनका अतिरिक्त ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। यदि आप किसी नए व्यवसाय में किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पैसों की बात करें तो आज आमदनी बढ़िया रहेगी, साथ ही आप बचत भी कर पाएंगे। किस्मत का साथ मिलने से आपका कोई बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 9:15 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरा रह सकता है। अगर आप अपना दिमाग शांत रखेंगे तो आसानी से अपने कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। अपने प्रयास जारी रखें, आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। हालांकि आप पर अचानक कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन वरिष्ठों के सहयोग और सहकर्मियों के साथ अच्छे तालमेल के कारण आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। कुछ मामलों में आपका ओवर कॉन्फिडेंस आपको गलत साबित कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का खास ध्यान रखें। आज परिवार में आपके साथ कुछ भेदभाव हो सकता है लेकिन भाई बहनों का समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपका अनियंत्रित क्रोध आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। झुंझलाहट में अपने वरिष्ठों या सहकर्मियों से उलझने से आपको बचना होगा। यदि आज आप बिना सोचे समझे बात करेंगे तो आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपका काम बिना किसी बाधा के पूरा होगा लेकिन आज कोई बड़ा फायदा आपको नहीं मिल पाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में प्रेम ही प्रेम रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के सामने खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे। आज आपको झगड़े झंझट से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पुराना कोई कर्ज चुकाने का आप पर दबाव बन सकता है। ऐसे में आपको अपने किसी करीबी या भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को कोई महत्वपूर्ण कार्यभार संभालने का अवसर मिल सकता है। आज आपका सामना कुछ ऐसे लोगों से हो सकता है जो आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। आप किसी भी परिस्थिति में अपना आपा न खोएं और समझदारी से काम लें। सेहतमंद रहने के लिए आपको पर्याप्त आराम और समय पर भोजन करने की जरूरत है। मानसिक शांति के लिए आप ध्यान करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

केवल ख्याली पुलाव बनाकर अपना समय नष्ट न करें बल्कि आप जो योजना बना रहे हैं उन पर अमल करने का समय आ गया है। अगर आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा इस ओर आप अपना कदम बढ़ाएं। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है लेकिन कुछ वित्तीय लाभ भी संभव है। आज जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। उनका बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। हो सकता है उन्हें समझाना आपके लिए बहुत ही मुश्किल हो जाए। ऐसे में आपको उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर माता पिता का प्यार और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। परिजनों से आपके संबंध मजबूत रहेंगे। वहीं दूसरी ओर आज के दिन आपके प्रेम जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज धन लाभ का योग बन रहा है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में जो भी काम आपको सौंपा गया है उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आज सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। यदि आप दिल के मरीज हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

English summary

Daily Horoscope for 7 April 2020 Tuesday

What does your Tuesday, April 7, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, April 6, 2020, 17:18 [IST]
Desktop Bottom Promotion