For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7 अप्रैल राशिफल: धनु राशि वालों को मेहनत होगी आज सफल, मिलेगा मनचाहा परिणाम

|

आज की राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किस की मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें और वरिष्ठ अधिकारियों को किसी भी तरह की शिकायत का मौका न दें। अगर आप बड़े व्यापारी है तो आज आप किसी बड़े क्लाइंट के साथ जुड़ सकते हैं। आने वाले दिनों में आपको इसका अच्छा फायदा जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपने भविष्य की योजनाओं में किसी भी तरह की बाधा नहीं चाहते हैं तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

खानपान में गड़बड़ी के कारण आज पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा लापरवाही न करें। खासतौर पर आपको बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। साथ ही सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। व्यापारी अगर अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ यदि आपकी अमन चल रही है तो बातचीत के द्वारा मसले को सुलझाने का आप जल्द से जल्द प्रयास करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप बड़े व्यापारी है तो कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आज अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आपको जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आप को बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर की साज सजावट में बदलाव करने के लिए आज आप कुछ धन खर्च सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो बिना सोचे समझे दवाइयों का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर का माहौल आज कुछ गर्म रहेगा। हो सकता है आपके बॉस का मूड कुछ ठीक न रहे। ऐसे में आपको काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही पर आपके बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। हार्डवेयर के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर बड़ा झगड़ा हो सकता है। सेहत की बात करें तो यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन हुआ है तो आप अधिक सजग रहें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा विशेष रूप से यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है या आपकी पदोन्नति हुई है तो आज का दिन आपके लिए दिन बहुत ही शुभ है। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है खासतौर पर अगर आपका काम कपड़े का है तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घरेलू जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती है। हालांकि परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें बढ़ानी होगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कोई नया काम करने वाले हैं तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें। इसके अलावा आर्थिक मामलों में भी आप सावधानी बरतें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बताएंगे। उनकी ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृधि होगी। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ भरी दिनचर्या के बावजूद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। इसके अलावा वे आपके बॉस के सामने आपकी छवि भी खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। हो सकता है आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़े। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। हालांकि आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको उनका अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि आपका बजट बिगाड़ सकती है। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपना काम पूरा करें। आपकी इस मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में जल्द ही आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अधिक तनाव लेने से बचने की जरूरत है। मानसिक तनाव आपको शारीरिक रूप से भी कमजोर बना सकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको मनचाहे नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के भी संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। हो सकता है आपको परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिले। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी तरीके का जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घरेलू जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही न करें। आपका गलत रवैया आपके अपनों को दुखी कर सकता है। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। भावनात्मक रूप से आपके प्रिय कुछ कमजोर महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। जहां बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण थकान काफी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों को आज बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। अगर आपका काम ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला बिना किसी से सलाह लिए न ही लें तो अच्छा होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। माता-पिता का भी पूरा सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने के आसार है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप जिम्मेदारियां का बोझ कुछ बढ़ सकता है। कामकाज की बात करें तो आपको आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। हो सकता है आपको लम्बे चौड़े मेडिकल बिल का भी भुगतान करना पड़े। दूसरों के मामले में ज्यादा बोलने से बचें अन्यथा आप स्वयं के लिए ही कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर लेंगे। मानसिक रूप से कुछ उथल पुथल रहेगी। ऐसे में आपको पूजा पाठ में ज्यादा ध्यान लगाना चाहिए, निश्चित रूप से अच्छा महसूस करेंगे। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 7 April 2021 Wednesday

What does your Wednesay April 7, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, April 6, 2021, 17:23 [IST]
Desktop Bottom Promotion