For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7 अगस्त राशिफल: आज इन राशियों को होगी शुभ फल की प्राप्ति

|

ईश्वर की कृपा से आज किसका होगा बेड़ा पार और किसके जीवन में आएगी ढेर सारी खुशियां, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो अपना ध्यान रखें और पर्याप्त आराम करें। दफ्तर में अपने काम से काम रखें। ज्यादा इधर उधर की बातों पर ध्यान न दें, नहीं तो आपके बॉस आपकी आलोचना कर सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सोच समझकर ही खर्च करें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। हालांकि आपको लेन देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। निजी जीवन की बात करें तो क्रोध करने से बचें। आपका गुस्सा घर की शांति भंग कर सकता है। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। बेवजह बाहर जाने की जगह अगर आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे तो उन्हें काफी खुशी मिलेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि आपका कोई काम कई प्रयासों के बाद भी नहीं बन पा रहा है तो आपको निराश होने की जगह हिम्मत से काम लेना चाहिए। अगर आप उदास रहेंगे तो नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। दफ्तर में किसी काम को लेकर कोई भी कंफ्यूजन हो तो फौरन उच्च अधिकारियों से सलाह लें। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको नया स्टॉक रखना चाहिए, इससे आपका फायदा होगा। पारिवारिक जीवन की समस्याएं हल हो सकती हैं। माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:10 तक

आज का राशिफल 07 अगस्त 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दूसरों के मामले ज्यादा बोलने से बचें अन्यथा आज आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। आज आपको विवादित मुद्दों से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातों में पड़कर आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। व्यापार में फायदा हो सकता है, खासतौर पर अगर आप इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का काम करते हैं तो आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मधुर बनाए रखने के लिए आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी पर ज्यादा ध्यान देना होगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर लंबे समय से आपको खासी-जुकाम है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में बॉस के साथ टकराव हो सकता है। आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। ज्यादा गुस्सा करने से बचें। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस समय आपके मार्ग में कई चुनौतियां आ सकती हैं। बेहतर होगा आप अभी कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। घर में काफी चहल पहल रहेगी। आज बच्चों के साथ दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस वैश्विक महामारी के प्रति अधिक अलर्ट रहें। मास्क और ग्लव्स का प्रयोग जरूर करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 7:20 से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लें। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहेंगे। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में आपको सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर अपनी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

बच्चों से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। छोटी छोटी बातों पर ज्यादा सोचने की अपनी इस आदत को बदलने की कोशिश करें। दफ्तर में स्थिति सामान्य होती नजर आएंगी। आप पूरी मेहनत से काम करेंगे। अगर आप थोक का व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा काम आपके हाथ लग सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। डॉक्टर तथा दवाईयों पर आपका कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। दफ्तर में आप अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपने आलोचकों का मुंह बन्द कर देंगे। आज आपके बॉस आप से बेहद प्रभावित होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो नया स्टॉक लाने से पहले आपको पुराने माल को हटाना होगा। कारोबार में बदलाव के लिए समय ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके जीवनसाथी बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सेहत के मामले में ग्रहों की स्थिति अच्छे संकेत नहीं दे रही है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको अपना वजन भी नियंत्रित रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपने पैसों का सही उपयोग करेंगे तो इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। घर मे शांति का माहौल रहेगा। परिजनों के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है। आपकी कुछ अच्छी पुरानी यादें ताजा हो जाएगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपको प्राप्त होगा। बच्चे आज आप से ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं। आज अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय उनके लिए जरूर निकालें। सेहत की बात करें तो आज कोई पुराना रोग असहजता का कारण बन सकता है। आप लापरवाही न बरतें और अपना इलाज करवाएं। दफ्तर में आज वरिष्ठों से उम्मीद के अनुसार सहयोग न मिलने से आप कुछ निराश हो सकते हैं। आप बस ईमानदारी से मेहनत करें और उन्हें शिकायत का एक भी मौका न दें। जल्द ही परिस्थिति में सुधार आ सकता है। पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें। विशेष रूप से अगर आप निवेश का मन बना रहे हैं तो सोच समझकर अपना फैसला लें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अपने फालतू खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो आज ऋण लेने की नौबत आ सकती है। दांपत्य जीवन में कलह बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। अगर आपके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आ रही हैं तो आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। ईश्वर पर भरोसा रखें, जल्द ही आपकी समस्याओं का समाधान होगा। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर की गतिविधियों पर नजर रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। दफ्तर में आज लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे, साथ ही आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 7:20 से रात्रि 9:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें, नहीं तो आपका तनाव बढ़ सकता है। आज आपके दिमाग में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। साथ ही क्रोध की अधिकता और चिड़चिड़ापन रहेगा जिसके कारण अपनों से आपके मतभेद भी हो सकते हैं। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसों की बात करें तो अनावश्यक खर्च होने से आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। आज मेहनत के अनुरूप फल न मिलने से आप थोड़े निराश रह सकते हैं लेकिन यह समय आशावादी सोच के साथ आगे बढ़ने का है। अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी का रहसमयी बर्ताव आज आपको कुछ हैरान कर सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 7 August 2020 Friday

What does your Friday, August 7, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, August 6, 2020, 16:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion