7 मार्च राशिफल: इन 3 राशि वालों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत

कैसा रहेगा आपके दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने का संकेत मिल रहा है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, इस बदलाव का परिणाम आपको सकारात्मक मिलेगा। इस समय आपको अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करने की जरूरत है। आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, बस अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ प्यार और आपसी मेलजोल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप दोनों एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। आज कामकाज में भी आपका पूरा मन लगेगा और समय पर आपके काम पूरे भी होंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज काफी दिक्क्तों के बाद आपको धन की प्राप्ति होगी। बेहतर होगा आप अपने पैसों का सही उपयोग करें ताकि भविष्य में इससे बड़ा फायदा आपको मिल सके। सेहत का मामला नरम गरम रहेगा। खुद के लिए भी समय निकालें ताकि आपको पर्याप्त आराम मिल सके।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपकी लगातार कोशिश और मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही आपके करियर को एक नया मोड़ मिलेगा। विदेश जाकर काम करने का आपका सपना पूरा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और तेजी से परिश्रम करेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो यदि आप सिंगल हैं और नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आप किसी को पसंद करते हैं तो अपने दिल की बात बिना किसी झिझक के कह डालें। शादीशुदा जोड़ों के जीवन में आज कुछ तनाव रहेगा। आप दोनों के बीच मनमुटाव रहने से घर का माहौल बिगड़ सकता है। बहसबाजी करके आप बात को और न बढ़ाएं बल्कि आपसी समझ से मामले को खत्म करने का प्रयास करें। इसमें आप दोनों की भलाई है। आपकी एक गलत बात आपके रिश्ते को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि हाल ही में आपका कोई वित्तीय नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई के लिए आज आप कोई जोखिम भरा फैसला लेने से बचें अन्यथा नुकसान और ज्यादा हो सकता है। जल्दबाजी न करें बल्कि सही समय और अवसर का इंतजार करें, आपको अच्छी सफलता मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही तनाव में गुजरेगा। दफ्तर में आज आपको अपने बॉस की खरी खोटी सुननी पड़ सकती है। आज आप कोई बड़ी लापरवाही कर सकते हैं। यदि आप से गलती होती है तो उसे सुधारने की कोशिश करें। साथ ही अपने वरिष्ठों को आश्वस्त करने का प्रयास करें कि भविष्य में गलती नहीं होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। माता पिता का प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा। आज जीवनसाथी का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है उनकी सेहत कुछ नरम रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है लेकिन खर्चों में वृद्धि के कारण आप बचत नहीं कर पाएंगे। आज पैसों की कमी के कारण आपकी योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। आज आपके सामने कुछ मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन आप हर चुनौती का सामना पूरे आत्मविश्वास से करेंगे। जीवनसाथी के साथ के आज का दिन आनंद में बीतेगा। आप एक दूसरे के साथ खुशी महसूस करेंगे। आज आप अपने मनपसंद रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप अपने सारे काम जिम्मेदारी के साथ पूरे करेंगे लेकिन इस समय आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचें। यात्रा के लिए समय ठीक नहीं है। आज की गई यात्रा से आपका समय और पैसा नष्ट होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा जिससे आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। आपकी मेहनत को देखते हुए वरिष्ठ आपकी पदोन्नति के विषय में चर्चा कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन फायदेमंद रहेगा। अतीत में लिए हुए कुछ आर्थिक फैसले आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेंगे। आप अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज मन ताजगी और उत्साह से भरा रहेगा। किसी अटके हुए कार्य के दोबारा शुरू होने से आपको काफी राहत मिलेगी। जीवनसाथी की सहायता से किसी बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में समस्या आ सकती है। आज आपके पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने क्रोध और शब्दों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे जिसका असर आपके काम पर भी दिखेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सेहत के मामले में आज का दिन ठीक नहीं है इसलिए आपको किसी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। आज डॉक्टर से सलाह लें ताकि आपकी समस्या और न बढ़े। दफ्तर में अगर आप काम का बोझ ज्यादा महसूस कर रहे हैं तो अपने उच्च अधिकारियों से बात कर सकते हैं। बेहतर होगा आप कुछ दिनों के लिए काम से ब्रेक लें और स्वयं पर ध्यान दें। दोस्तों या परिवार के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं, इससे आपका तनाव कम होगा और आप तरोताजा रहेंगे। आप इसी तरह दबाव में काम करेंगे तो इसका बुरा असर आपके प्रदर्शन पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातक कोई भी बड़ी सौदेबाजी करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें ताकि नुकसान की कोई गुंजाइश न रहे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अगर बात पैसों की करें तो धन आपके पास रहेगा लेकिन बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत के कारण पैसा आसानी से आपके हाथ से निकल जाएगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में दिन भाग्यशाली है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको संभलकर रहने की जरूरत है। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी भाषा का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करना होगा। यदि आज आपके वरिष्ठ आपके काम में कमियां निकालते हैं तो उनसे बहस करने की जगह आपको उनकी बातों पर ध्यान देना चाहिए। अहंकार और जोश में आकर कोई ऐसा काम ना करें जिससे आपको भविष्य में पछताना पड़े। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन और प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी अनबन संभव है लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सेहत की बात करें तो आज आपको थकान और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आज माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं जिससे आप पर काफी दबाव रहेगा। आपके बॉस का मूड भी आज ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहना होगा। अपना काम ध्यान से करें और उन्हें शिकायत का मौका न दें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज बेवजह की बातों पर आपको गुस्सा आएगा और आपको झुंझलाहट महसूस होगी। आपके आक्रामक मिजाज के कारण परिजनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। पिता के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आप अपना दिमाग शांत रखें और अपनी सीमा न पार करें। आज किसी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। खाने पीने में लापरवाही के कारण आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। काफी दिनों बाद आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आज आपके कुछ प्रयासों में भी सफलता मिलने के आसार हैं जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। पैसों की बात करें तो जमीन जायदाद से संबंधित कोई कार्य आज पूरा होगा और जल्द ही आपको अच्छा आर्थिक फायदा मिलेगा। आज इससे जुड़ी कोई कागजी कार्यवाही पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आज हंसी-मजाक में किसी दोस्त की बात आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। ऐसे में आपको खुद पर नियंत्रण रखना होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपका काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप इसका पूरा लाभ उठाएंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 6:45 से 10:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक मुद्दों को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला आज बहुत ही सोच समझकर और सावधानी से लें। आपका एक गलत निर्णय आपके पूरे परिवार को प्रभावित करेगा। बेहतर होगा आप सभी को जोड़े रखने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आप किसी नए स्रोत से धन अर्जित कर पाएंगे। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आज किसी बड़े बदलाव का संकेत मिल रहा है। अगर आप ट्रांसफर चाहते हैं तो मुमकिन है आज आपकी मनपसंद जगह पर आपका ट्रांसफर कर दिया जाए। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ बातचीत के दौरान उग्र होने से बचें। बात बात पर झगड़ने से आपका रिश्ता कमजोर पड़ रहा है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का भी ध्यान रखें। यात्रा के लिए आज का दिन शुभ है। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कसरत करें और इसे नियमित रखने की कोशिश करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों की बात करें तो आज जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आप अपना नुकसान करा सकते हैं। बेहतर होगा आप इस पर शांत दिमाग से विचार करें। वैवाहिक जीवन में आज शांति रहेगी। आप दोनों के बीच की तकरार खत्म होगी और जीवनसाथी की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। काफी समय बाद आज आप दोनों एक मजेदार दिन का आनंद उठाएंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी पसंद की जगह पर घूमने जा सकते हैं। मुमकिन है आज आप दोनों अपने भविष्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लें। आज रिश्तेदारों से कुछ तनाव मिल सकता है। उनकी दखलंदाजी से अचानक घर में कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। ऐसे में आप सूझबुझ से परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अपने वैवाहिक जीवन पर थोड़ा ध्यान दें। इस तरह अपने जीवनसाथी को नजरअंदाज करना आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। आज अपने प्रिय के साथ कुछ ज्यादा समय बिताएं। इससे आपके रिश्ते में फिर से वही गर्मजोशी लौट आएगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक है। आज काफी कठिन मेहनत करने के बाद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। मुमकिन है उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए आप जो प्रयास कर रहे थे आज वो सफल हो जाएगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। ज्यादा तली भूनी चीजें खाने से परहेज करें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो अपने खाने पीने का ध्यान रखें। आज पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

Desktop Bottom Promotion