Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
7 मार्च राशिफल: इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा बड़ा उछाल
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आप का दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको कुछ सुस्ती और आलस महसूस होगा। आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे बेवजह नष्ट करने से बचें। बेहतर होगा खुद को तरोताजा रखने के लिए आप कुछ जरूरी उपाय करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज कार्यभार अधिक रहेगा। आज आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में आपका तालमेल बना रहेगा। रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापार करते हैं और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको नए सिरे से अपनी योजनाएं बनाने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कानूनी मामले में फंस सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। लंबे समय बाद एक दूसरे के साथ आपको प्यार भरी बातें करने का मौका मिलेगा। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होने से आपकी चिंता खत्म होगी। बच्चों की पढ़ाई पर आज आप कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका काम डेयरी प्रोडक्ट्स का है तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। विदेशी कंपनी में कार्यरत जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन आपको अनावश्यक खर्चों से बचने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको आज कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जंक फूड के सेवन से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अपने घर के माहौल को प्रफुल्लित रखने के लिए आपको बड़ों का सम्मान करने की जरूरत है। साथ ही छोटो के साथ भी आप नरमी से पेश आएं और उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में आज कलह बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी और छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी होने की आशंका है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें तेज करने की जरूरत है। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको किसी भी बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर का माहौल आज काफी तनावपूर्ण रहेगा। आपकी किसी लापरवाही की वजह से आपके बॉस काफी नाराज रहेंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना दिमाग शांत रखें और अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। भविष्य में आपको ऐसी गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ नए तरीकों पर गौर करने की जरूरत है। अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। निजी जीवन की बात करें तो संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। इस समय आपके बच्चों को आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक तनाव के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दूसरों के मामले में बोलने से बचें। जब तक जरूरी न हो अपनी राय न दें अन्यथा आज आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। आज आपके बॉस का रवैया भी काफी कड़क रहेगा। बेहतर होगा आप शांत दिमाग और पूरी मेहनत से अपने इस काम को पूरा करने का प्रयास करें। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आपका काम होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। पैसों के मामले में दिल खर्चीला रहने के आसार हैं। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको अपने बढ़ते वजन को काबू करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। आप इस बात का ध्यान रखें। अगर आप व्यापार करते हैं और कोई नई डील करने वाले हैं तो आज आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना व्यवहार ठीक रखने की जरूरत है। यदि आप उच्च अधिकारियों के किसी बात से सहमत नहीं हैं तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गुस्सा आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो समय पर भोजन की कोशिश करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने के आसार हैं। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद को मानसिक रूप से इसके लिए तैयार रखें। अगर आप व्यापार करते हैं और आपको बड़ा मुनाफा नहीं मिल पा रहा है तो आप धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। अपने बड़ों की सलाह अनुसार चलें। इसी में आपकी भलाई है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो थकान और तनाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कुछ समय से यदि कामकाज के बोझ के कारण आप अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं तो अपने परिजनों के साथ बढ़िया समय गुजारने के लिए आज का दिन अच्छा है। हो सके तो आज सपरिवार सैर सपाटे पर जाएं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। कुसंगति उन्हें उनके लक्ष्य से भटका सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। हालांकि आपको पर्याप्त आराम करने की भी जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में मिलजुल कर काम करने में ही आपकी भलाई है। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज उधार लेन-देन करने से बचें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। आपके बीच कोई बड़ी गलतफहमी हो सकती है। ऐसे में आपको शांति और प्यार से अपने प्रिय को समझाने का प्रयास करना चाहिए। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आज लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपका पारिवारिक जीवन ही आपकी प्राथमिकता होगी। आप घर के छोटे बड़े मसलों को सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आपको घर के दूसरे सदस्यों की भी राय जान लेनी चाहिए। पैसों की बात करें तो आज उधार देने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाएंगे। यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो आज आपको छोटा-मोटा फायदा मिल सकता है। बड़े मुनाफे के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको सबसे पहले खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखना होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज के दिन कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको बड़ा लाभ होने के आसार हैं। आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा और आप अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दे पाएंगे। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट न रहें। ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप मन लगाकर अपना काम करें और अपनी गलतियों को न दोहराएं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











