Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
7 मई राशिफल: इन राशि वालों को रहना होगा आज संभलकर, बाकी भी जाने अपने दिन का हाल
क्या है आज आपके भाग्य में अच्छा या बुरा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष:
पारिवारिक सदस्यों से विवाद व मनमुटाव हो सकता है। आपके सामने कोई ऐसी परिस्थिति आ सकती है जब आपको अपने जरूरी फैसले लेने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर संतान की शिक्षा को लेकर भी आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो आज जीवनसाथी आपकी परेशानियों को समझेंगे और आपका पूरा साथ देंगे। इससे आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आज आप पूजा पाठ में ज्यादा ध्यान देंगे। पैसों की बात करें तो कोई भी निवेश सावधानीपूर्वक करें अन्यथा आज आपका नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 6 बजे तक

वृषभ:
खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी आज आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। पारिवारिक कलह अपनी एकाग्रता भंग कर देगा और आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपने निजी मामलों को सुलझाएं, नहीं तो इसका बुरा प्रभाव आपके कामकाज पर भी पड़ सकता है। शाम को जीवनसाथी के साथ आप कुछ बेहतरीन समय बिता पाएंगे जिससे आपको कुछ सुकून मिलेगा। आज यात्रा करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन:
आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। इस समय आपको समझदारी से काम लेना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने वरिष्ठों को प्रसन्न करने के लिए अतिरिक्त काम का बोझ लेकर खुद को न थकाएं, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। आपको समझना होगा कि आपकी सेहत भी जरूरी है। वैवाहिक जीवन मे स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। ससुराल पक्ष की दखलंदाजी आप दोनों के बीच विवाद का कारण बन सकती है। किसी की भी बात पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर ला सकता है। आप मेहनत करते रहें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:45 तक

कर्क:
धार्मिक व आध्यात्मिक क्रियाकलापों में आज आप अधिक दिलचस्पी लेंगे। अगर आपके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं है तो अपने खाली समय में बेकार बैठने से बेहतर होगा आप कोई अच्छी किताब पढ़ लें। इससे आपका ज्ञान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावनाएं नजर आ रही हैं जिस कारण आज आप परिवार से दूर रह सकते हैं। आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज किस्मत आपका साथ दे सकती है। आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और ऐसी भाषा का प्रयोग करने से बचें जिससे आपके जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह:
आज आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे, बेहतर होगा आप अपना कीमती समय अपने महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में लगाएं। आज आपको अपना हर कदम सोच समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि आपका एक गलत फैसला आपके सुंदर भविष्य के सपने पर पानी फेर सकता है। ऐसे लोगों से बचें जो अपनी जरूरत के लिए आपका इस्तेमाल करते हैं। ये लोग आपको गलत राह पर भी ले जा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में बच्चों के साथ समय बिताकर आपका तनाव काफी कम होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी नई व्यवसायिक योजना पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। पैसों को लेकर आपकी योजना में कोई बाधा आ रही है तो आज उसका अंत होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या:
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। घर का माहौल अच्छा रहने से आपकी मानसिक अशांति दूर रहेगी। परिजनों का स्नेह मिलने से आपको खुशी का अनुभव होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। इस वजह से आज आपके जीवनसाथी आपसे नाराज रह सकते हैं। हालांकि शाम तक सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन आपको इस बारे में सोचना चाहिए। आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने बेपरवाह रवैये के कारण उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने व्यक्तित्व को निखारने में आज आप काफी मेहनत कर सकते हैं जिसका आपको संतोषजनक परिणाम भी मिलेगा।
शुभ रंग: हर
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7:15 से शाम 4 बजे तक

तुला:
आज मौज-मस्ती व मनोरंजन के साधनों में आपका मन रमा रहेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम व लगाव को देखकर आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन के असली मायने आज आप सही तरीके से समझ पाएंगे। आपके प्रिय आपको दिल से सराहेंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो अपनी परेशानी अपने जीवनसाथी से बांटने में संकोच न करें। हो सकता है आपकी समस्या का समाधान हो जाए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अत्यंत शुभ है। नए निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। आज किया गया निवेश आर्थिक रूप से आपको मजबूती देगा। अच्छी सेहत के लिए सुबह जल्दी उठें, साथ ही योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:50 तक

वृश्चिक:
पैसों की स्थिति में आज गिरावट संभव है। अचानक धन हानि होने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश करने व सट्टे-लॉटरी से बचें। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें, नहीं तो भविष्य में केवल पछतावा ही आपके हाथ लगेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे और यह झुंझलाहट का कारण बन सकती है। मानसिक तनाव आपकी सेहत पर भी बुरा असर डाल रही है इसलिए बेहतर होगा आप ठन्डे दिमाग से अपनी समस्याओं का हल ढूंढें। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको मुश्किल हालातों का सामना करने में मदद करेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन बहुत ही मजेदार रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ खुशी का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक

धनु:
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं और किसी विषय मे आपको परेशानी हो रही है तो आज गुरुजनों की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान होगा। पढ़ाई में आपकी रुचि और बढ़ेगी। पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज उन्हें कोई बड़ा मान-सम्मान मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आज आप खुले दिल से पैसे खर्च करते हैं तो मुश्किल हो सकती है। साथ ही आर्थिक तंगी के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या की वजह से आज आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इस बात को लेकर आप दोनों में कुछ खटपट हो सकती है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने तोल मोल कर बोलना ही आपके लिए बेहतर होगा, नहीं तो आज आपका कहा आप ही के खिलाफ जा सकता है। हाल ही में लिया हुआ कोई व्यवसायिक निर्णय लाभप्रद रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 12:15 तक

मकर:
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आज आप सुख सुविधाओं की चीजों पर भी खर्च कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। काम-धंधे में बढ़ोतरी होने से आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ से छुटकारा मिल सकता है और आज काफी दिनों बाद आप दोनों कुछ अच्छा समय बिताएंगे। अपने माता पिता की भावनाओं का आदर करें। आपका गलत रवैया उन्हें दुखी कर सकता है। आज किसी करीबी से आपकी नोकझोंक हो सकती है। ऐसे में आपको मर्यादित रहकर अपने शब्दों का प्रयोग करना होगा। आज सेहत से जुड़ी परेशानी असहजता का कारण बन सकती है। आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 34
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:15 तक

कुम्भ:
रोमांटिक लाइफ के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। लम्बे समय से चली आ रही छोटी छोटी बातों पर आपके पार्टनर से अनबन आज किसी बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। अगर आप अपने साथी से सच्चा प्रेम करते हैं तो बेहतर होगा आप शांत रह कर बात को संभालने की कोशिश करें। अकेलेपन को खुद पर हावी न होने दें। परिवार के साथ समय बिताएं या अपनी रुचियों पर ध्यान दें। कामकाज की बात करें तो अतिरिक्त काम का बोझ आज आपको मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से थका सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज कोई बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाएगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन:
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे। आपका ज्यादा समय आज घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जाएगा। माता व पिता का पूर्ण सहयोग व प्रेम आपको प्राप्त होगा जिससे आज आपकी प्रसन्नता दोगुनी हो जाएगी। साथ ही पिता की मदद से आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन मे शांति रहेगी। आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और आप एक दूसरे के और करीब आ सकते हैं। वहीं रोमांटिक लाइफ की बात करें तो बेवजह पार्टनर से बहस करने से बचें। आपकी ये आदत आपके रिश्ते पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। कार्यस्थल पर आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको वह काम करने को मिलेगा जिसे करने की आपको कब से चाह थी। अगर आप अपने खाने पीने पर ध्यान नहीं देंगे तो सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 5:05 से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











