7 नवंबर राशिफल: मकर राशि वालों का दिन रहेगा शुभ, मिलेगी आज कोई बड़ी खुशखबरी

अपने दिन भर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य आदि से सम्बंधित हर छोटी बड़ी जानकारी मिलेगी। आइए देखते हैं, क्या है आज आपके भाग्य में?

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप किसी मुसीबत में पड़ जाते हैं तो बेहिचक अपनों की मदद ले सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आपके माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की भी चर्चा हो सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज काम का बोझ कुछ बढ़ सकता है। आप ज्यादा तनाव न लें और अपने सभी काम योजना अनुसार पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो अचानक आपके सामने कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है लेकिन जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

करियर को लेकर यदि मन में किसी तरह की दुविधा है तो आपको किसी अपने से सलाह लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपका मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही आज आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। आप पूरी सकारात्मकता और मेहनत के साथ अपना काम करें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आपका काम खाने पीने की चीजों से जुड़ा है तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल आज ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। त्योहार के इस मौसम में आपके घर खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको एसिडिटी, गैस या अपच की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। बेवजह की बातों को सोचकर आप अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। साथ ही अपनी मानसिक शांति को भंग न करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। दफ्तर में यदि कोई परेशानी हो रही है तो आपको खुल कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करनी चाहिए। इस तरह तनाव में रहकर काम करने से आपकी सेहत और प्रदर्शन दोनों में ही गिरावट आ सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी सरकारी अड़चन की वजह से आपका काम बीच में अटका हुआ है तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप किसी पुराने बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। घर में शांति बनी रहेगी और परिजनों के साथ आपका रिश्ता भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में चल रही है राजनीति से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। इस समय काम के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। इसके अलावा आपके बॉस के सामने आपकी छवि भी खराब हो सकती है। व्यापारियों को उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने विरोधियों से भी संभलकर रहना होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ रूखापन देखने को मिलेगा। ऐसे में आप अपना व्यवहार ठीक रखें और प्यार से अपने प्रिय के साथ पेश आएं। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आपको किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

आज का राशिफल 07 Nov 2020 Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today's Horoscope | Boldsky
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

जीवन में उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं। समस्याओं और चुनौतियों से घबराने की जगह अगर आप उनका सामना हिम्मत से करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आज अचानक आपको किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और बॉस का सानिध्य भी आपको प्राप्त होगा। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने आर्थिक निर्णय लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन खूब मौज मस्ती में गुजरेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आज आपके पास कुछ ज्यादा करने के लिए न हो तो अपने खाली समय का सदुपयोग करें और कोई अच्छी किताब पढ़ लें। इससे आपकी दिमागी कसरत भी हो जाएगी और आपका ज्ञान भी बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने संबंध बेहतर करने का प्रयास करें। नोकझोंक और कहासुनी से आपको बचने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है जिससे आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। बड़े भाई की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप सुबह खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामले में आपकी चिंता बढ़ती नजर आ रही है। पुराने कर्ज को चुकाने का दबाव आप पर रहेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे लेकिन इसके साथ आपको समय का भी ध्यान रखना होगा। शांत दिमाग और ध्यान पूर्वक अपने सभी कार्यों को निपटाने का प्रयास करें। जल्दबाजी में आपसे गलतियां हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर का वातावरण ठीक रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। संतान की शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। आपका विनम्र स्वभाव आपको अपनों के और करीब ले आएगा। आपके माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का प्रेम भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज अच्छा फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें और बेवजह की बातों को नजरअंदाज करना सीखें अन्यथा आप बेकार की उलझनों में उलझे रहेंगे। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इस समय आप उन्हें तनाव से दूर रखें। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक समस्या गहरी होती नजर आ रही है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। आज की गई यात्रा काफी महंगी और थकान भरी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक रूप से आप काफी बोझिल महसूस करेंगे जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे घर का वातावरण प्रसन्नचित्त हो जाएगा। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। घर परिवार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला अपने बड़ों की सलाह लेकर ही लें, विशेष रूप से अपने माता-पिता की राय आप जरूर जान लें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज परिजनों के लिए आप तोहफे भी खरीद सकते हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने ग्राहकों की पसंद को प्राथमिकता दें। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज काम की थकान आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। बेहतर होगा आप पर्याप्त आराम करें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन की परेशानियां आज हल होती नजर आ रही हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव खत्म होगा और आज वे आपके साथ प्यार से पेश आएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि संभव है। दफ्तर में आज बेवजह किसी से आपका विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप ऐसी परिस्थितियों से बचने का प्रयास करें और अपने काम पर ध्यान दें। कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए दिन अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें और कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपको भविष्य में पछताना पड़े।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम में रफ़्तार बनाकर रखनी होगी। साथ ही महत्वपूर्ण कार्यों को बहुत ही सावधानी से करना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के आज सभी कार्य पूरे होंगे और लाभ भी मिलेगा। अगर शेयर बाजार में आप निवेश करेंगे तो फायदा मिल सकता है। अगर बात आपके दाम्पत्य जीवन की करें तो आज जीवनसाथी का रवैया आपको कुछ परेशान कर सकता है। बातचीत में उनकी बेरुखी आपको उदास कर सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी लाभदायक रहेगा। आज आप अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है, हद से ज्यादा भावुक होना ठीक नहीं है। इस समय आपको दिल से ज्यादा दिमाग से काम लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

Story first published: Saturday, November 7, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion