For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद शुभ

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों के जवाब।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन मौज मस्ती करने का है इसलिए जो भी आपका मन करे और जिससे आपको खुशी मिलती होगी आज वो जरूर करें। ऐसे में अगर आपको अपने परिजनों और दोस्तों का साथ मिल जाए तो आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएगी। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी भी समस्या का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। सामाजिक मेल मिलाप करने के लिए दिन अच्छा है। यदि शादी विवाह जैसे किसी समारोह में हिस्सा लेने का मौका आपको मिलता है तो इस अवसर को हाथ से जाने ना दें क्योंकि अपनों के बीच आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी लेकिन पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 45

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आप स्वयं को भावनात्मक रूप से मजबूत करने का प्रयास करें। जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। आप कई बार भावनाओं में बह कर कुछ ऐसे फैसले ले लेते हैं जिनसे बाद में केवल आपको पछतावा मिलता है। आप ना सिर्फ स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी करते हैं बल्कि दूसरों को भी परेशानी में डाल देते हैं। पैसों की बात करें आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी तभी आप स्थिति को संतुलित कर पाएंगे। यदि आप निवेश का सोच रहे हैं तो पहले अच्छे से सोच विचार कर लें क्योंकि इस समय पैसों के मामले में शायद आपकी किस्मत आपका साथ ना दे। दांपत्य जीवन में आज कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपकी बहस घर का माहौल बिगाड़ देगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी रोमांटिक मुलाकात कुछ खास या दिलचस्प नहीं रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 3:05 से रात्रि 9:40 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर का वातावरण आज अशांत रहेगा। आज पिता या माता से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यदि किसी बात पर आप दोनों की राय ना मिलती हो तो बेवजह की बहसबाजी करके अपना समय व्यर्थ करने के बजाए शांति से अपना पक्ष रखें या फिर चुप रहें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। मुश्किल परिस्थिति में भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। पुराने किसी निवेश से आपको कुछ खास फायदा नहीं मिल पाएगा। आर्थिक नुकसान होने से आपका तनाव बढ़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन आपके लिए उतार चढाव से भरा रहेगा। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहने से आप थोड़ी जल्दबाजी कर सकते हैं जिस कारण आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में आज आपके साथी से मुलाकात करने का अवसर आपको नहीं मिल पाएगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 51

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास फलीभूत होने से आज तरक्की का योग बन रहा है। यह समय खुद को साबित करने का है और आज आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आज का दिन आपके लिए उत्साहजनक रह सकता है। भविष्य के लिए आप कोई कारगर योजना बना सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। खर्च अधिक हो सकता है लेकिन आप कोई नया निवेश भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति का वातावरण रहेगा। आज घर के सदस्यों से आपके रिश्ते में सुधार आने संभावना है। छोटे भाई के साथ चल रही आपकी अनबन आज समाप्त हो जाएगी। जीवनसाथी और संतान से भी संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपना हर काम पूरे आत्मविश्वास और जिंदादिली से करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 6:40 से रात्रि 8:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपके लिए तरक्की का कोई नया रास्ता खुल सकता है। मुमकिन है आपका कोई करीबी आपका मार्गदर्शन करे, वो आपका कोई रिश्तेदार, परिजन या फिर दोस्त हो सकता है। आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव संभव है जिससे आपकी दुनिया ही बदल जाएगी। आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने का प्रयास करना होगा। आज बिना बात के आपको गुस्सा आ सकता है, ऐसे में आप दूसरों का अनादर कर सकते हैं लेकिन ऐसी गलती करने से आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों से आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। आपकी रोमांटिक लाइफ आज एक दिलचस्प मोड़ ले सकती है क्योंकि आपके लिए विवाह का योग बना रहा है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर पैसों को लेकर आपकी चिंता बनी है तो आज आप थोड़ी हिम्मत जुटाकर थोड़ा जोखिम उठा लें। ग्रहों की चाल आपके लिए कुछ अच्छे संकेत दे रही है। मुमकिन है आज आपका कोई प्रयास सफल हो जाए और आपकी समस्या का समाधान हो जाए। आज अचानक आपके सामने कोई ऐसी समस्या आपके सामने आकर खड़ी हो सकती है जिससे निकलने में आपको काफी कठिनाई होगी लेकिन ऐसी परिस्थिति में भी आप काफी शांत रहेंगे और अपनी समझदारी का परिचय देंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज बिना किसी रूकावट आपके काम पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक तौर पर दिन आपके लिए ठीक रहेगा। रोमांटिक लाइफ में प्रेम ही प्रेम रहेगा। आपको अपने पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप दोनों घर बसाने का सपना देख रहे हैं तो आज कोई अच्छी खबर आपको मिलने की संभावना है। यदि आप सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 5:55 से 11:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

किसी जरूरतमंद की निस्वार्थ भाव से मदद करके आज आपको काफी अच्छा महसूस होगा। इससे केवल उस शख्स को ही नहीं बल्कि आपको भी खुशी मिलेगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों का सहयोग और स्नेह मिलने से आप स्वयं को बहुत ही खुशकिस्मत समझेंगे। मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों से आज आप बेहतर महसूस करेंगे जिसका प्रभाव आज आपके काम पर भी दिखेगा। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके उच्च अधिकारी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। आपकी व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आ रही हैं। रोमांटिक लाइफ में आज आप रोमांस के मूड में रहेंगे। आप किसी अच्छी या खूबसूरत जगह पर अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताने जा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन शुभ रहेगा। आज धन की प्राप्ति उम्मीद के अनुसार ही होगी।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 35

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर साबित होगा। आप आप अपने अंदर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा का अनुभव करेंगे। अपने लिए हुए फैसलों पर आपका भरोसा और पक्का होगा। आज आप अपने ज्ञान और कौशल के बल पर अपने करियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यदि किसी बड़े आर्थिक लाभ का आपको इंतजार है तो आज आपको निवेश का कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। आने वाले समय में आपको इसका मुनाफा उम्मीद के मुताबिक मिलने की प्रबल संभावना है। आपके रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। आप अपने पार्टनर के चेहरे पर वो खुशी देखेंगे जो आप हमेशा से देखना चाहते थे। विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 10:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज सेहत को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। यदि छोटी सी भी परेशानी हो तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं। कामकाज की बात करें तो आज आप कुछ जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कदम उठाने पड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी क्षमताओं को पहचानते हुए उच्च अधिकारी आपको कोई नया कार्यभार संभालने को दे सकते हैं। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करें। पैसों के मामले में आपके सितारे बुलंद हैं। आज आप सुख सुविधा की चीजों हेतु कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। आप कोई बड़ा खर्चा करने की सोच रहे हैं तो किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी करें, आने वाले समय में इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 31

शुभ समय: प्रातः 5:25 से दोपहर 2:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक स्थिति आपकी ठीक नहीं रहेगी। अपने बढ़ते हुए खर्चों को रोकने के लिए आपको अपने तयशुदा बजट के अनुसार चलना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में आज कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के किसी सदस्य के साथ चल रही आपकी नोकझोंक बड़े झगड़े में बदल जाएगी जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। निजी जीवन की परेशानियां आपके दिमाग पर हावी हो सकती हैं जिस कारण आज आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहसबाजी से बचना होगा। आज आप स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें। सेहत में सुधार लाने के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन खाएं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप पूरी मेहनत और रचनात्मकता से अपने हर एक काम को अंजाम दें अन्यथा आपकी छवि और काम दोनों बिगड़ सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज बढ़ता हुआ खर्च आपका तनाव भी बढ़ा सकता है। यदि इसी तरह आमदनी से अधिक खर्चे होते रहें तो जल्द ही आप पर बहुत भारी संकट आ सकता है। एक बार आराम से बैठकर हिसाब किताब कर लें ताकि आप अपने गैर जरूरी खर्चों पर लगाम लगा सकें। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। आज आपको अपने पार्टनर का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। आप दोनों की आपसी समझ ऐसे ही बनी रहेगी तो आपका प्यार दिन प्रतिदिन और भी गहरा होता जाएगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों को छोड़ने का यह सही समय है। अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको कुछ अच्छी आदतों को अपनाने की जरूरत है। रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम करें और पौष्टिक आहार लें। रोमांटिक लाइफ में आज कुछ खास हो सकता है। पहली नजर में प्यार होने की बात आपने केवल सुनी होगी लेकिन आज यह आपको सच होती नजर आएगी। आपकी मुलाकात किसी अति आकर्षक व्यक्ति से हो सकती है और आपकी यह मुलाकात काफी रोचक रहेगी। शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। घर का वातावरण अच्छा रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 7 October 2019 Monday

What does your Monday, October 7, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, October 5, 2019, 12:22 [IST]
Desktop Bottom Promotion