For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7 अक्टूबर राशिफल: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा कल्याणकारी

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज को लेकर यदि कोई समस्या है तो इसका समाधान ढूंढने के लिए आपको सही दिशा में प्रयास करना होगा। आप चाहें तो कुछ अनुभवी लोगों की मदद ले सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज काम का बोझ अधिक रह सकता है। ऐसे में आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने की जरूरत है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप अपने लिए कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। विपरीत परिस्थितियों में उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी कारणवश जीवनसाथी उदास महसूस करेंगे। आज अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो अच्छा होगा। अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। अगर आप अपने बजट के अनुसार चलेंगे तो बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। दफ्तर में अपना हर काम पूरी ईमानदारी से करें और अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वालों को झगड़े झंझट से दूर रहने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों के साथ समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह की कमी महसूस कर रहे हैं तो अपने जीवनसाथी के लिए कुछ बढ़िया करने की कोशिश करें। आप उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें अन्यथा जाने अनजाने में आप खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। लंबे समय से अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपकी यह इच्छा आज पूरी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अगर आप मिलजुल कर काम करेंगे तो बेहतर होगा। इस समय आपको पूरे जोश और उत्साह के साथ काम करने की जरूरत है। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ टकराव से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी व्यवसायिक योजनाओं को लेकर आप निश्चिंत रहें। सकारात्मक सोच के साथ कड़ा परिश्रम करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अगर आप अपनी इन जिम्मेदारियों को ईमानदारी से पूरा करेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा निवेश करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आप विचार विमर्श करके ही अपना अंतिम फैसला लें तो अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और उनकी ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप काफी तनाव में रहेंगे। मानसिक तनाव के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें और अपना पूरा ध्यान रखें। पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। दफ्तर में अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आपकी लेटलतीफी आपको बड़ी परेशानी में डाल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। काफी भागदौड़ के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा होगी। घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो इस समय उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:05 से दोपहर 3:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पिता के साथ किसी बात पर आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों का अधिक ध्यान रखने की कोशिश करनी होगी। यदि आप उनके खिलाफ जाकर कुछ भी करते हैं तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आपको अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ी डील पक्की करने वाले हैं तो कागजी कार्रवाई में आप पूरी सतर्कता बरतें। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर के कार्यों को आपको अधिक गंभीरता से लेने की जरूरत है। अगर आप आलस्य या लापरवाही करते हैं तो आपके लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। आपके बॉस का रवैया आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपना हर एक काम कानून के दायरे में रहकर ही करें। जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में कोई भी गलत रास्ता न अपनाएं, विशेष रूप से आपको लॉटरी, सट्टेबाजी आदि से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। दूसरी ओर जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको उनका अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त न होने से आप काफी उदास और निराश रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मन अशांत रहेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। यदि मन में कोई अज्ञात भय है तो उसे बाहर निकाल दें और अपने काम पर ध्यान दें। आप सही दिशा में प्रयास कर रहे हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज के दिन किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारियों का दिन फायदेमंद रहेगा। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आपको फायदा होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज अचानक पीठ के दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 9:35 से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए काफी मजेदार रहेगा। आप अपने निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। आप अपने घर में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। साफ-सफाई से लेकर साज सजावट में आप परिवर्तन कर सकते हैं। काफी दिनों बाद आप अपने माता पिता के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो आज आपके बॉस आपसे कुछ नाराज रहेंगे। यदि गलती आपकी ओर से हुई है तो आपको उसे स्वीकार करना चाहिए। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। अगर आप डेयरी उत्पादों का व्यापार करते हैं तो आज अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो ज्यादा आलस्य से बचें। खुद को तंदुरुस्त और तरोताजा रखने के लिए अच्छे खान-पान के साथ रोजाना व्यायाम भी करें। इस समय स्वास्थ्य के साथ लापरवाही करना ठीक नहीं होगा। जीवनसाथी का बिगड़ा हुआ मूड आप पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में आपको शांति से काम लेना होगा। आज कुछ मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि कोई कठिन परिस्थिति आती है तो उसे समझदारी से संभालने की कोशिश करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज समय पर कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आप पूरा कर पाएंगे। इससे दफ्तर में आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठ आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है। आपको अपने किसी करीबी से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। काफी समय बाद आपको ऐसी खुशी का अनुभव होगा। पैसों की बात करें तो आज उधार लेने से बचने की सलाह को दी जाती है। ज्यादा जरूरी न हो तो उधार न लें। कामकाज की बात करें तो काम का ज्यादा तनाव लेने से बचें क्योंकि ऐसे में आप मन लगाकर काम नहीं कर पाएंगे। इस समय आपके प्रदर्शन में गिरावट आएगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि बेवजह घर से निकलना आपके लिए ठीक नहीं है इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज का तनाव कुछ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप शांति से और तय समय पर अपना पूरा करने की कोशिश करें। इस समय आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा लेकिन जल्द ही आपके हाथ कुछ अच्छे अवसर लग सकते हैं इसलिए सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ते रहें। घर में शांति का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा हो सकती है। आज माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी के साथ अनबन संभव है। आपके प्रिय की कड़वी बातें आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती हैं। आपको अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उनकी संगत बिगड़ने के आसार हैं। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ऐसे में आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: प्रातः 4:30 से दोपहर 2:20 तक

English summary

Daily Horoscope for 7 October 2020 Wednesday

What does your Wednesday, October 7, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, October 6, 2020, 15:59 [IST]
Desktop Bottom Promotion